• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट पर सुनवाई की समयसीमा लगाने से किया इनकार

December 3, 2024
एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

May 2, 2026
धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

May 2, 2026
मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

May 2, 2026
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

बंगाल के फाल्टा में डर का माहौल: टीएमसी पर घर जलाने की धमकी का आरोप

May 2, 2026
प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन

May 2, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को कप्तानी

May 2, 2026
सम्यक् ज्ञान, दर्शन व चारित्र की आराधना में सहयोगी बनती है भाषा : महातपस्वी महाश्रमण

सम्यक् ज्ञान, दर्शन व चारित्र की आराधना में सहयोगी बनती है भाषा : महातपस्वी महाश्रमण

May 2, 2026
निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच

निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच

May 2, 2026
मतदाता सूची विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा— प्रक्रिया में देरी बर्दाश्त नहीं

चुनाव आयोग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना सर्कुलर पर नहीं लगाया रोक

May 2, 2026
दल बदल के बाद पंजाब में सियासी घमासान, संदीप पाठक पर दो एफआईआर

दल बदल के बाद पंजाब में सियासी घमासान, संदीप पाठक पर दो एफआईआर

May 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम: शहरों में जारी हुए नए रेट, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमतों में अलग रुख: शेल ने बढ़ाए दाम, सरकारी कंपनियां स्थिर

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट पर सुनवाई की समयसीमा लगाने से किया इनकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 3, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुप्रीम कोर्ट

डेस्क:सुप्रीम कोर्ट ने केसों की सुनवाई को लेकर हाईकोर्ट पर सख्त सीमा लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा है कि इस तरह के निर्देश यह धारणा बना सकते हैं कि उच्चतम न्यायालय एक हेडमास्टर की तरह बर्ताव काम कर रही है। जस्टिस सूर्यकांत और उज्जल भुइयां की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को एक मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर फैसला करने के लिए एक निश्चित समयसीमा निर्धारित करने से इनकार कर दिया।

जमानत याचिका पर पुनर्विचार की जल्द सुनवाई को लेकर की गई अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हाईकोर्ट को यह नहीं लगना चाहिए कि हम हेडमास्टर की तरह व्यवहार कर रहे हैं। तारीख या समयसीमा तय करना सही नहीं है। हमें समयसीमा तय नहीं करनी चाहिए। वे भी संवैधानिक कोर्ट हैं।” सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान कहा है कि यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि हाईकोर्ट पहले से ही पेंडिंग मामलों के बोझ तले दबा हुआ है और हाईकोर्ट के एडमिनिस्ट्रेशन में आने वाली चुनौतियों को दूर करने की जरूरत पर जोर दिया।

गौरतलब है कि यह मामला हत्या से जुड़े एक आरोपी अमित कुमार से संबंधित था, जिसे मई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत आदेश को खारिज करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने सबूतों की गहराई से जांच की है और जमानत के चरण में मिनी ट्रायल किया है। कोर्ट ने मामले को नए सिरे से जांच के लिए वापस हाईकोर्ट को भेज दिया।

आरोपी के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि वह मामले पर निर्णय लेने के लिए हाईकोर्ट के लिए एक तारीख निर्धारित करे। हालांकि वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने इस अनुरोध का कड़ा विरोध किया जिन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेंडिंग मामलों का तर्क दिया। उन्होंने कहा, “हाईकोर्ट की हर पीठ के पास हर दिन कम से कम 200 मामले सूचीबद्ध होते हैं। वहां के जज पहले से ही अत्यधिक कार्यभार से दबे हुए हैं।” सुप्रीम कोर्ट ने यह बात स्वीकारी हालांकि कोर्ट ने अपने आदेश में इस पर सहमति जताई कि हाईकोर्ट को इस मामले पर जितनी जल्दी हो सके विचार करना चाहिए।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बात करे तो फिलहाल उसके सामने बड़ी चुनौतियां हैं। 160 जजों के पद होने के बावजूद वहां 78 जज कम हैं। राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के अनुसार यहां 8,37,000 मामले पेंडिंग हैं। इनमें से 67% दीवानी मामले एक दशक से अधिक समय से लंबित हैं जबकि 33% आपराधिक मामले भी कम से कम 10 साल पुराने हैं।

Previous Post

चोट के बाद बुमराह के आंकड़ों में आया बड़ा सुधार

Next Post

IMD की भविष्यवाणी: इस साल सामान्य ठंड, शीतलहर के दिन कम होंगे

Next Post
ठंड

IMD की भविष्यवाणी: इस साल सामान्य ठंड, शीतलहर के दिन कम होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा
  • धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
  • मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं
  • बंगाल के फाल्टा में डर का माहौल: टीएमसी पर घर जलाने की धमकी का आरोप
  • प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In