• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
3 पूर्व सांसदों को दिल्ली से चुनाव लड़ा सकती है BJP, किसे कहां से टिकट संभव

3 पूर्व सांसदों को दिल्ली से चुनाव लड़ा सकती है BJP, किसे कहां से टिकट संभव

August 16, 2024
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
तेज प्रताप यादव

अनुष्का यादव के भाई आकाश पर भड़के तेज प्रताप, मानहानि के आरोप में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

3 पूर्व सांसदों को दिल्ली से चुनाव लड़ा सकती है BJP, किसे कहां से टिकट संभव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 16, 2024
in एनसीआर, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
3 पूर्व सांसदों को दिल्ली से चुनाव लड़ा सकती है BJP, किसे कहां से टिकट संभव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही अपनी तैयारी तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी दिल्ली के अपने 6 में से 3 पूर्व सांसदों को अपनी क्षमता साबित करने का एक और मौका दे सकती है। इतना ही नहीं, पार्टी द्वारा आने वाले दिनों में कई अहम बैठकें करने और राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किए जाने की भी उम्मीद है। भाजपा ने इस साल लोकसभा चुनाव में दिल्ली के अपने सात में से छह सांसदों को बदल दिया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने मनोज तिवारी को छोड़कर अपने सभी 7 में से 6 सांसदों- मीनाक्षी लेखी, गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा और हंसराज हंस के टिकट काट दिए थे।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि भाजपा हाईकमान ने अपने तीन पूर्व सांसदों – मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी- को अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित उम्मीदवारी के लिए ग्राउंड तैयार करने के लिए कहा है।

दो सांसद पहले भी रह चुके हैं विधायक

सूत्रों के अनुसार, मीनाक्षी लेखी को कस्तूरबा नगर या ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। रमेश बिधूड़ी को तुगलकाबाद या बदरपुर और प्रवेश वर्मा को मटियाला, नजफगढ़ या महरौली निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा जा सकता है। बता दें कि, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा दोनों को विधायक के रूप में काम करने का पहले का अनुभव है। बिधूड़ी 2003 से 2013 तक लगातार तीन बार तुगलकाबाद से दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए थे, जबकि प्रवेश वर्मा 2013 में महरौली से चुने गए थे। इससे पहले उन्हें 2014 के लोकसभा चुनावों में पहली बार पश्चिमी दिल्ली से मैदान में उतारा गया था।

एक भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दिल्ली के सात पूर्व भाजपा सांसदों में से तीन – गौतम गंभीर, हंसराज हंस और डॉ. हर्षवर्धन के नामों पर उम्मीदवार के रूप में विचार किए जाने की संभावना नहीं है। वहीं, तीन अन्य पूर्व सांसदों मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को विधानसभा स्तर पर काम शुरू करने के लिए कहा गया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से तीसरी बार भाजपा की जीत का परचम लहराने वाले मनोज तिवारी एकमात्र ऐसे सांसद हैं, जिन्हें पार्टी ने तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा था और वे चुनाव जीते।

चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में डॉ. हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल को, नई दिल्ली में मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को, पश्चिमी दिल्ली में प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को, दक्षिण दिल्ली में रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को और पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा ​​को चुना गया था।

 

Previous Post

भले ही मेरी जान क्यों न चली जाए… गाजा जाएंगे फिलिस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास

Next Post

साथ में होंगे हरियाणा और J&K के विधानसभा चुनाव? EC ने दे दिया बड़ा संकेत

Next Post
साथ में होंगे हरियाणा और J&K के विधानसभा चुनाव? EC ने दे दिया बड़ा संकेत

साथ में होंगे हरियाणा और J&K के विधानसभा चुनाव? EC ने दे दिया बड़ा संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
  • टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In