• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत- अमेरिकी

अमेरिकी सीनेट से उठी आवाज, भारत को बनाओ ‘सबसे खास दोस्त’

July 26, 2024
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
तेज प्रताप यादव

अनुष्का यादव के भाई आकाश पर भड़के तेज प्रताप, मानहानि के आरोप में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

अमेरिकी सीनेट से उठी आवाज, भारत को बनाओ ‘सबसे खास दोस्त’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 26, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत- अमेरिकी

वाशिंगटन:अमेरिका के सीनेटर मार्को रुबियो ने गुरुवार को कांग्रेस में भारत को लेकर एक विधेयक प्रस्तावित किया, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी सरकार को भारत के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा कि वह अपने शीर्ष सहयोगियों के साथ करता है। इस बिल के अनुसार जैसे हम नाटो के सहयोगियों के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और उनकी संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं ठीक वैसे ही हमें भारत के लिए भी तैयार रहना चाहिए। भारत की सबसे बड़ी समस्या इस समय पाकिस्तान से आ रहा आतंकवाद और चीन से जुड़ी सीमा है हमें उन मुद्दों पर भारत की मदद करना चाहिए।

विधेयक को प्रस्तुत करने के बाद रुबियो ने कहा,’कम्युनिस्ट चीन लगातार अपनी विस्तारवादी नीति से इंडो पैसेफिक में अपनी सीमाओं का विस्तार करने की कोशिश कर रहा है। इस क्षेत्र में चीन की इन हरकतों को सुधारने के लिए हमें भारत के साथ-साथ अपने सभी सहयोगियों की हरसंभव मदद करने की जरूरत है।’

रुबियो द्वारा लाया गया यह बिल भारत और अमेरिका के रिश्तों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभा सकता है लेकिन इस समय अमेरिका में चुनावी महौल है। समय की कमी और कांग्रेस के आपसी विभाजन के कारण इस विधेयक के आगे बढ़ने की संभावना न के बराबर है। लेकिन इस बात से यह साफ है कि अमेरिका की दोनों पार्टियां भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने को महत्व देती हैं। ऐसे में इस बिल को अगली कांग्रेस में फिर से पेश किया जा सकता है।

चीन का सामना करने के लिए भारत जरूरी

इस विधेयक में कहा गया कि कम्युनिस्ट चीन का मुकाबला करने के लिए भारत और अमेरिका की साझेदारी महत्वपूर्ण है। ऐसे में हमें अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली के साथ अपने रणनीतिक, राजनयिक, आर्थिक और सैन्य संबंधों को बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही इस विधेयक के अनुसार, अमेरिका भारत की क्षेत्रीय अखंडता के लिए बढ़ते खतरों के जवाब में उसका समर्थन करेगा। और भारत के विरोधियों को रोकने के लिए भारत की हर संभव मदद भी करेगा इसके साथ ही वह अमेरिका रक्षा,नागरिक अंतरिक्ष के संबंध में भारत के साथ सहयोग करेगा।

रूस से हथियार खरीदने पर मिलेगी छूट
इस कानून के पारित होने के बाद, यह भारत को रूसी सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए CAATSA प्रतिबंधों से एक सीमित छूट प्रदान करेगा जो वर्तमान में भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए जाते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस जल्दी से जल्दी भारत की जरूरतों के हिसाब से सैन्य हथियार और सेवाओं को तैयार करने में और उनकों भारत तक पहुंचाने में अपनी भूमिका को निभाएगा। विधेयक के अनुसार यह अमेरिका के हित में हैं कि भारत के पास खतरों को रोकने की आवश्यक क्षमताएं हों। इस लिए भारत के साथ भी नाटो सहयोगियों जैसा व्यवहार करना चाहिए , जिसमें साथी देशों को हथियारों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी भी प्रदान की जाती है। भारत के साथ एक समझौता किया जाए और उसे दो वर्षों के लिए अतिरिक्त सैन्य सामग्री देना चाहिए।

पाकिस्तान को इस मामले में दो टूक कह देंगे कि यदि वह भारत के खिलाफ किसी भी तरह के आतंक में शामिल होता है तो उसको मिल रही तमाम सहायता और सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाएगा।

यह पहली बार है जब अमेरिकी कांग्रेस में इस तरीके का भारत-केंद्रित विधेयक पेश किया गया हो, जिसमें भारत को अपने नाटो सहयोगी के स्थान पर रखने और काट्सा प्रतिबंधों से छूट देने और भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने पर पाकिस्तान पर प्रतिबंध की बात कही गई हो।

Previous Post

अजित के लिए पूरी तरह बंद हुए चाचा शरद पवार के दरवाजे? बड़ा दावा कर गए करीबी

Next Post

नेता प्रतिपक्ष पद के लिए सपा पीडीए पर ही लगाएगी दांव, इन नामों पर चर्चा तेज

Next Post
अखिलेश यादव

नेता प्रतिपक्ष पद के लिए सपा पीडीए पर ही लगाएगी दांव, इन नामों पर चर्चा तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
  • टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In