• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उद्धव ठाकरे और संजय राउत

उद्धव सेना में कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, स्थानीय चुनावों में अलग उतरने की मांग

November 28, 2024
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल महंगा, नए दाम लागू; आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

May 16, 2026
ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति

ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति

May 16, 2026
वायुसेना प्रमुख का आत्मनिर्भर भारत पर जोर: ‘कमिटमेंट के बाद पीछे नहीं हटते’

आधुनिक युद्ध में ड्रोन बने ‘आसमान के बाज के पंजे’: वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह

May 16, 2026
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

बेरोज़गार युवाओं पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सीजेआई के बयान पर चर्चा तेज

May 16, 2026
ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

ट्रंप का दावा: शी जिनपिंग ईरान के परमाणु हथियारों के खिलाफ सहमत

May 16, 2026
इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति

इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति

May 16, 2026
हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

May 16, 2026
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद

May 16, 2026
ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

May 16, 2026
हीरो मोटर्स का आएगा आईपीओ

फ्लिपकार्ट का आईपीओ टला, वॉलमार्ट ने मुनाफे पर दिया जोर

May 16, 2026
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

May 16, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

उद्धव सेना में कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, स्थानीय चुनावों में अलग उतरने की मांग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
उद्धव ठाकरे और संजय राउत

File Photo

डेस्क:जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने जब 40 विधायकों को लेकर शिवसेना से बगावत की थी और उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा था तो हिंदुत्व का सवाल उठा था। एकनाथ शिंदे और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया था कि उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के साथ जाकर हिंदुत्व से समझौता किया है। बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के खिलाफ जाने का आरोप लगे थे। इसके बाद 2024 का लोकसभा चुनाव हुआ तो उद्धव सेना को ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन कांग्रेस को बड़ा फायदा हुआ। अब विधानसभा चुनाव में भी उद्धव सेना को झटका लगा है। उसके 20 विधायक ही जीते हैं, जबकि एकनाथ शिंदे के 57 विधायकों को जीत मिली है।

इसके बाद हालात यह हैं कि उद्धव सेना के अंदर ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस के साथ गठबंधन में रहना सही है? मंगलवार को उद्धव सेना की मीटिंग हुई, जिसमें पार्टी के नेताओं ने सवाल उठाए और आने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों में अलग से लड़ने का भी प्रस्ताव रखा। विधान परिषद में नेत विपक्ष और उद्धव सेना के लीडर अंबादास दानवे ने कहा कि कई लोग पार्टी में मानते हैं कि हमें बिना किसी गठबंधन के ही अकेले उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुमत की राय है कि हमें अलग से चुनाव लड़ना चाहिए ताकि संगठन को खड़ा किया जा सके।

इस मीटिंग में विधायकों और अन्य नेताओं ने कहा कि हम मुंबई की ऐसी सीटें हार गए, जो हमारा गढ़ मानी जाती थीं। इसकी एक ही वजह है कि हम कांग्रेस की ओर गए और हिंदुत्व की विचारधारा से समझौता किया। ऐसा संदेश जनता के बीच गया है। इसके अलावा एकनाथ शिंदे को भाजपा के साथ जाने का फायदा मिला है। एक नेता ने कहा कि हमने उद्धव ठाकरे जी से कहा है कि वे अलग होने पर विचार करें। उन्होंने कहा कि मराठी मानुष की पार्टी होने की हमारी इमेज थी। कांग्रेस के साथ जाने से उस इमेज को भी धक्का लगा है। अब हम चाहते हैं कि अगले साल होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव में अलग होकर उतरा जाए।

‘भाजपा ने प्रचार किया- मुसलमान डाल रहे हैं उद्धव सेना को वोट’

उद्धव सेना की मीटिंग में यह भी कहा गया कि लोकसभा इलेक्शन के बाद यह प्रचार भी भाजपा और उसके साथियों ने किया कि अल्पसंख्यकों के वोट से हमें जीत मिली है। यह संदेश भी गया कि अब उद्धव ठाकरे अपने पुराने वोट की बजाय मुस्लिमों को लुभाना चाहते हैं। इसका हमें नुकसान हुआ है। यही वजह थी कि उद्धव ठाकरे की ओर से गद्दार वाले कैंपेन का फायदा भी नहीं मिला, जो वह एकनाथ शिंदे पर टारगेट करते हुए चला रहे थे। यही नहीं कांग्रेस और एनसीपी के साथ भरोसे का रिश्ता न होने का भी सवाल उठा। नेताओं ने कहा कि हम जहां भी लड़े, वहां सहयोगी दलों का वोट हमें ट्रांसफर नहीं हुआ।

Previous Post

दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, एक घायल

Next Post

एनआईए को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा के बड़े कमांडर को विदेश से लाई

Next Post
एनआईए को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी

एनआईए को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा के बड़े कमांडर को विदेश से लाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल महंगा, नए दाम लागू; आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
  • ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति
  • आधुनिक युद्ध में ड्रोन बने ‘आसमान के बाज के पंजे’: वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह
  • बेरोज़गार युवाओं पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सीजेआई के बयान पर चर्चा तेज
  • ट्रंप का दावा: शी जिनपिंग ईरान के परमाणु हथियारों के खिलाफ सहमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In