• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आतिशी को नई CM चुनने के पीछे ये 4 वजह अहम, काम आई सिसोदिया से करीबी?

आतिशी को नई CM चुनने के पीछे ये 4 वजह अहम, काम आई सिसोदिया से करीबी?

September 18, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

आतिशी को नई CM चुनने के पीछे ये 4 वजह अहम, काम आई सिसोदिया से करीबी?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 18, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आतिशी को नई CM चुनने के पीछे ये 4 वजह अहम, काम आई सिसोदिया से करीबी?

नई दिल्ली। दिल्ली में ‘आप’ सरकार की मौजूदा शिक्षा एवं वित्त मंत्री आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में आतिशी सर्वसम्मति से नेता चुनी गईं। ‘आप’ के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिलीप पांडेय की ओर से आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। शाम 4.30 बजे उपराज्यपाल विनय सक्सेना से भेंट कर अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद आतिशी ने एलजी के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की सत्ता संभाल चुकी हैं। आतिशी को 09 मार्च 2023 को पहली बार मंत्री बनाया गया था। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्हें केजरीवाल कैबिनेट में एंट्री मिली थी। उन्हें सिसोदिया की करीबी माना जाता है।

दिल्ली में पली-बढ़ीं आतिशी का जन्म 8 जून 1981 में विजय सिंह तोमर और तृप्ता वाही के घर में हुआ है। वे मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं, लेकिन आतिशी दिल्ली में पली-बढ़ी हैं। यह राजपूत फैमिली से आती हैं, परंतु उनके अभिभावक ने इनके नाम के साथ मार्लेना शब्द जोड़ा। हालांकि, 2018 में इन्होंने सिर्फ आतिशी नाम से अपने नाम को आगे बढ़ाया। अब हर जगह उन्हें केवल आतिशी के नाम से जाना जाता है।

ऑक्सफोर्ड से मास्टर डिग्री ली

आतिशी शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी स्कॉलर रही हैं। स्प्रिंगडेल स्कूल पूसा रोड से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आतिशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सेंट स्टीफन से इतिहास में स्नातक की पढ़ाई 2001 में पूरी की। उसके तुरंत बाद स्कॉलरशिप पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री ली। 2005 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से रोड्स स्कॉलरशिप के साथ मैग्डेलस कॉलेज से पढ़ाई की।

आतिशी का चयन क्यों

■ आतिशी पार्टी के साथ शुरुआती दिनों से जुड़ी हुई हैं। दिल्ली शिक्षा मॉडल समेत कई योजनाओं को आकार देने में अहम भूमिका रही।

■ मनीष सिसोदिया व अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद सरकार में सबसे ज्यादा विभागों के साथ अपने काम को आगे बढ़ाया।

■ पार्टी व सरकार के मुद्दों को हर मंच पर जोरदार तरीके से उठाती रहीं। अच्छी नीतिकार के साथ, सरकार में फिलहाल अच्छी पकड़ है।

■ वह आम आदमी पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में शामिल है।

सीएम चुने जाने पर आतिशी ने कहा कि मैं खुश हूं, लेकिन दुखी भी हूं, क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया। मैं आप के सभी विधायकों और दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल। भाजपा ने पिछले दो साल से केजरीवाल को परेशान करने और उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसा आदमी जो आईआरएस की नौकरी ठुकरा सकता है, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकता है, ऐसे ईमानदार आदमी पर भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, उन्हें झूठे केस में जेल में रखा। आतिशी ने पत्रकारों से कहा कि अब हमें अगले कुछ महीनों तक जमकर काम करना है। केजरीवाल ने जो विकास कार्य जनता के लिए शुरू किए हैं, उन्हें जारी रखना है। हमारा एक ही उदेश्य है कि प्रचंड बहुमत के साथ केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जाए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, ”चेहरा बदलने से आम आदमी पार्टी का चरित्र नहीं बदलेगा। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी 10 वर्ष के शासन में भ्रष्टाचार के लिए अभी भी जवाबदेह है। नई मुख्यमंत्री को बताना होगा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों को कैसे लूटा।”

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा, ”आतिशी को शुभकामनाएं। उन्हें लोगों की समस्याएं हल करने व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को रोकने लिए काम करना चाहिए। आप लोगों की समस्याओं को दरकिनार नहीं कर सकती है।”

दिल्ली में सरकार बनाने के नियम

दिल्ली में नई सरकार के गठन में उपराज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति की बड़ी भूमिका होती है। नए मुख्यमंत्री बनने के बाद नए सिरे से कैबिनेट का गठन किया जाता है। प्रक्रिया के मुताबिक, सबसे पहले सीएम को अपना इस्तीफा उपराज्यपाल को सौंपना होता है। इस पर एलजी की तरफ से मंजूरी दी जाती है और उसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। उसके बाद राष्ट्रपति भी इस्तीफे को मंजूर करते हैं। इसी तरह नई सरकार की प्रक्रिया पूरी होती है। नियमों के अनुसार, विधायक दल का नया नेता अपने सदस्यों के साथ उपराज्यपाल से मिलता है और नई सरकार बनाने का दावा पेश करता है। इस पर पहले उपराज्यपाल की सहमति लेनी होती है और उसके बाद आखिरी मुहर राष्ट्रपति की लगती है। अंत में मुख्यमंत्री व उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण होता है।

Previous Post

दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में 5 गोरखपुर के, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की लिस्‍ट

Next Post

18 सितंबर 2024 का राशिफल

Next Post
राशिफल

18 सितंबर 2024 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In