डेस्क:निसस फाइनेंस सर्विसेज के आईपीओ को शुरुआती दो दिनों में जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ को दो दिन में ही 20 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। निसस फाइनेंस सर्विसेज के आईपीओ में दांव लगाने का मौका अभी भी उपलब्ध है, क्योंकि यह 6 दिसंबर तक ओपन है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वे 35 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
निसस फाइनेंस सर्विसेज के आईपीओ में शेयर की कीमत 180 रुपये तय की गई है, जबकि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 65 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के अनुसार, निसस फाइनेंस सर्विसेज के शेयर 245 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। इसका मतलब यह है कि जिन निवेशकों को आईपीओ में कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वे लिस्टिंग के दिन 35 प्रतिशत से अधिक के लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 11 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ शुरुआत के दो दिनों में कुल 20.30 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इनमें रिटेल निवेशकों का कोटा 29.07 गुना सब्सक्राइब हुआ है, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) का 22.88 गुना दांव लगा है, और क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का 3.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में कर्मचारियों का कोटा 0.73 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
क्या करती है कंपनी:
निसस फाइनेंस सर्विसेज की स्थापना 2013 में हुई थी। यह कंपनी कॉर्पोरेट क्लाइंट्स को ट्रांजैक्शन एडवायजरी सर्विसेज, फंड एंड एसेट मैनेजमेंट, प्राइवेट इक्विटी, वेंचर डेट और कैपिटल सॉल्यूशंस जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

