• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अब सऊदी अरब और इजरायल क्यों आ गए आमने-सामने, किस बात पर दोनों के बीच तकरार?

अब सऊदी अरब और इजरायल क्यों आ गए आमने-सामने, किस बात पर दोनों के बीच तकरार?

August 27, 2024
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की खाड़ी कूटनीति तेज, ऊर्जा और प्रवासी सुरक्षा पर फोकस

April 22, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस का आरोप—प्रधानमंत्री ने तोड़ी संसदीय परंपरा, दिया प्रिविलेज नोटिस

April 22, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप यादव का तीखा हमला, बोले—राहुल गांधी से नहीं चल पाएगा गठबंधन

April 22, 2026
जावेद अख्तर बोले—तालिबानी मंत्री का स्वागत देख शर्म से झुक गया सिर

जब जावेद अख्तर की कहानी ने बना दिया सनी देओल को सुपरस्टार

April 22, 2026
‘धुरंधर’ पर प्रोपेगेंडा विवाद, राकेश बेदी का करारा जवाब

फिल्मी बातचीत में हल्का तंज: राकेश बेदी ने फराह खान से जताई नाराजगी

April 22, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

April 22, 2026
बड़ी कार्रवाई: एंटी-डोपिंग नियम उल्लंघन में तीरंदाज प्रतिमेश जावकर पर 2 साल का बैन

बड़ी कार्रवाई: एंटी-डोपिंग नियम उल्लंघन में तीरंदाज प्रतिमेश जावकर पर 2 साल का बैन

April 22, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अदानी समूह का बड़ा कदम: परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में नई सहायक कंपनी का गठन

April 22, 2026
इंश्योरेंस

हेल्थ इंश्योरेंस लेना होगा और भारी, 15% तक बढ़ सकते हैं प्रीमियम

April 22, 2026
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक वाहन: बैटरी, रेंज और फीचर्स में क्या है खास

ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव, टाटा मोटर्स ने मारी बाज़ी

April 22, 2026
गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी

गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

अब सऊदी अरब और इजरायल क्यों आ गए आमने-सामने, किस बात पर दोनों के बीच तकरार?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 27, 2024
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अब सऊदी अरब और इजरायल क्यों आ गए आमने-सामने, किस बात पर दोनों के बीच तकरार?

नई दिल्ली। इजरायल-हमास के बीच करीब 11 महीने से चल रहे युद्ध के बीच अब सऊदी अरब और इजरायल में ठन गई है। दरअसल, इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्वीर ने यह कहकर इस्लामिक देशों में आक्रोश पैदा कर दिया है कि अगर संभव होता तो वे पूर्वी येरुशलम में अल अक्सा मस्जिद परिसर में एक यहूदी प्रार्थना घर का निर्माण करवाते। सऊदी अरब ने इजरायली मंत्री के इस बयान की घोर निंदा की है।

इजरायल के कट्टरपंथी सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर ने यहूदियों को यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद में प्रार्थना करने की अनुमति देने का भी आह्वान किया है। इससे इस्लामिक देशों खासकर सऊदी अरब और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है। ग्वीर का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब गाजा में सीज फायर के लिए वार्ता चल रही है और इस्लामिक देश संघर्ष विराम पर समझौता करना चाहते हैं।

आर्मी रेडियो को दिए एक इंटरव्यू में इजरायली मंत्री ग्वीर ने सोमवार (26 अगस्त को) कहा कि अगर संभव हुआ तो अल अक्सा मस्जिद परिसर में एक यहूदी प्रार्थना घर का निर्माण कराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं कुछ कर सकता तो वहां मैं इजरायली झंडा लगा देता। जब एक पत्रकार ने बार-बार पूछा कि क्या अल अक्सा मस्जिद में यहूदी प्रार्थना घर बनवाएंगे, तो उन्होंने जोर देकर कहां, “हां, हां।”

इस बीच, सऊदी अरब ने कहा है कि ऐसे भड़काऊ बयान दुनिया भर के मुसलमानों के खिलाफ चल रहे षडयंत्र और उकसावे को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करते हैं। सऊदी ने एक बयान में इजरायली मंत्री के बयान को खारिज करते हुए अल-अक्सा मस्जिद की ऐतिहासिक और कानूनी स्थिति का सम्मान करने की जरूरत दोहराई है। सऊदी अरब ने अतंरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस मुद्दे पर अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की है और कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों और प्रावधानों के अनुरूप इजरायली मंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

सऊदी अरब की तीखी प्रतिक्रिया के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री ने यह कबूल किया है कि ग्वीर के बयान से मिडिल-ईस्ट में एक नए तरह का तनाव पैदा हुआ है। रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने इजरायली मीडिया आउटलेट हारेत्ज़ से कहा कि अल अक्सा मस्जिद पर यथास्थिति को कमजोर करना अनावश्यक है और इजरायल के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।

क्या है अल अक्सा मस्जिद और विवाद

अल अक्सा मस्जिद दुनिया के सबसे पुराने नगरों में से एक यरूशलम के बीच में एक पहाड़ी पर स्थित है। यरूशलम इजरायल की राजधानी है। यहूदी इसे हरहा बयात या मंदिर पर्वत के रूप में जानते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुसलमान इसे अल-हरम अल-शरीफ कहते हैं। इस मस्जिद के बारे में मान्यता है कि इसे पैगंबर मोहम्मद के मित्र खलीफा इल-अब्र-खट्टाब ने बनवाया था। यही वजह है कि इससे सिर्फ फिलिस्तीन नहीं, बल्कि दुनिया भर में रहने वाले मुसलमानों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है।

अल अक्सा मस्जिद का परिसर 35 एकड़ में फैला है। अल-अक्सा मस्जिद परिसर इस्लाम, ईसाई और यहूदी तीनों धर्मों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें इस्लाम धर्म का तीसरा सबसे पवित्र स्थान मानी जाने वाली अल-अक्सा मस्जिद, ईसाई धर्म का सबसे पुराना चर्च और साथ ही यहूदी धर्म की वेस्टर्न वॉल भी यहां मौजूद है। मुसलमान इस जगह को मक्का और मदीना के बाद इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थान मानते हैं। उनका मानना ​​है कि यह वह जगह है जहां पैगम्बर मुहम्मद ने अपने साथी पैगम्बरों को चमत्कारी रात्रि यात्रा के दौरान प्रार्थना में नेतृत्व किया था, जिसे मिराज के नाम से जाना जाता है।

दूसरी ओर, टेम्पल माउंट, जैसा कि यहूदी इसे कहते हैं, यहूदी धर्म में सबसे पवित्र स्थान है। यहूदियों के अनुसार, यह वह जगह है जहां कभी दो प्राचीन यहूदी मंदिर हुआ करते थे – राजा सोलोमन द्वारा निर्मित मंदिर, जिसे बेबीलोनियों ने नष्ट कर दिया था, और दूसरा मंदिर, जिसे रोमनों ने नष्ट कर दिया था। हालांकि, यहूदी कानून और इज़राइली रब्बीनेट यहूदियों को परिसर में प्रवेश करने और वहां प्रार्थना करने से मना करते हैं, क्योंकि इसे बहुत पवित्र माना जाता है। यह जगह “फाउंडेशन स्टोन” का भी घर है, जहां यहूदियों का मानना ​​है कि दुनिया का निर्माण शुरू हुआ था और जहां भगवान अपनी पूर्ण उपस्थिति का वादा करते हैं।

ईसाई धर्म में मान्यता है कि जिस यरूशलम में अल अक्सा मस्जिद का परिसर है, उसी शहर में कभी ईसा मसीह ने अपना पवित्र उपदेश दिया था और इसी जगह पर उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था, जिसके बाद इसी जगह पर वे एक बार फिर से जिंदा हो उठे थे। इसलिए दुनिया भर के ईसाईयों के लिए यह सबसे पवित्र स्थान है। इस परिसर को लेकर इजरायल और फिलिस्तीनियों में हमेशा से विवाद चलता रहा है। यह विवाद 100 साल पुराना है। दोनों उस पर अपना-अपना दावा ठोकते हैं।

Previous Post

कोलकाता के बाद जोधपुर में गैंगरेप, घर से भागी नाबालिग के साथ वारदात

Next Post

रूसी हमलों से रातभर दहला यूक्रेन, जेलेंस्की ने मित्र देशों से मांगे नए हथियार

Next Post
रूसी हमलों से रातभर दहला यूक्रेन, जेलेंस्की ने मित्र देशों से मांगे नए हथियार

रूसी हमलों से रातभर दहला यूक्रेन, जेलेंस्की ने मित्र देशों से मांगे नए हथियार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप
  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की खाड़ी कूटनीति तेज, ऊर्जा और प्रवासी सुरक्षा पर फोकस
  • कांग्रेस का आरोप—प्रधानमंत्री ने तोड़ी संसदीय परंपरा, दिया प्रिविलेज नोटिस
  • तेज प्रताप यादव का तीखा हमला, बोले—राहुल गांधी से नहीं चल पाएगा गठबंधन
  • जब जावेद अख्तर की कहानी ने बना दिया सनी देओल को सुपरस्टार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In