• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सोनिया गांधी

नेहरू के दस्तावेज़ सौंपने की मांग: पीएमएमएल का सोनिया गांधी को पत्र

September 22, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

नेहरू के दस्तावेज़ सौंपने की मांग: पीएमएमएल का सोनिया गांधी को पत्र

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 22, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सोनिया गांधी

File Photo

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी (पीएमएमएल) के सदस्यों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। इसमें सोनिया गांधी से कहा गया है कि या तो वह नेहरू के निजी दस्तावेजों को पीएमएमएल को सौंप दें। अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो कॉपी या फिर डिजिटिलाइज्ड एक्सेस ही मुहैया करा दें। अहमदाबाद के इतिहासकार और लेखक रिजवान कादरी पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले पीएमएमएल (पूर्व में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी) के सदस्य हैं। नौ सितंबर को सोनिया गांधी को पत्र में उन्होंने लिखा है कि नेहरू से जुड़े रिकॉर्ड्स बेहद अहम हैं। इनके अध्ययन से देश के इतिहास को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

पीएमएल सोसायटी ने फरवरी में अपनी पिछली वार्षिक आम बैठक में सोनिया गांधी के पास रखे दस्तावेजों की स्थिति पर चर्चा की थी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इसके बाद कानूनी राय लेने का फैसला लिया गया था। पीएमएमएल रिकॉर्ड के अनुसार, सोनिया के पास मौजूद दस्तावेजों में नेहरू और जयप्रकाश नारायण के बीच हुआ पत्राचार शामिल है। इसके अलावा नेहरू के साथ एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, अरुणा आसफ अली, विजया लक्ष्मी पंडित और बाबू जगजीवन राम के बीच के लेटर्स भी हैं।

कादरी ने पत्र में लिखा है कि मैं प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसायटी के समर्पित सदस्य के तौर पर आपको यह पत्र लिख रहा हूं। मेरी अकादमिक यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1885-1947) के इतिहास के साथ गहराई से जुड़ी हुई है और इसके इतिहास से जुड़े विभिन्न तथ्यों और रिकॉर्डों में, खासकर गुजरात में, मेरी गहरी रुचि है। उन्होंने आगे लिखा कि यहां तक कि गांधीजी के लेखन का दस्तावेजीकरण बहुत बारीकी से किया गया है। दुर्भाग्य से, पटेल ने स्वतंत्रता से पहले इस तरह का दस्तावेज नहीं जमा किया। 1997 में कादरी की पीएचडी थीसिस महात्मा गांधी, वल्लभभाई पटेल और गुजरात के राजनीतिक इतिहास पर केंद्रित थी। उन्होंने पत्र में लिखा है कि एक इतिहासकार के तौर पर मैं पटेल के योगदानों को जानने में गहरी दिलचस्पी रखता हूं।

पत्र में कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू अपने योगदान के महत्वपूर्ण दस्तावेज छोड़ गए हैं, जिन्हें एनएमएमएल में संरक्षित किया गया था। आगे लिखा है कि कि राष्ट्र निर्माण में उनके अपार योगदान के लिए गहन वैज्ञानिक अध्ययन की जरूरत है, जिसके लिए पूरे रिकॉर्ड तक पहुंच आवश्यक है। कादरी के मुताबिक हाल ही में पूछताछ करने पर, पता चला कि इनमें से अधिकांश रिकॉर्ड प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय में रखे गए हैं। यह भी बताया गया कि सोनिया गांधी के ऑफिस ने भी कुछ रिकॉर्ड लिए हैं क्योंकि वह परिवार की प्रतिनिधि और दानदाता थीं।

कादरी ने आगे लिखा है कि मुझे यकीन है कि ऐसा इन अमूल्य दस्तावेजों के संरक्षण के लिए किया गया होगा। यह महत्वपूर्ण है कि ये रिकॉर्ड हमारे देश के इतिहास की व्यापक समझ सुनिश्चित करने के लिए सुलभ रहें। इन दस्तावेजों को हासिल करने की अनुमति मांगते हुए पत्र में कहा गया है कि आप इस बात से सहमत होंगी कि पंडित नेहरू अपने योगदान पर निष्पक्ष और राजनीतिक प्रभाव से मुक्त शोध के हकदार हैं। उन्होंने लिखा कि मैं अपने दो योग्य सहयोगियों की सहायता से इन दस्तावेजों को स्कैन करने का प्रस्ताव करता हूं। इससे दस्तावेजों पूरी तरह से सुरक्षित और संरक्षित रहेंगे।

 

Previous Post

फ्लैट में फ्रिज के अंदर मिले महिला के 30 से अधिक टुकड़े

Next Post

भारत चेन्नई टेस्ट जीता, बांग्लादेश को 280 रन से हराया

Next Post
भारत चेन्नई टेस्ट जीता, बांग्लादेश को 280 रन से हराया

भारत चेन्नई टेस्ट जीता, बांग्लादेश को 280 रन से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In