• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कुरान अपमान मामला

कुरान अपमान मामला: आप विधायक नरेश यादव को दो साल की सजा

December 3, 2024
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ट्रंप का टैरिफ बम: यूरोपीय वाहनों पर 25% शुल्क का ऐलान

May 2, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

अमेरिका ‘कागज़ी शेर’: खामेनेई का मध्य पूर्व में अमेरिकी भूमिका पर तीखा हमला

May 2, 2026
सत्ता की जंग: हिमंत सरमा ने कांग्रेस को बताया ‘एक समुदाय की पार्टी’

खेड़ा प्रकरण पर सियासी संग्राम—हिमंत का कांग्रेस को करारा जवाब

May 2, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

एग्जिट पोल पर कांग्रेस का प्रहार, गहलोत-बघेल बोले—नतीजे ही असली सच

May 2, 2026
हीरो HF100 हुई अपडेटेड, कीमत में हल्का इजाफा

हीरो मोटोकॉर्प की अप्रैल में मजबूत बिक्री, 5.52 लाख रिटेल यूनिट्स; 5.66 लाख यूनिट्स का डिस्पैच

May 2, 2026
स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

May 2, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

अमेरिका में ही खेलेगा ईरान, फीफा प्रमुख इंफैंटिनो का स्पष्ट बयान

May 2, 2026
ISSF वर्ल्ड कप के दूसरे चरण के लिए 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम घोषित

ISSF वर्ल्ड कप के दूसरे चरण के लिए 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम घोषित

May 2, 2026
इमरजेंसी में सत्ता से टकराए देव आनंद, फिल्मों पर लगा प्रतिबंध

इमरजेंसी में सत्ता से टकराए देव आनंद, फिल्मों पर लगा प्रतिबंध

May 2, 2026
यामी गौतम

यामी गौतम का बयान: “धुरंधर 2 के बाद आदित्य धर घर पर बेटे के साथ रह सकते हैं, मैं काम पर जाऊँगी”

May 2, 2026
दही-खीरा सलाद: गर्मी में सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल

दही-खीरा सलाद: गर्मी में सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल

May 2, 2026
देवर्षि नारद की वीणा: भक्ति और ज्ञान का दिव्य संतुलन

देवर्षि नारद की वीणा: भक्ति और ज्ञान का दिव्य संतुलन

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

कुरान अपमान मामला: आप विधायक नरेश यादव को दो साल की सजा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 3, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
कुरान अपमान मामला

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक को कुरान के अपमान की सजा सुनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे मुद्दा बना लिया है। महरौली से आप विधायक नरेश यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद भाजपा ने ‘आप’ के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन से जवाब मांगा है। भाजपा ने मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन किया और विधायक को तुरंत पार्टी से निकालने की मांग की।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले भाजपा और ‘आप’ के बीच कई मुद्दों पर टकराव तेज हो गया है। ‘आप’ जहां दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाकर केंद्र सरकार को घेरने में जुटी है तो दूसरी तरफ भाजपा दिल्ली के सत्ताधारी पार्टी के ऐसे विधायकों के जरिए जवाब दे रही है जो कानूनी फंदे में फंसे हुए हैं।

पंजाब में मालेरकोटला जिले की एक अदालत ने शनिवार को वर्ष 2016 के कुरान की बेअदबी से जुड़े मामले में दिल्ली के महरौली से आप के विधायक नरेश यादव को दो साल की सजा सुनाई है। दिल्ली भाजपा ने दोषी विधायक को ‘आप’ से निष्कासित किए जाने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। केजरीवाल के घर बाहर अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘पवित्र कुरान का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’ और ‘कुरान का किया केजरीवाल के विधायक ने अपमान, माफी मांगों’ जैसे नारे लिखी हुई तख्तियां थीं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘हिंदुस्तान में हर मजहब के लोग अपनी-अपनी इबादत करते हैं और यहां सभी धर्मों का आदर होता है, लेकिन AAP के विधायक ने पवित्र कुरान शरीफ का अपमान किया, जिसके लिए कोर्ट ने सजा भी सुनाई है। स्वार्थ सिद्धि के लिए बने इंडी गठबंधन का एक भी नेता आज इस पर नहीं बोल रहा, क्योंकि इनके लिए मुस्लिम समाज केवल वोट बैंक है।’ उन्होंने कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, ओवैसी समेत सभी नेता कुरान की बेअदबी पर चुप हैं। सचदेवा ने कहा कि ऐसा भाजपा के किसी नेता ने किया होता तो पूरे देश में हायतौबा मचाया जाता, लेकिन ‘आप’ के विधायक पर सभी चुप हैं।

24 जून 2016 को पंजाब के मालेरकोटला में सड़क पर कुरान के फटे हुए पन्ने बरामद हुए थे। इसके बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। आक्रोशित भीड़ ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। इस केस में आप के विधायक नरेश यादव समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शुरुआत में विजय, गौरव और किशोर पर मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में इस मामले में आप विधायक यादव को गिरफ्तार किया गया था। यादव को मार्च 2021 में अधीनस्थ अदालत ने बेअदबी मामले में बरी कर दिया था। इसके बाद शिकायतकर्ता मोहम्मद अशरफ ने उनको बरी करने के खिलाफ अपील दायर की थी।

अदालत ने दो अन्य लोगों (विजय कुमार और गौरव कुमार) की दो साल की सजा को बरकरार रखा। एक अन्य आरोपी नंद किशोर को अधीनस्थ अदालत द्वारा बरी कर दिया गया। नरेश यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के इरादे से जानबूझकर किया गया दुर्भावनापूर्ण कार्य), 153ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया गया।

Previous Post

अखिलेश ने लोकसभा में उठाया संभल हिंसा का मुद्दा

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान: भारतीय न्याय संहिता लागू

Next Post
पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान: भारतीय न्याय संहिता लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप का टैरिफ बम: यूरोपीय वाहनों पर 25% शुल्क का ऐलान
  • अमेरिका ‘कागज़ी शेर’: खामेनेई का मध्य पूर्व में अमेरिकी भूमिका पर तीखा हमला
  • खेड़ा प्रकरण पर सियासी संग्राम—हिमंत का कांग्रेस को करारा जवाब
  • एग्जिट पोल पर कांग्रेस का प्रहार, गहलोत-बघेल बोले—नतीजे ही असली सच
  • हीरो मोटोकॉर्प की अप्रैल में मजबूत बिक्री, 5.52 लाख रिटेल यूनिट्स; 5.66 लाख यूनिट्स का डिस्पैच
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In