• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
स्पेस

भारत में स्पेस सेक्टर का जलवा, 13 अरब डॉलर निवेश से हुआ 60 अरब डॉलर का लाभ

August 24, 2024
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

April 24, 2026
आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

April 24, 2026
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

“बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज

April 24, 2026
पंजाब की राजनीति में हलचल, मोगा रैली के बाद बड़ा फैसला संभव

‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट

April 24, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट

April 24, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

“पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार

April 24, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा

April 24, 2026
इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

April 24, 2026
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारत में स्पेस सेक्टर का जलवा, 13 अरब डॉलर निवेश से हुआ 60 अरब डॉलर का लाभ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 24, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्पेस

भारत का स्पेस सेक्टर हाल के वर्षों में एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसने देश की अंतर्राष्ट्रीय छवि को पूरी तरह से बदल दिया है। भारत ने अपने स्पेस मिशनों- मंगलयान और चंद्रयान-3 जैसे प्रमुख अभियानों के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान में अपनी महत्वपूर्ण स्थिति स्थापित की है। इन सफल अभियानों ने न केवल भारत की तकनीकी क्षमता को प्रमाणित किया है, बल्कि वैश्विक मंच पर देश की साख को भी बढ़ाया है। इसके अलावा स्पेस सेक्टर में प्रगति ने आर्थिक स्तर पर भी भारत को एक नई पहचान दिलाई है। स्पेस सेक्टर में निवेश से देश को अब बड़ा लाभ देखने को मिल रहा है।

ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म नोवास्पेस की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पिछले दशक में अंतरिक्ष क्षेत्र में लगभग 13 अरब डॉलर का निवेश किया है, जिससे 60 अरब डॉलर का आर्थिक लाभ हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने द्वारा जारी इस रिपोर्ट में इस आंकड़े का खुलासा हुआ है। ‘भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव’ नामक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत विश्व के आठवें सबसे बड़े अंतरिक्ष राष्ट्र के रूप में उभरा है और इस क्षेत्र में स्टार्ट-अप्स की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई है। नोवास्पेस के सहयोगी कार्यकारी सलाहकार स्टीव बाचिंजर ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र ने सीधे, अप्रत्यक्ष और प्रेरित लाभ के माध्यम से 60 अरब डॉलर का योगदान किया है। इस योगदान ने 4.7 मिलियन नौकरियां उत्पन्न की हैं। इस क्षेत्र में सीधे तौर पर 96 हजार लोग रोजगार में हैं, जिनमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कर्मचारी शामिल हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र की अनुमानित आय 2014 में 3.8 अरब डॉलर से बढ़कर 2023 में 6.3 अरब डॉलर हो गई है। बाचिंजर ने ‘मल्टीप्लायर इफेक्ट’ की बात करते हुए कहा, “भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था द्वारा उत्पन्न हर डॉलर के लिए 2.54 डॉलर के अप्रत्यक्ष और प्रेरित लाभ होते हैं।”

भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए, केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि भारत 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) की स्थापना और 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग की योजना बना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले साल पृथ्वी की कक्षा में मानव अंतरिक्ष उड़ान भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन पर वैज्ञानिक गतिविधियों को विस्तार देने की पहली कड़ी शुरू होगी।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रतिदिन आठ लाख मछुआरों की मदद करता है और 1.4 अरब भारतीयों को उपग्रह आधारित मौसम पूर्वानुमान का लाभ प्राप्त होता है। आगे की योजना के बारे में बताते हुए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रोत्साहन और प्राधिकरण केंद्र (INSPACe) के अध्यक्ष पवन कुमार गोयंका ने बताया कि स्पेश क्षेत्र में स्टार्ट-अप्स के लिए एक सीड फंड योजना शुरू की गई है, प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण निजी क्षेत्र को सौंपा गया है और नवोदित अंतरिक्ष उद्यमियों के लिए एक डिजाइन लैब स्थापित की गई है।

गोयंका ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिक्ष स्टार्ट-अप्स के लिए 1,000 करोड़ रुपये का वेंचर कैपिटल फंड घोषित किया है, जो नए उद्यमों को महत्वपूर्ण वित्तीय अंतर को पाटने और उनकी वृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। सैटकॉम इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष सुब्बा राव पवुलुरी और भारतीय अंतरिक्ष संघ (ISpA) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट (सेवानिवृत्त) ने सरकार की प्रगतिशील नीतियों और सुधारों की सराहना की, जो भारतीय निजी कंपनियों और अंतरिक्ष उद्योग को प्रोत्साहित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण में निरंतर नेतृत्व सुनिश्चित होगा और एक प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण होगा।

Previous Post

पुरानी पेंशन को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, PM मोदी आज करेंगे बैठक

Next Post

पूरन के कहर के आगे SA ने टेके घुटने, 250 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी

Next Post
पूरन के कहर के आगे SA ने टेके घुटने, 250 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी

पूरन के कहर के आगे SA ने टेके घुटने, 250 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया
  • आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल
  • “बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज
  • ‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट
  • ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In