• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कौन हैं CBI की 2 टॉप लेडी अफसर, जिन्हें मिला कोलकाता केस; हाथरस कांड से कनेक्शन

कौन हैं CBI की 2 टॉप लेडी अफसर, जिन्हें मिला कोलकाता केस; हाथरस कांड से कनेक्शन

August 20, 2024
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की खाड़ी कूटनीति तेज, ऊर्जा और प्रवासी सुरक्षा पर फोकस

April 22, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस का आरोप—प्रधानमंत्री ने तोड़ी संसदीय परंपरा, दिया प्रिविलेज नोटिस

April 22, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप यादव का तीखा हमला, बोले—राहुल गांधी से नहीं चल पाएगा गठबंधन

April 22, 2026
जावेद अख्तर बोले—तालिबानी मंत्री का स्वागत देख शर्म से झुक गया सिर

जब जावेद अख्तर की कहानी ने बना दिया सनी देओल को सुपरस्टार

April 22, 2026
‘धुरंधर’ पर प्रोपेगेंडा विवाद, राकेश बेदी का करारा जवाब

फिल्मी बातचीत में हल्का तंज: राकेश बेदी ने फराह खान से जताई नाराजगी

April 22, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

April 22, 2026
बड़ी कार्रवाई: एंटी-डोपिंग नियम उल्लंघन में तीरंदाज प्रतिमेश जावकर पर 2 साल का बैन

बड़ी कार्रवाई: एंटी-डोपिंग नियम उल्लंघन में तीरंदाज प्रतिमेश जावकर पर 2 साल का बैन

April 22, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अदानी समूह का बड़ा कदम: परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में नई सहायक कंपनी का गठन

April 22, 2026
इंश्योरेंस

हेल्थ इंश्योरेंस लेना होगा और भारी, 15% तक बढ़ सकते हैं प्रीमियम

April 22, 2026
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक वाहन: बैटरी, रेंज और फीचर्स में क्या है खास

ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव, टाटा मोटर्स ने मारी बाज़ी

April 22, 2026
गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी

गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कौन हैं CBI की 2 टॉप लेडी अफसर, जिन्हें मिला कोलकाता केस; हाथरस कांड से कनेक्शन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 20, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कौन हैं CBI की 2 टॉप लेडी अफसर, जिन्हें मिला कोलकाता केस; हाथरस कांड से कनेक्शन

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई की 2 टॉप महिला अधिकारियों को सौंपी गई है। खास बात यह कि ये दोनों पहले भी ऐसे ही कुछ कुख्यात मामलों का पर्दाफाश चुकी हैं। इनमें एक झारखंड से 1994 बैच की आईपीएस ऑफिसर संपत मीना हैं, जो हाथरस बलात्कार-हत्या मामले और उन्नाव रेप केस की जांच जुड़ी रहीं। दूसरी शीर्ष अधिकारी सीमा पाहुजा हैं, जो हाथरस जांच टीम का हिस्सा थीं। एडिशनल डायरेक्टर मीना 25 अधिकारियों की एक टीम की प्रभारी हैं। वह इस मामले में सुपरवाइजरी कैपेसिटी के तौर पर काम करेंगी। जमीनी स्तर की जांच की जिम्मेदारी पाहुजा को दी गई है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा पाहुजा हिमाचल प्रदेश में कक्षा 10 की छात्रा के साथ बलात्कार-हत्या मामले की जांच का हिस्सा थीं। इस केस को सुलझाना का मुश्किल माना जाने लगा था। साल 2017 के इस गुड़िया मामले ने पहाड़ी राज्य को झकझोर कर रख दिया। स्कूल से लौटते समय नाबालिग छात्रा लापता हो गई थी। वह रास्ता घने जंगल से होकर जाता था, जहां उसका अपहरण किया गया। बच्ची के लापता होने के 2 दिन बाद उसका शव मिला। जांच के दौरान पता चला कि उसका रेप किया गया और फिर गला घोंटकर मार डाला गया। इस मामले में लकड़हारे अनिल कुमार को दोषी पाया गया। 2021 में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई।

उन्नाव केस में क्या हुआ था?

साल 2017 का उन्नाव रेप मामला भी काफी चर्चित रहा है। इस केस में भाजपा नेता और स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 17 वर्षीय दलित लड़की के सामूहिक बलात्कार का दोषी पाया गया। उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई। घटना के बाद सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। कुलदीप सेंगर को न्यायिक हिरासत में लड़की के पिता की मौत का भी दोषी ठहराया गया, जिसके लिए वह 10 साल की जेल की सजा काट रहा है।

जानें क्या है हाथरस केस

इसी तरह, साल 2020 के हाथरस मामले ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरीं। 19 वर्षीय लड़की के साथ तथाकथित उच्च जाति के चार लोगों ने कथित तौर पर मारपीट और सामूहिक बलात्कार किया था। इसके कुछ दिनों बाद उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। मालूम हो कि इस मामले के चार आरोपियों में से 3 रिहा हो चुके हैं। चौथे का नाम संदीप ठाकुर है जिसे बलात्कार या हत्या के लिए नहीं, बल्कि गैर इरादतन हत्या के लिए दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने अपने फैसले को लेकर कहा कि यह महिला के बयान और फॉरेंसिक सबूतों के बेमेल होने से जुड़ा है। पुलिस का दावा था कि बलात्कार का सबूत नहीं है और महिला की मौत गर्दन पर चोट लगने से हुई थी।

Previous Post

लेटरल एंट्री पर चिराग पासवान और विपक्ष का विरोध

Next Post

जहीर खान बन सकते हैं इस टीम के मेंटर, फ्रेंचाइजी और क्रिकेटर के बीच बातचीत जारी

Next Post
जहीर खान

जहीर खान बन सकते हैं इस टीम के मेंटर, फ्रेंचाइजी और क्रिकेटर के बीच बातचीत जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप
  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की खाड़ी कूटनीति तेज, ऊर्जा और प्रवासी सुरक्षा पर फोकस
  • कांग्रेस का आरोप—प्रधानमंत्री ने तोड़ी संसदीय परंपरा, दिया प्रिविलेज नोटिस
  • तेज प्रताप यादव का तीखा हमला, बोले—राहुल गांधी से नहीं चल पाएगा गठबंधन
  • जब जावेद अख्तर की कहानी ने बना दिया सनी देओल को सुपरस्टार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In