• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बदलापुर रेप केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

बदलापुर रेप केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

September 24, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

बदलापुर रेप केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 24, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
बदलापुर रेप केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

मुंबई। महाराष्ट्र के बदलापुर रेप केस का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पहले पुलिसकर्मी पर गोली चलाई और जवाबी गोलीबारी में उस पर भी फायरिंग की गई। आरोपी अक्षय शिंदे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से जांच के लिए बदलापुर ले जाया जा रहा था। जब पुलिस की गाड़ी मुंब्रा बाईपास पर पहुंची, तो शिंदे ने एक पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीन ली और सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।

आरोपी अक्षय शिंदे पर बदलापुर के एक स्कूल के शौचालय में 4 साल और 5 साल की दो बच्चियों के रेप करने का आरोप था। अब मुठभेड़ में उसके मारे जाने की खबर ऐसे समय सामने आई है जब उस स्कूल के चेयरमैन और सचिव ने अग्रिम जमानत के लिए आज ही बंबई हाई कोर्ट का रुख किया, जहां आरोपी ने लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था। दरअसल, पुलिस को घटना की सूचना तुरंत न देने और लापरवाही के आरोप में स्कूल के चेयरमैन और सचिव के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

स्कूल के शौचालय में नाबालिग बच्चियों का रेप

पिछले महीने पुरुष सहायक की ओर से स्कूल के शौचालय में 4 साल और 5 साल की दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया था। बदलापुर पुलिस शुरू में मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस की जांच में गंभीर खामियों को लेकर जन आक्रोश के बाद महाराष्ट्र सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। आरोपी सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन स्कूल के चेयरमैन और सचिव को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है। पिछले महीने हाई कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और वह जांच की निगरानी कर रहा है।

कांग्रेस नेता ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘पुलिस की कहानियां एक के बाद एक बदल रही हैं। पहले कहा गया कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की, फिर कहा गया कि यह एक एनकाउंटर है, फिर कहा गया कि वह पुलिस पर हमला कर रहा था। एनकाउंटर किसका होता है? एनकाउंटर आतंकवादियों, अंडरवर्ल्ड के गुनहगारों का होता है। ऐसा लगता है कि शायद पुलिस किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रही है। यह बहुत गंभीर मामला है। मुझे लगता है कि CJI को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और इस घटना को अपने हाथ में लेना चाहिए।’

संजय निरुपम बोले- आरोपी का एनकाउंटर अच्छी खबर

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, ‘बदलापुर घटना के आरोपी का एनकाउंटर होना अच्छी खबर है। जो लोग इस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे आरोपी के साथ खड़े हैं या महाराष्ट्र पुलिस के साथ। जब यह घटना हुई थी तो यही लोग कह रहे थे कि आरोपी को सार्वजनिक रूप से फांसी मिलनी चाहिए और आज वे इस पर सवाल उठा रहे हैं। मैं सभी विपक्षी नेताओं से अपील करूंगा कि वे आरोपी के लिए आंसू बहाने के बजाय महाराष्ट्र पुलिस के साथ खड़े हों।’

Tags: बदलापुर
Previous Post

धर्मनिरपेक्षता यूरोपीय कॉन्सेप्ट, भारत में इसकी जरूरत नहीं : तमिलनाडु गवर्नर

Next Post

‘मानवता की सफलता सामूहिकता में, मैदान-ए-जंग में नहीं’: UN में बोले PM मोदी

Next Post
‘मानवता की सफलता सामूहिकता में, मैदान-ए-जंग में नहीं’: UN में बोले PM मोदी

'मानवता की सफलता सामूहिकता में, मैदान-ए-जंग में नहीं': UN में बोले PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In