• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
 चिराग पासवान

लेटरल एंट्री पर चिराग पासवान और विपक्ष का विरोध

August 20, 2024
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

लेटरल एंट्री पर चिराग पासवान और विपक्ष का विरोध

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 20, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
 चिराग पासवान

File Photo

पटना:लेटरल एंट्री के जरिए सरकारी पदों पर नियुक्ति मामले को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के भीतर भी विरोध के सुर उठने लगे हैं। राजग गठबंधन का हिस्सा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस तरह नियुक्तियों के किसी भी कदम की आलोचना की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह केंद्र के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे। चिराग ने कहा, ‘किसी भी सरकारी नियुक्ति में आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए। इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है। निजी क्षेत्र में आरक्षण नहीं है और अगर सरकारी पदों पर भी इसे लागू नहीं किया जाता है। यह जानकारी रविवार को मेरे सामने आई और यह मेरे लिए चिंता का विषय है।’

चिराग पासवान ने कहा कि सरकार के सदस्य के रूप में उनके पास इस मुद्दे को उठाने का मंच है और वह ऐसा करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां तक ​​उनकी पार्टी का सवाल है, वह इस तरह के कदम के बिल्कुल समर्थन में नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में केंद्र सरकार ने लेटरल एंट्री के माध्यम से 45 विशेषज्ञों की विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में नियुक्ति करने की घोषणा की। ये नियुक्तियां संयुक्त सचिव, निदेशक और उपसचिव जैसे प्रमुख पदों पर अनुबंध आधार पर होनी हैं।

लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती का विरोध क्यों

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शनिवार को 45 पदों के लिए विज्ञापन दिया, जिनमें 10 संयुक्त सचिव और 35 निदेशक/उप सचिव के पद शामिल हैं। इन पदों को अनुबंध के आधार पर लेटरल एंट्री के माध्यम से भरा जाना है। दरअसल, आमतौर पर ऐसे पदों पर अखिल भारतीय सेवाओं – भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFOS) और अन्य ग्रुप ए सेवाओं के अधिकारी तैनात होते हैं। इसे लेकर विपक्ष का आरोप है कि लेटरल एंट्री के जरिए लोक सेवकों की भर्ती करने का यह कदम राष्ट्र विरोधी कदम है। इस तरह की कार्रवाई से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण खुलेआम छीना जा रहा है।

कांग्रेस इस मामले पर पहले से हमलावर 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लेटरल एंट्री के माध्यम से भर्ती को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि यह आरक्षण छीनकर संविधान को बदलने का भाजपाई चक्रव्यूह है। खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, ‘मोदी सरकार का लेटरल एंट्री का प्रावधान संविधान पर हमला क्यों है? सरकारी महकमों में रिक्तियां भरने के बजाय, पिछले 10 वर्षों में अकेले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में ही भारत सरकार के हिस्सों को बेच-बेचकर 5.1 लाख पद भाजपा ने खत्म कर दिए है। अनुबंधित भर्ती में 91 प्रतिशत इजाफा हुआ है। एससी, एसटी, ओबीसी के 2022-23 तक 1.3 लाख पद कम हुए है।’

Previous Post

पाकिस्तान तक पहुंचा मंकीपॉक्स, बढ़ते मामलों ने डराया; भारत में अस्पतालों-हवाई अड्डों पर अलर्ट

Next Post

कौन हैं CBI की 2 टॉप लेडी अफसर, जिन्हें मिला कोलकाता केस; हाथरस कांड से कनेक्शन

Next Post
कौन हैं CBI की 2 टॉप लेडी अफसर, जिन्हें मिला कोलकाता केस; हाथरस कांड से कनेक्शन

कौन हैं CBI की 2 टॉप लेडी अफसर, जिन्हें मिला कोलकाता केस; हाथरस कांड से कनेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
  • देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
  • बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा
  • योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In