डेस्क : पूर्व आईपीएल आयुक्त ललित मोदी ने अभिनेत्री सुश्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते और उसके अंत को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। करीब चार वर्ष बाद दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे, लेकिन भौगोलिक दूरी के कारण यह संबंध अधिक समय तक नहीं चल सका।
ललित मोदी ने कहा कि सुश्मिता सेन उनके जीवन का एक बेहद खास अध्याय रही हैं और आज भी उनके प्रति उनके मन में सम्मान और स्नेह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग देशों और स्थानों पर रहने के कारण रिश्ते को आगे बढ़ाना कठिन होता गया, जिसके चलते दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया।
साक्षात्कार के दौरान ललित मोदी ने वर्ष 2022 में किए गए अपने उस इंस्टाग्राम पोस्ट का भी उल्लेख किया, जिसने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा छेड़ दी थी। उन्होंने बताया कि उस समय दोनों साथ में यात्रा कर रहे थे और एक विमान यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच बहस भी हुई थी। बाद में साझा की गई तस्वीरों और पोस्ट ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
ललित मोदी ने उन आरोपों का भी खंडन किया जिनमें सुश्मिता सेन को “गोल्ड डिगर” कहा गया था। उन्होंने कहा कि यह धारणा पूरी तरह निराधार थी। मोदी के अनुसार, सुश्मिता आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और कई मौकों पर उन्होंने स्वयं खर्च उठाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस रिश्ते में वह स्वयं “केप्ट बॉयफ्रेंड” की तरह थे।
गौरतलब है कि जुलाई 2022 में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुश्मिता सेन के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इस घोषणा के बाद दोनों लंबे समय तक चर्चा में रहे। बाद में फरवरी 2025 में ललित मोदी ने अपने नए रिश्ते का खुलासा करते हुए यह स्पष्ट कर दिया था कि उनका और सुश्मिता सेन का संबंध समाप्त हो चुका है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत