• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
Cyclone Asna : अरब सागर पर बना दबाव ‘चक्रवात असना’ में तब्दील

Cyclone Asna : अरब सागर पर बना दबाव ‘चक्रवात असना’ में तब्दील

August 31, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

Cyclone Asna : अरब सागर पर बना दबाव ‘चक्रवात असना’ में तब्दील

गुजरात में उफान पर नदियां; मगरमच्छ आए बाहर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 31, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
Cyclone Asna : अरब सागर पर बना दबाव ‘चक्रवात असना’ में तब्दील

नई दिल्ली। अरब सागर पर बना दबाव चक्रवात असना में तब्दील हो गया है। यह 1976 के बाद अगस्त में अरब सागर में आया पहला चक्रवाती तूफान है। चक्रवात को असना नाम पाकिस्तान ने दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार 1891 और 2023 के बीच, अगस्त के दौरान अरब सागर में केवल तीन (1976, 1964 और 1944 में) चक्रवाती तूफान बने हैं।

कच्छ तट और पाकिस्तान तथा पूर्वोत्तर अरब सागर के समीपवर्ती क्षेत्रों पर बना गहरा दबाव पिछले छह घंटों के दौरान छह किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान ‘असना’ में बदल गया। ‘असना’ शुक्रवार दिन में 11:30 बजे भुज गुजरात से 190 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम में था।

बारिश से जुड़ी घटनाओं में 26 लोगों की जान गई

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में यह भारतीय तट से दूर, पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा। गौरतलब है कि गुजरात में पिछले तीन दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 26 लोगों की जान चली गई है।

राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 18,000 से ज्यादा लोगों को दूसरी जगह भेजा गया है और करीब 1,200 लोगों को बचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुजरात के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम हो गई, लेकिन नदियों के उफान पर होने के कारण कई शहरों और गांवों में जलभराव हो गया है।

एक ही परिवार के तीन लोग बहे

बाढ़ में एक ही परिवार के तीन लोग बहे, शव बरामदआइएएनएस के अनुसार गुजरात के गोंडल तालुका में बाढ़ में एक ही परिवार के तीन लोग बह गए। तीनों के शव मिल गए हैं। यह घटना तब घटी जब 28 अगस्त को पति, पत्नी और उनके बेटे के साथ कार से उफनती कोलपारी नदी पर बने पुल को पार कर रहे थे।

घटना के 48 घंटे बाद शुक्रवार को बच्चे का शव बरामद हुआ। पति-पत्नी, जिनकी पहचान जयराज राडिया और सोनलबेन राडिया के रूप में हुई, घटना के लगभग 10 घंटे बाद उनके शव पुल से लगभग 200 फीट नीचे बरामद किए गए। उनका बेटे धर्म राडिया का शव शुक्रवार को मिला।

मगरमच्छ ने एक शख्स को बनाया निवाला

वहीं गुजरात के वडोदरा जिले के डभोई में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जब एक मगरमच्छ उसे ओरसांग नदी में खींच ले गया। एक अधिकारी ने बताया कि अमित पूनमभाई वसावा मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने का प्रयास कर रहा था, तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया।

Tags: Cyclone Asnaचक्रवात
Previous Post

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में स्कूल के दो ट्रस्टी फरार घोषित

Next Post

गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश; ममता की चिट्ठी पर भड़का केंद्र, आंकड़ों से जवाब

Next Post
ममता बनर्जी

गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश; ममता की चिट्ठी पर भड़का केंद्र, आंकड़ों से जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In