डेस्क:बांग्लादेश में फैली अराजकता की आंच भारत तक पहुंच गई है। देश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार फेल होती नजर आ रही है। भारत ने बार-बार इस मुद्दे पर बंगलादेश को आगाह किया है लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आए हैं। अब भारत ने भी बांग्लादेश से सख्ती से निपटने का फैसला किया है। त्रिपुरा ने बांग्लादेश को 135 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने का अल्टीमेटम दिया है।
गौरतलब है एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के माध्यम से किए गए बिजली व्यापार समझौते के अनुसार बांग्लादेश पर त्रिपुरा का 135 करोड़ रुपये का बिजली बकाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि राज्य ने बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग की है। यह माना जा रहा हे कि बांग्लादेश में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों के बीच यह फैसला लिया गया है। समझौते के तहत त्रिपुरा बांग्लादेश को 160 मेगावाट बिजली देता है।
त्रिपुरा के बिजली मंत्री रतन लाल नाथ ने रविवार को कहा, “135 करोड़ रुपये बकाया हैं। बांग्लादेश नियमित रूप से भुगतान करता रहा है। बिजली की प्रत्येक यूनिट के लिए, हम 6.65 रुपये चार्ज कर रहे हैं जो घरेलू कनेक्शन से मिलने वाली दर की तुलना में काफी कम है।” इससे पहले मई 2024 में त्रिपुरा राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (TSECL) ने बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड (BPDB) को बिजली की आपूर्ति रोक दी थी क्योंकि वह समय पर पैसे नहीं चुका पा रहा था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

