• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में भारी विरोध

दवा-पेट्रोल को तरसते, जान गंवाते लोग, मुखिया ने भी छोड़ा साथ; श्रीलंका की तबाही की कहानी

July 13, 2022
महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

April 18, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”

April 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर

April 18, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 18, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 18, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

बैंकों ने सोना–चांदी के आयात ऑर्डर रोके, सप्लाई बाधित होने की आशंका

April 18, 2026
सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

April 18, 2026
अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

April 18, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 18 अप्रैल 2026

April 18, 2026
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

दवा-पेट्रोल को तरसते, जान गंवाते लोग, मुखिया ने भी छोड़ा साथ; श्रीलंका की तबाही की कहानी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 13, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में भारी विरोध

कोलंबो आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को राहत मिलने का आसार नजर नहीं आ रहे हैं। नौबत यहां तक आ गई है कि बुधवार को देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भी देश छोड़कर भाग चुके हैं। फिलहाल, राष्ट्रपति आवास पर नागरिकों का कब्जा है। खबर है कि देश में सुरक्षा बल तैनात हैं और संभावित इस्तीफे से पहले राजपक्षे मालदीव्स पहुंच गए हैं।

2 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाला श्रीलंका में बिजली, भोजन, ईंधन तक का संकट गहराया हुआ है। ऐसे में महंगाई और दवाओं की कमी ने स्थिति और बदतर कर दी है। हालांकि, श्रीलंका में तबाही की यह कहानी नई नहीं है। महीनों से संकट से जूझ रहे देश के हालात अप्रैल से बिगड़ना शुरू हो गए थे।

1 अप्रैल: आपातकाल लगा
श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन के बाद राजपक्षे ने अस्थाई तौर पर आपातकाल का ऐलान किया था। उस दौरान सुरक्षा बलों को संदिग्धों को गिरफ्तार करने और हिरासत में लेने की शक्तियां दी गई थी।

3 अप्रैल: कैबिनेट ने इस्तीफा दिया
देर रात हुई एक बैठक में श्रीलंका सरकार के लगभग सभी कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। तब राजपक्षे और उनके भाई प्रधानमंत्री महिंद्रा को अलग रखा गया था। इसके एक दिन बाद ही सेंट्रल बैंक के गवर्नर ने भी इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था।

5 अप्रैल: राष्ट्रपति ने खोया बहुमत
नियुक्ति के एक दिन बाद ही सरकार में वित्त मंत्री अली साबरे ने इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते राष्ट्रपति राजपक्षे की मुश्किलें और बढ़ती गईं। इधर, नेताओं ने संसद में अपना बहुमत भी खो दिया था। राष्ट्रपति ने देश से आपातकाल हटाया।

10 अप्रैल: दवाओं के लिए हाहाकार
देश के डॉक्टर्स ने जरूरी दवाओं की कमी की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि कोरोनावायरस के मुकाबले जारी संकट से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है।

19 अप्रैल: पहली मौत
देश में बढ़ते संकट के बीच हिंसक प्रदर्शन भी रफ्तार पकड़ चुके थे। खबर आई कि पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को मार दिया है। खास बात है मौत की पहली घटना थी।

9 मई: हिंसा, हिंसा और हिंसा
सरकार समर्थक भीड़ सक्रिय हुई और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कोलंबो स्थित राष्ट्रपति कार्यालय का रुख किया। इसके बाद हुई हिंसा में 9 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए। उस दौरान भीड़ ने हिंसा और सांसदों के घरों को आग लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों को लक्ष्य बनाया था।

महिंद्रा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री के तौर पर इस्तीफा दिया। खास बात है कि हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी उनके कोलंबो स्थित आवास में पहुंच गए थे, जिसके चलते राजपक्षे को सैनिकों ने बचाया। इसके बाद पद पहले भी पीएम रह चुके रनिल विक्रमसिंघे ने संभाला।

10 मई: गोली मारने के आदेश
लूट या जीवन को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की तरफ से ऑर्डर जारी हुए। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने सरकार की तरफ से लगाए गए कर्फ्यू को नहीं माना। कोलंबो में शीर्ष पुलिस अधिकारी पर हमला हुआ और उनके वाहन को आग लगा दी गई।

27 जून: ईंधन की बिक्री थमी
पहले ही भयंकर कमी का सामना कर रहे देश वासियों को 27 जून को बड़ा झटका लगा। सरकार ने कहा कि श्रीलंका में ईंधन लगभग खतम हो चुका है और जरूरी सेवाओं को छोड़कर पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी गई।

1 जुलाई: महंगाई ने बनाया नया रिकॉर्ड
सरकार की तरफ से आंकड़े जारी किए गए। इससे पता चला की श्रीलंका में लगातार 9वें महीने महंगाई अपने उच्च स्तर पर है।

9 जुलाई: राष्ट्रपति के घर पर प्रदर्शनकारियों का हल्ला बोल
प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो स्थित राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया। हालांकि, इस घटना के पहले ही राजपक्षे अपने आवास से भाग गए थे। इधर, विक्रमसिंघे के आवास को भी आग लगा दी गई थी। स्पीकर महिंद्रा अबेवर्धन ने बयान दिया कि राजपक्षे ने 13 जुलाई को पद छोड़ने की बात कही है।

13 जुलाई: राष्ट्रपति ही देश से भागे
राष्ट्रपति राजपक्षे पत्नी और बच्चों के साथ सैन्य विमान में मालदीव्स भाग गए।

Previous Post

सनातन धर्म के सशक्त, सामर्थ्यवान व् देदीप्यमान रक्षक: महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज

Next Post

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 15 जुलाई को होगी सुनवाई

Next Post
आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 15 जुलाई को होगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत
  • कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”
  • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर
  • रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम
  • टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In