• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री

September 6, 2024
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव

June 17, 2026
बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

June 17, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा

June 17, 2026
सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

June 17, 2026
मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

June 17, 2026
भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

June 17, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’

June 17, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

शानदार जीत से आगाज, अब नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री

पर्युषण के दौरान आशीर्वाद प्राप्त कर लाभान्वित हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 6, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री

वेसु, सूरत (गुजरात) : डायमण्ड सिटि सूरत के भगवान महावीर यूनिवर्सिटी परिसर में बने भव्य संयम विहार परिसर में चतुर्मास कर रहे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, युगप्रधान, मानवता के मसीहा आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल दर्शनार्थ पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ गुजरात के गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी तथा प्रदेश के मंत्री श्री प्रफुल्ल पानशेरिया भी उपस्थित थे। सभी महानुभाव प्रेक्षा भवन में स्थित आचार्यश्री के प्रवास कक्ष में पधारे और आचार्यश्री को विधिवत वंदन कर पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री से आशीष प्राप्त करने के उपरान्त आचार्यश्री के साथ उनका अल्पकालिक वार्तालाप का भी क्रम रहा। आचार्यश्री के दर्शन और आशीर्वाद का लाभ प्राप्त कर मुख्यमंत्री अगले गंतव्य की ओर रवाना हुए।

पर्युषण पर्वाधिराज धीरे-धीरे अपने शिखर दिवस की ओर पहुंच रहा है। शुक्रवार को इस महापर्व का छठा दिन रहा। जिसे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में जप दिवस के रूप में मनाया गया। प्रातःकालीन के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम का शुभारम्भ युगप्रधान आचार्यश्री के मंगल महामंत्रोच्चार के साथ हुआ। साध्वी मार्दवयशाजी, साध्वी चैतन्ययशाजी व साध्वी कमनीयप्रभाजी ने जप दिवस के संदर्भ में गीत का संगान किया।

साध्वीप्रमुखा साध्वी विश्रुतविभाजी ने जनता को जप दिवस पर जप और मंत्र आदि से संदर्भित प्रेरणा प्रदान की। मुनि नम्रकुमारजी व मुनि विनम्रकुमारजी ने तीर्थंकर अरिष्टनेमि के जीवनवृत्त का वर्णन किया। दस धर्मों में तप और त्याग धर्म पर साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने गीत का संगान किया तथा मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी ने तप और त्याग धर्म पर अपनी विचाराभिव्यक्ति दी।

शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पर्युषण पर्वाधिराज के छठे दिन ‘भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा’ के वर्णन क्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि परम आराध्य भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा का प्रसंग चल रहा है। चौथे भव में पांचवें देवलोक का जीवन सम्पन्न कर भगवान महावीर की आत्मा ने मनुष्य के रूप में कौशिक नाम के ब्राह्मण बने। जीवन जीते-जीते जीवन के अंत में तापस बन गए। वे साधना में लग गए। जीवन के सान्ध्यकाल में कुछ विशेष साधना हो सके तो बहुत अच्छी बात हो सकती है। वे अगले भव में पुष्यमित्र के नाम से उत्पन्न बनते हैं। गृहस्थ अवस्था में कुछ समय रहने के उपरान्त वे परिव्राजक बन गए। वह आयुष्य सम्पन्न कर वे पुनः अग्निद्योत नामक ब्राह्मण बनते हैं। अपने नवमें भव में दूसरे देवलोक में देव बने। अनेक भवों के आयुष्य को पूर्ण करते और एक-एक देवलोक में पहुंचते और वहां का आयुष्य पूर्ण कर पुनः मनुष्य के भव में आते। इस प्रकार अपने अठारहवें भव में वे पुनः मनुष्य के रूप में पोतनपुर नामक नगरी के राजा प्रजापति के पत्नी भद्रा के गर्भ से अचल और दूसरी रानी मृगावती के पुत्र त्रिपृष्ठ के रूप में उत्पन्न हुए। आयुष्य बढ़ने के साथ विद्याओं में निपुण हुए। राजतंत्र में राजा सेवा के लिए होता है तो लोकतंत्र में राजनेता सेवा के लिए होते हैं। सत्ता का घमण्ड नहीं करना चाहिए। सत्ता सेवा के लिए है, उसके अनुरूप जनता की सेवा करने का प्रयास करना चाहिए। त्रिपृष्ठ ने प्रति वासुदेव का वध कर वासुदेव बनता है और बहुत बड़े राज्य का शासक बन जाता है।

शासन के दौरान वैसा कर्म करने के उपरान्त त्रिपृष्ठ की आत्मा सातवें नरक लोक में उत्कृष्ट आयुष्य प्राप्त कर सातवें नरक में उत्पन्न होते हैं। अगले जन्म में शेर बनते हैं। शेर योनि के बाद पुनः नरक में जाते हैं। इस प्रकार जन्म-मरण करते हुए 23 भव में पुनः मनुष्य बनते हैं। नन्दन के रूप में राजा बनने के बाद लाखों वर्ष तक गृहस्थ रहने के बाद नन्दन राजर्षि बन गया। विशिष्ट तपस्या कर तीर्थंकर नाम गोत्र का उपार्जन कर लिया। उसके बाद भगवान महावीर की आत्मा दसवें देवलोक में विराजमान होती है।

भगवान महावीर की यात्रा के उपरान्त आचार्यश्री जप दिवस पर उपस्थित जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि पर्युषण पर्वाधिराज के दिवस व्यवस्था के अंतर्गत आज जप दिवस है। यह साधना का बड़ा आसान प्रयोग है। कोई ऐसा अक्षर नहीं है, जो मंत्र नहीं बन सकता। कोई ऐसी वनस्पति नहीं जो औषधि न हो और कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होता, जिसमें कोई अर्हता नहीं होती। जप तो जन्म-मरण का नाश करने वाला हो सकता है। जप का प्रयोग भाव शुद्धि का अच्छा साधन बन सकता है। इसके बाद भी आदमी को जितना जहां संभव हो, अपने कार्य के प्रति भी जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। आदमी अपने कर्त्तव्य के प्रति सजग व जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने जप दिवस के संदर्भ में चतुर्विध धर्मसंघ को थोड़ी देर जप का प्रयोग भी कराया।

अंत में नित्य की भांति अनेकानेक तपस्वियों ने अपनी-अपनी तपस्या का प्रत्याख्यान किया। अखण्ड जप में संभागी बने सदस्यों ने आचार्यश्री के समक्ष गीत को प्रस्तुति दी।

Previous Post

पर्वाधिराज पावन पर्युषण का छठा दिन जप दिवस की हुई शुरुआत

Next Post

तेल, सीमेंट, बीमा, मकान… सब कुछ बेचती है पाक की सेना; कैसे बनाईं 50 कंपनियां

Next Post
तेल, सीमेंट, बीमा, मकान… सब कुछ बेचती है पाक की सेना; कैसे बनाईं 50 कंपनियां

तेल, सीमेंट, बीमा, मकान... सब कुछ बेचती है पाक की सेना; कैसे बनाईं 50 कंपनियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव
  • बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य
  • वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा
  • सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं
  • मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In