• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पीएम मोदी ने राहुल गांधी को कहा ‘मूर्खों का सरदार’, किस बात पर दिया ऐसा जवाब

हम देंगे मुसलमानों को आरक्षण, राहुल गांधी को 10-11 साल पुराने वीडियो पर पीएम मोदी ने घेरा

May 21, 2024
जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

June 16, 2026
जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

June 16, 2026
CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

June 16, 2026
‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

June 16, 2026
G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

June 16, 2026
जीव का लक्षण है उपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

लुंचन के प्रति जागरूक रहे साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 16, 2026
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर करण जौहर बोले—असलियत हमेशा जीतती है

करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान

June 16, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

June 16, 2026
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

हम देंगे मुसलमानों को आरक्षण, राहुल गांधी को 10-11 साल पुराने वीडियो पर पीएम मोदी ने घेरा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 21, 2024
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पीएम मोदी ने राहुल गांधी को कहा ‘मूर्खों का सरदार’, किस बात पर दिया ऐसा जवाब

झारग्राम:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के एक पुराने वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। इस वीडियो में राहुल कथित तौर पर मुसलमानों के लिए आरक्षण का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साधते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं।

पश्चिम बंगाल में एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के शहजादे का एक वीडियो देखा है। 11-12 साल पुराने इस वीडियो में कांग्रेस के शहजादे खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देगी। एक तरफ उस समय के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह यह बार बार कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।’

उन्होंने कहा, ‘दूसरी तरफ रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहे शहजादे का यह कहना कि कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देगी। यही कांग्रेस की सच्चाई है, जिसे कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने बरसों तक देशवासियों के सामने नहीं आने दिया।’

वीडियो में क्या
वीडियो के अनुसार, राहुल को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आरक्षण की बात उठाई, मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्यमंत्री बने। एक बार भी आरक्षण के बारे में नहीं बोला। प्रेस वालों ने 2-3 कोटा के बारे में पूछा, लेकिन सन्नाटा छा गया। मनमोहन सिंह कहते है कि हां हम मुसलमानों को आरक्षण देंगे, हम उन्हें शामिल करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘और तब मुलायम सिंह कहते थे कि मैं होता तो ज्यादा करता। लेकिन आप तीन बार सत्ता में थे, तो आपने क्यों नहीं किया?’

पीएम मोदी ने कहा था- किसी को खास नागरिक नहीं मानेंगे
रविवार रात ‘पीटीआई वीडियो’ के साथ बातचीत में पीएम मोदी से उनके बयानों के कारण अल्पसंख्यकों के बीच पैदा हुई आशंकाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला है। मैं केवल कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ बोल रहा हूं। कांग्रेस संविधान के विरुद्ध काम कर रही है, यही बात मैं कहता रहा हूं।’

पीएम मोदी ने कहा कि बी आर आंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू समेत भारतीय संविधान के निर्माताओं ने फैसला किया था कि धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘अब आप उससे पलट रहे हो। उनका खुलासा करना मेरी जिम्मेदारी है। उस समय संविधान सभा में मेरी पार्टी का कोई सदस्य नहीं था। यह देशभर के उत्कृष्ट लोगों की सभा थी।’

प्रधानमंत्री से जब एक बार फिर पूछा गया कि क्या उनके चुनावी भाषणों में कभी अल्पसंख्यकों को निशाना नहीं बनाया गया तो उन्होंने कहा, ‘भाजपा कभी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं रही। केवल आज ही नहीं, बल्कि कभी भी नहीं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टीकरण के रास्ते पर चलती है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘वह लोग तुष्टीकरण के रास्ते पर चलते हैं, मैं संतुष्टीकरण के रास्ते पर चलता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘उनकी राजनीति तुष्टीकरण की है, मेरी राजनीति ‘सबका साथ सबका विकास’ की है। हम ‘सर्व धर्म समभाव’ में विश्वास रखते हैं। हम सभी को अपने साथ लेकर चलना चाहते हैं। हम किसी को खास नागरिक के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं, बल्कि सभी को समान समझते हैं।’

Previous Post

नरसिंह जयंती आज ,जानें शुभ मुहूर्त, पूजाविधि, महत्व

Next Post

जमानत देने के बाद आदेश रद्द भी कर सकती है अदालत, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

Next Post
आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई

जमानत देने के बाद आदेश रद्द भी कर सकती है अदालत, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध
  • जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर
  • CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा
  • ‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’
  • G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In