• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मातृभूमि की सेवा में नहीं छोड़ी कसर, इन 8 सालों में नहीं झुकने दिया सिर: गुजरात में बोले मोदी

मातृभूमि की सेवा में नहीं छोड़ी कसर, इन 8 सालों में नहीं झुकने दिया सिर: गुजरात में बोले मोदी

May 28, 2022
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

April 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
बांग्लादेश बाहर, पाकिस्तान पर ICC की तलवार लटकी

विश्व कप 2026 में हलचल: न्यूजीलैंड–कनाडा मैच संदिग्ध, आईसीसी की जांच जारी

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर गुजरात

मातृभूमि की सेवा में नहीं छोड़ी कसर, इन 8 सालों में नहीं झुकने दिया सिर: गुजरात में बोले मोदी

राजकोट में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 28, 2022
in गुजरात, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मातृभूमि की सेवा में नहीं छोड़ी कसर, इन 8 सालों में नहीं झुकने दिया सिर: गुजरात में बोले मोदी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री के.डी.पी. मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि आज यहां माटुश्री KDP मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ हुआ। ये अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा। जब सरकार के प्रयास में जनता का प्रयास जुड़ जाता है तो सेवा करने की हमारी शक्ति भी बढ़ जाती है, राजकोट में बना ये अस्पताल इसका बड़ा उदाहरण है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज जब गुजरात की धरती पर आया हूं तो मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं। आपने मुझे जो संस्कार और शिक्षा दी, समाज के लिए जीने की बातें सिखाई, उसकी की बदौलत मैंने मातृभूमि की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास इस मंत्र पर चल कर हमने देश के विकास को एक नई गति दी है। इन 8 सालों में हमने पूज्य बापू और सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं।”

खाने-पीने की समस्या हुई तो अन्न भंडार खोल दिए’
मोदी ने कहा, “गरीबों की सरकार होती है तो कैसे उसकी सेवा करती है, उन्हें सशक्त करने के लिए काम करती है, ये आज पूरा देश देख रहा है।100 साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है। महामारी शुरु हुई तो गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए। हमारी माताएं-बहनें सम्मान से जी सके इसके लिए हमने उनके जन धन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए। किसानों और मजदूरों के बैंक खाते में पैसे जमा किए। हमने मुफ्त गैस सिलेंडरों की भी व्यवस्था की ताकि गरीब के घर की रसोई हमेशा चलती रहे।”

सेवा, सुशासन और कल्याण को दी सर्वोच्च प्राथमिकता’
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रीय सेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है। हमारी सरकार सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं होती।

पीएम मोदी ने कहा, “जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं रहती, ना भाई-भतीजावाद रहता है ना जात-पात का भेद रहता है। इसलिए हमारी सरकार मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने में जी जान से जुटी हुई है।”

हार्दिक पटेल के अगले हफ्ते भाजपा में शामिल होने के संकेत
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के संयोजक और कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल 30 मई या 31 मई को गांधीनगर में भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने शुक्रवार को अहमदाबाद में इस बाबत इशारा किया और यहां तक कि चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए। पटेल ने एक चैनल पर एक कार्यक्रम में संकेत दिया है कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं और पार्टी तय करेगी कि वह किस निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह सोमनाथ मंदिर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक एकता यात्रा का नेतृत्व करने जा रहे हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने का यह भव्य कार्यक्रम होगा। उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए दो विकल्प दिए गए थे। वह या तो नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में या गुजरात भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव या बीएल संतोष की मौजूदगी में गांधीनगर में पार्टी में शामिल हो सकते थे। उन्होंने दूसरा विकल्प चुना है। सूत्रों ने बताया कि हार्दिक और भाजपा इस दिन एक बड़ी सभा को संबोधित करने की योजना बना रहे हैं।

Previous Post

‘मन्नत’ की नेम प्लेट से निकल गया डायमंड! गौरी ने रातो-रात हटवाई

Next Post

कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला नहीं करा पाया हिजाब का हिसाब, अड़ी छात्राएं

Next Post

कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला नहीं करा पाया हिजाब का हिसाब, अड़ी छात्राएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में
  • भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी
  • महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत
  • लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके
  • प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In