• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गोरखपुर में पहले सैनिक स्कूल का उद्घाटन

गोरखपुर में पहले सैनिक स्कूल का उद्घाटन: उपराष्ट्रपति और सीएम की तारीफें

September 7, 2024
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर

June 16, 2026
भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

June 16, 2026
यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

June 16, 2026
न्यायोचित

“ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे”, नेतन्याहू का सख्त संदेश

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

June 16, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

अधूरी सड़क ने ली जान, गड्ढे में गिरकर अस्पताल मैनेजर की मौत

June 16, 2026
बिहार में झटका, केरल में जोर! तेजस्वी अब कांग्रेस के खिलाफ वाम के संग

खान सर-रोशन सर विवाद में तेजस्वी की एंट्री, सीबीआई जांच की मांग

June 16, 2026
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पहले सैनिक स्कूल का उद्घाटन: उपराष्ट्रपति और सीएम की तारीफें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 7, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
गोरखपुर में पहले सैनिक स्कूल का उद्घाटन

गोरखपुर:पूर्वांचल के पहले सैनिक स्‍कूल का उद्घाटन करने पहुंचे उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री जी की दृष्टि पैनी है। मेरी पढ़ाई के बारे में इन्‍होंने इतना बड़ा होमवर्क कर लिया जितना मेरे ससुर ने भी नहीं किया था। उन्‍होंने कहा कि जब देश के सबसे बड़े प्रांत के मुख्‍यमंत्री ने मेरे निवास पर आकर मुझे इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रित किया तो मैं बहुत भावुक हो गया। इनका निमंत्रण पत्र असाधारण था। वैसे तो योगी जी की हर बात असाधारण है लेकिन इन्‍होंने मुझे यहां एक पुरातन सैनिक स्‍कूल छात्र की हैसियत से निमंत्रित किया। साथ में एक बड़ा संदेश दिया कि आप जो भी, जिस स्थिति में राष्‍ट्र की सेवा कर रहे हो, आपका आधार सैनिक स्‍कूल है। ज्ञान करवाया कि शिक्षा वो माध्‍यम है जो समाज में बदलाव लाता है। समानता पैदा करता है और जो असमानताएं हैं उन पर कुठाराघात करता है। उपराष्‍ट्रपति ने मंच से सीएम योगी को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि आपने मुझे यह मौका देकर मेरे जीवन में एक नया अध्‍याय जोड़ दिया है। यह मैं कभी नहीं भूलूंगा। वैसे तो मुख्‍यमंत्री जी की दृष्टि पैनी है लेकिन मेरे मामले में गिद्ध जैसी रही है। इन्‍होंने मेरे बारे में इतना बड़ा होमवर्क कर लिया जितना मेरे ससुर ने भी नहीं किया था।

उपराष्‍ट्रपति ने 11: 40 बजे बटन दबाकर सैनिक स्कूल का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे। करीब 25 मिनट के अपने संबोधन में उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश है। सिर्फ 7 सालों में मुख्यमंत्री ने चमत्कारी काम किए हैं। उन्‍होंने डर को खत्म किया है। जो अकल्पनीय है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि गोरखपुर में सैनिक स्कूल एक करिश्मा है। गोरखपुर की विरासत यहां पढ़ने वाले बच्चों में गूंजेगी। लखनऊ के सैनिक स्कूल का भी जीर्णोद्धार सीएम योगी ने किया है। उन्‍होंने कहा कि शिक्षा के बिना बदलाव नहीं हो सकता है। यहां की रोशनी पूरे देश में फैलेगी। 30 साल पहले गोरखपुर में योगी, गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी बने। इसके बाद संसद में गोरखपुर को प्रतिनिधित्व मिला। उन्‍होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश को दुनिया में एक नई पहचान दी है। इसमें उत्तर प्रदेश का अहम योगदान है। 2017 से पहले प्रदेश में कानून का राज नहीं था। यह किसी से छिपा नहीं है। राष्ट्रीयता हमारी पहचान है। निजी स्वार्थ से ऊपर राष्ट्र को रखना होगा। 10 साल पहले का भारत आज नहीं है। आज देश विकसित है। कभी देश का सोना गिरवी रखा गया था। आज भारत एक आर्थिक शक्ति है।

उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रवाद से कभी समझौता नहीं किया जा सकता है। भारत में प्रजातंत्र है। यहां पड़ोसी देश जैसी स्थिति नहीं हो सकती है। इसे लेकर कोई भ्रम नहीं हो सकता है। कहा, विकसित राष्ट्र बनाने के हवन में सभी को अपनी आहुति देनी होगी। अपने जीवन संघर्ष के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि गांव से सैनिक स्कूल गया था। जहां सारी सुविधाएं थीं। सैनिक स्कूल की शिक्षा से ही आज यहां खड़ा हूं। डर का डर निकलना होगा। असफलता ही सफलता की शुरुआत है।

इसके पहले सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यह सैनिक स्‍कूल अनुशासन और समर्पण का केंद्र बनेगा। देश और प्रदेश के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। गोरखपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी में यहां के वीरों ने लड़ाई लड़ी। यह सनातन और साहित्य का केंद्र है। यहां से कुछ ही किलोमीटर पर बुद्ध, कबीर, भगवान राम और बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी है। गोरखपुर आसपास की तीन करोड़ की आबादी का केंद्र है। गोरखपुर विकास की नई गाथा लिख रहा है। योगी ने कहा कि जहां सैनिक स्कूल बना है वहां बंद कारखाना था। कारखाना दोबारा दोगुनी क्षमता से चल रहा है। यहां गन्ना उत्पादन को प्रोत्‍साहन मिला है। चीनी मिलों में रोजगार के अवसर बने हैं। एक्सप्रेस वे और फोरलेन से नए उद्योग आ रहे हैं। गोरखपुर ड्रीम डेस्टिनेशन बन कर उभरा है।

सैनिक स्‍कूल के बारे में विस्‍तार से जानकारी देते हुए सीएम योगी ने बताया कि इसे यहां 50 एकड़ में स्थापित किया गया है। सैनिक स्कूल में देश के पहले सीडीएस विपिन रावत के नाम पर 1000 सीटों का प्रेक्षागृह बना है। एकलव्य शूटिंग रेंज भी यहां है। राइडिंग और स्विमिंग की सुविधा भी यहां है। उन्‍होंने कहा कि यूपी में बेसिक शिक्षा में 1.56 लाख स्कूल मौजूद हैं। यहां बुनियादी सुविधाएं नहीं थी। 2017 के बाद इन स्कूलों का कायाकल्प हुआ है। यहां बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं। 1.34 लाख स्कूलों को कायाकल्प योजना से सुविधायुक्त किया गया है। योगी ने कहा कि 18 कमिश्नरी में आवासीय विद्यालय संचालित है। अन्य जिलों में भी इस योजना को बढ़ाया जा रहा है। सीनियर सेकेंड्री के विद्यालय के लिए योजना बनाकर विकसित किया जा रहा है। सैनिक स्कूल इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। 1960 में पहला सैनिक स्कूल लखनऊ में स्‍थापित हुआ था। गौरव की बात है कि उप राष्ट्रपति भी सैनिक स्कूल के छात्र हैं। चित्तौड़ सैनिक स्कूल के पुरातन छात्र से सैनिक स्कूल का लोकार्पण गौरव की बात है। उनका मार्गदर्शन हमें मिला है। हम उनके आभारी हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि गोरखपुर में सैनिक स्कूल के साथ नई यात्रा शुरू की जा रही है। यह संस्थान देश और सरहद की सुरक्षा के लिए अहम है। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यहां बच्चों को किताबी नहीं बल्कि अनुशासन और देश की एकता और अखंडता की शिक्षा मिलेगी। देश के प्रहरी यहां तैयार होंगे। परिवार त्याग कर देश के समर्पण की शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि मोबाइल का सदुपयोग करें। वरना यह खतरनाक है। समय का सदुपयोग करें। यह आपके सपनों को पूरा करेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, सांसद रविकिशन शुक्‍ल सहित कई अन्‍य वरिष्‍ठ नेता और गणमान्‍य नागरिक मौजूद रहे।

Previous Post

मणिपुर में फिर उठी हिंसा की लहर, रॉकेट अटैक के बाद गोलीबारी; कम से कम 5 की मौत

Next Post

तीन परिवारों ने लूटा, वापस लाएंगे आतंकवाद राज; जम्मू-कश्मीर में पहली चुनावी रैली में गरजे अमित शाह

Next Post
अमित शाह ने

तीन परिवारों ने लूटा, वापस लाएंगे आतंकवाद राज; जम्मू-कश्मीर में पहली चुनावी रैली में गरजे अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू
  • दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल
  • कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज
  • ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In