• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
खाली हुई 7 सीटें, 10 पर मिलेगी जीत; राज्यसभा में बढ़ेगी भाजपा की ताकत

खाली हुई 7 सीटें, 10 पर मिलेगी जीत; राज्यसभा में बढ़ेगी भाजपा की ताकत

August 8, 2024
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
AI

90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर

June 3, 2026
अरिजीत सिंह

संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी

June 3, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा

June 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी

भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका

June 3, 2026
भारत इंग्लैंड

विश्व कप से पहले लय की तलाश, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

June 3, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

June 3, 2026
हवन

अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

खाली हुई 7 सीटें, 10 पर मिलेगी जीत; राज्यसभा में बढ़ेगी भाजपा की ताकत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 8, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
खाली हुई 7 सीटें, 10 पर मिलेगी जीत; राज्यसभा में बढ़ेगी भाजपा की ताकत

राज्यसभा के दस सांसदों के लोकसभा के लिए चुने जाने और दो सांसदों के इस्तीफों से रिक्त हुई 12 सीटों के लिए उपचुनाव में भाजपा लाभ की स्थिति में रहेगी। यह उपचुनाव तीन सितंबर को नौ राज्यों में होंगे। अगर सीटों की संख्या के बराबर ही उम्मीदवार रहे तो कई सीटों के निर्वाचन की घोषणा 26-27 अगस्त को नाम वापसी के दिन ही हो जाएगी।

चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की रिक्त 12 सीटों के लिए चुनावों की घोषणा की है। इनमें दस सीट वह है, जो लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफे से रिक्त हुई हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया (सभी भाजपा) के साथ कामाख्या प्रसाद तासा (भाजपा), मीसा भारती (राजद), विवेक ठाकुर (भाजपा), दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस), उदयनराजे भोसले (भाजपा), केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस) और बिप्लब कुमार देब (भाजपा) शामिल हैं। अन्य दो सीट बीआरएस के केशव राव के कांग्रेस में शामिल होने से और बीजद की ममता मोहंता के भाजपा में शामिल होने से रिक्त हुई हैं।

उपचुनाव में भाजपा की सात सीट खाली हुई है और उसके पास दस सीट आएंगी। जबकि कांग्रेस को उसकी खाली हुई दो सीट की जगह एक ही मिल पाएगी। राजद, बीजद और बीआरएस को एक-एक सीट का नुकसान होगा। असम से दोनों सीट भाजपा सांसदों की रिक्त हुई हैं और राज्य में भाजपा सरकार होने से दोनों सीट भाजपा को ही मिलेंगी। बिहार में राजद और भाजपा की एक-एक सीट रिक्त हुई है। राज्य में भाजपा गठबंधन के सत्ता में होने से दोनों सीट उसके पास आएंगी। इनमें एक भाजपा और दूसरा सहयोगी दल को जा सकती है।

हरियाणा में एक सीट कांग्रेस की रिक्त हुई है लेकिन राज्य की सत्ता में भाजपा के होने से इसे ही मिलेगी। मध्य प्रदेश में एक सीट भाजपा की रिक्त हुई है और वह सत्तारूढ़ भाजपा के पास ही रहेगी। महाराष्ट्र में दो सीट भाजपा की रिक्त हुई हैं, गठबंधन सरकार के बावजूद दोनों भाजपा के पास ही रहेंगी। राजस्थान में कांग्रेस की एक सीट खाली हुई है और वह सत्तारूढ़ भाजपा के खाते में जाएगी। त्रिपुरा में एक सीट खाली हुई है औऱ वह सत्तारूढ़ भाजपा को ही मिलेगी। तेलंगाना में बीआरएस की सीट रिक्त हुई है, जो अब सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास जाएगी। ओडिशा में भी बीजद की रिक्त सीट अब भाजपा के हिस्से में चली जाएगी। उपचुनाव में हर सीट के लिए अलग मतदान होता है, ऐसे में सत्तारूढ़ दल ही जीतता है, जब तक कि क्रॉस वोटिंग जैसी बड़ी स्थिति नहीं बनती है।

चुनाव आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। 26 और 27 अगस्त नाम वापसी की तारीख हैं। प्रत्येक राज्यसभा सीट के लिए तीन सितंबर को अलग-अलग चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Previous Post

संयम बरतें जज, कोर्ट ही सर्वोच्च नहीं; HC की आलोचना से CJI चंद्रचूड़ हुए आहत

Next Post

माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई…विनेश फोगाट ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

Next Post
विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल

माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई…विनेश फोगाट ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता
  • ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें
  • टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज
  • बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच
  • आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In