• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
14 दिनों की हिरासत में भेजा गया कोलकाता कांड का आरोपी

मैं भी सख्त होती तो ऐसा नहीं होता; कोलकाता रेप केस के आरोपी की मां ने क्या कहा?

August 24, 2024
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

“बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज

April 24, 2026
पंजाब की राजनीति में हलचल, मोगा रैली के बाद बड़ा फैसला संभव

‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट

April 24, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट

April 24, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

“पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार

April 24, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा

April 24, 2026
इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

April 24, 2026
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

April 24, 2026
विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

अजित पवार हादसे को लेकर फिर बवाल, जांच की मांग तेज

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

मैं भी सख्त होती तो ऐसा नहीं होता; कोलकाता रेप केस के आरोपी की मां ने क्या कहा?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 24, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
14 दिनों की हिरासत में भेजा गया कोलकाता कांड का आरोपी

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर मामले को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस मामले में अब तक आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया जा चुका है और सीबीआई ने उसका साइकोएनालिसिस टेस्ट भी करवाया है। इस बीच, संजय रॉय की मां ने कहा है कि यदि वह अपने बेटे के साथ थोड़ा सख्त होतीं तो इस घटना को रोका जा सकता था। साथ ही यह भी बताया कि संजय पढ़ाई में काफी अच्छा रहा है।

‘आजतक’ से बातचीत में संजय रॉय की मां ने कहा, ”उसके पिता काफी सख्त थे, लेकिन अगर मैं भी सख्त होती तो ऐसा नहीं होता।” आठ अगस्त की रात को याद करते हुए उसकी मां कहती हैं कि उसने कहा था कि मैं अस्पताल जा रहा हूं। जब मैंने रेप की घटना के बारे में सुना तो काफी चौंक गई। मां ने संजय की पहली शादी के बारे में भी बताया और कहा कि वह अपनी पत्नी से काफी प्यार करता था, सभी की जिंदगी काफी अच्छी थी। तभी उसे पत्नी के कैंसर होने का पता चला, जिसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। यहां से संजय काफी दुखी रहने लगा था।

कोर्ट ने मुख्य आरोपी के पॉलीग्राफी टेस्ट की दी अनुमति

वहीं, कोलकाता की एक विशेष अदालत ने कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित बलात्कार एवं हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय के ‘पॉलीग्राफी टेस्ट’ की शुक्रवार को अनुमति दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज और चिकित्सक के शव के पास एक ‘ब्लूटूथ डिवाइस’ मिलने के बाद रॉय की गिरफ्तारी हुई थी। रॉय को कॉलेज के सेमिनार हॉल में प्रवेश करते हुए देखा गया था और वहीं पर चिकित्सक का शव मिला था। रॉय (33) वर्ष 2019 में एक नागरिक स्वयंसेवक के रूप में कोलकाता पुलिस में शामिल हुआ था। पुलिस ने आरोप लगाया है कि रॉय ने कम से कम चार शादियां की थीं।

DNA रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञों की एक टीम परीक्षण करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी रॉय की डीएनए और मनोविश्लेषण रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो उसकी जांच को आगे की दिशा देगी। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि स्थानीय पुलिस ने स्नातकोत्तर चिकित्सक से बलात्कार और हत्या मामले को छुपाने का प्रयास किया था। सीबीआई ने कहा कि उसके जांच का जिम्मा संभालने से पहले अपराध स्थल से छेड़छाड़ की गई थी। अस्पताल के सेमिनार हॉल में जूनियर डॉक्टर से बलात्कार एवं हत्या के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ है। चिकित्सक का शव नौ अगस्त की सुबह अस्पताल के छाती रोग विभाग के सेमिनार हॉल के अंदर पाया गया था। रॉय को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई को स्थानांतरित करने का आदेश दिया। सीबीआई ने 14 अगस्त को मामले की जांच शुरू की थी।

Previous Post

यूपी में आज चुनाव तो क्या होगा? उपचुनाव से पहले सर्वे, अखिलेश-राहुल का ग्राफ चढ़ा

Next Post

पुरानी पेंशन को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, PM मोदी आज करेंगे बैठक

Next Post
पुरानी पेंशन को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, PM मोदी आज करेंगे बैठक

पुरानी पेंशन को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, PM मोदी आज करेंगे बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज
  • ‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट
  • ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट
  • “पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार
  • राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In