• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आपने 24 घंटे मांगे थे, अब कौन रोक रहा है… अरविंद केजरीवाल पर नवजोत सिद्धू की गुगली

‘यह जंगलराज है’ नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की AAP सरकार पर फिर उठाए सवाल

April 4, 2022
केदारनाथ धाम

चारधाम यात्रा 2026: धामों की मर्यादा और पवित्रता के लिए सख्त व्यवस्था पर मंथन

April 19, 2026
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

April 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप का ईरान पर गंभीर आरोप, सीजफायर उल्लंघन का दावा; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

April 19, 2026
जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 19, 2026
ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट

ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय टैंकरों पर हमला, भारत ने ईरान को दी सख्त चेतावनी

April 19, 2026
इटली में गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी, दो भारतीयों की मौत

इटली में गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी, दो भारतीयों की मौत

April 19, 2026
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

April 19, 2026
प्रधानमंत्री मोदी डीएमके की नीतियों ने राज्य को पीछे किया एनडीए ही समाधान

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बंगाल में पीएम मोदी का तृणमूल पर वार

April 19, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ईरान–अमेरिका वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार, दूसरे दौर की बैठक की तारीख तय नहीं

April 19, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

हिंदू बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया; रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव का आरोपी गिरफ्तार

April 19, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

‘यह जंगलराज है’ नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की AAP सरकार पर फिर उठाए सवाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 4, 2022
in पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
आपने 24 घंटे मांगे थे, अब कौन रोक रहा है… अरविंद केजरीवाल पर नवजोत सिद्धू की गुगली

File Photo

चंडीगढ़:पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की। उन्होंने राज्य के मौजूदा हाल को ‘जंगलराज’ बताया है। इससे पहले भी कांग्रेस नेता ने हाथापाई का एक वीडियो शेयर कर आप कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाए थे।

सिद्धू ने लुधियाना में कहा, ‘मैंने पंजाब में ऐसी अराजकता पहले कभी भी नहीं देखी है। कोई भी कानून और व्यवस्था से नहीं डर रहा है। यह जंगल राज है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था और शांति के अलावा कोई भी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए।’ हालांकि, यह पहली बार नहीं है कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए भी सिद्धू कई बार प्रदेश सरकार के खिलाफ सुर बुलंद कर चुके हैं।

पहले भी कर चुके हैं आलोचना
शुक्रवार को सिद्धू ने आप सरकार की विचारधारा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने हाथापाई का एक वीडियो साझा किया था औऱ कहा था कि आप कार्यकर्ताओं की विचारधारा शहीद भगत सिंह की विचारधारा से नहीं मिलती है। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘बदलाव जरूरी नहीं है कि प्रगति हो। यह वह बदलाव नहीं है, जिसके लिए पंजाब ने हामी भरी थी। हत्याएं, बंदूक की नोक पर कार चोरी, छीना झपटी, गुंडागर्दी और कब्जा… अनियंत्रित आप कार्यकर्ता स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं… यह शहीद भगत सिंह की निस्वार्थता और बलिदान की विचारधारा से कोसों दूर है।’

उन्होंने एक अन्य वीडियो शेयर कर दावा किया था कि कांग्रेस नेता को सानौर में बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘केजरीवाल जी, आपके लोग दिल्ली में कोर्ट जा रहे हैं कि आपकी जिंदगी को खतरा है, पंजाबियों की जान की भी फिक्र करें? अगर यह दिल्ली में होता तो आप इसे गुंडागर्दी बताते। देखें पंजाब में क्या हो रहा है… एक और कांग्रेस कार्यकर्ता सानौर में बेरहमी से पीटा गया। कानून-व्यवस्था निचले स्तर पर है।’

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में आप ने 92 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। सिद्धू को भी अमृतसर पूर्व सीट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस महज 18 सीटें अपने नाम कर सकी थी।

Previous Post

बाहुबली-3 को तुरंत शुरू करने के बारे में नहीं सोच रहे प्रोड्यूसर प्रसाद

Next Post

इमरान खान ने कार्यवाहक पीएम के रूप में पूर्व मुख्‍य न्‍याधीश गुलजार अहमद का किया प्रस्‍ताव

Next Post
इमरान खान ने कार्यवाहक पीएम के रूप में पूर्व मुख्‍य न्‍याधीश गुलजार अहमद का किया प्रस्‍ताव

इमरान खान ने कार्यवाहक पीएम के रूप में पूर्व मुख्‍य न्‍याधीश गुलजार अहमद का किया प्रस्‍ताव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा 2026: धामों की मर्यादा और पवित्रता के लिए सख्त व्यवस्था पर मंथन
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
  • ट्रंप का ईरान पर गंभीर आरोप, सीजफायर उल्लंघन का दावा; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव
  • जो समितियों से हो युक्त, वह होता है समित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • ईरान का दावा: 180 ड्रोन नष्ट किए, अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर को किया टारगेट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In