बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच 58,545 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में दोपहर 3 बजे तक 52.03% हुआ है। इससे पहले कर्नाटक में दोपहर 1 बजे तक 37.25 फीसद मतदान हुआ था, जबकि सुबह 11 बजे तक 20.99 और सुबह 9 बजे तक 8.26 फीसद मतदान हुआ था।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया है। राज्य में 13 मई को वोटों की गिनती होगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

