नई दिल्ली। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार 8 अगस्त को तड़के सुबह कुश्ती से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना।’ पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले उन्हें 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से डिस्क्वालिफाई होना पड़ा था, जिसके बाद विनेश ने यह फैसला लिया। इसी के साथ उनका ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। वह 2016, 2020 और 2024 ओंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, मगर वह एक भी बार मेडल नहीं जीत पाईं। पेरिस में फाइनल में पहुंचने के बाद उनका सिल्वर मेडल कन्फर्म हो गया था, मगर ओवरवेट होने की वजह से वह डिस्क्वालिफाई हो गईं।
विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा, ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।’
https://twitter.com/Phogat_Vinesh/status/1821332432701779982?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1821332432701779982%7Ctwgr%5E1e9b6f8411ef48da2ecfa932a54faaa024daf202%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fsports%2Fother-sports%2Fvinesh-phogat-announced-her-retirement-said-mom-wrestling-has-won-and-i-have-lost-201723076623272.html













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
