• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रोहित शर्मा गौतम गंभीर

रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की भूमिका पर उठे सवाल, टेस्ट रिटायरमेंट पर चर्चा

January 1, 2025
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

नियुक्तियों में असमानता पर सवाल: सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

May 8, 2026
भारत-यूएई साझेदारी को नई उड़ान, रणनीतिक सहयोग और गहरा होगा

भारत-यूएई साझेदारी को नई उड़ान, रणनीतिक सहयोग और गहरा होगा

May 8, 2026
ब्राजील-अमेरिका संबंधों में दरार, लूला ने ट्रंप से बात करने से किया इनकार

युद्ध नहीं वार्ता चाहिए: लूला दा सिल्वा ने ट्रंप को दिखाया पुराना ईरान समझौता

May 8, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर होंगे और बड़े हमले : ट्रंप

May 8, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

उत्तर प्रदेश: बातचीत के शक में युवक की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

May 8, 2026
असम हार ने बढ़ाई विपक्ष की मुश्किलें, अखिल गोगोई का कांग्रेस पर निशाना

असम हार ने बढ़ाई विपक्ष की मुश्किलें, अखिल गोगोई का कांग्रेस पर निशाना

May 8, 2026
INDIA गठबंधन में दरार गहरी, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस में सियासी उबाल, जिम्मेदारी पर सवाल

May 8, 2026
भारत में अमेरिकी दूतावास का बयान: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता हमारी प्राथमिकता

भारत में अमेरिकी दूतावास का बयान: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता हमारी प्राथमिकता

May 8, 2026
बजाज चेतक ईवी

ई-स्कूटर बाजार में बजाज चेतक की धमाकेदार छलांग, हिस्सेदारी दोगुनी

May 8, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

भारत का रियल एस्टेट बनेगा वैश्विक दिग्गज, 2047 तक 5.8 ट्रिलियन डॉलर का अनुमान

May 8, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

बीसीसीआई का बड़ा कदम? गर्लफ्रेंड्स के टीम होटल में रहने पर लग सकती है रोक

May 8, 2026
चेतेश्वर पुजारा

यदि अवसर मिले तो वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट अवश्य खेलना चाहिए: चेतेश्वर पुजारा

May 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 8, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की भूमिका पर उठे सवाल, टेस्ट रिटायरमेंट पर चर्चा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 1, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
रोहित शर्मा गौतम गंभीर

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:रोहित शर्मा को लेकर तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट एक बात कह चुके हैं कि अब उन्हें टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। वे बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर पिछले आधा दर्जन से ज्यादा मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की ही बात करें तो वे कप्तान के तौर पर तीन में से दो मैच हार चुके हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। बल्लेबाज के तौर पर पांच पारियों में वे महज 31 रन ही बना सके हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर से बोर्ड सीरीज के बाद में बात कर सकता है।

रोहित शर्मा की फॉर्म की बात करें तो बीजीटी से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 पारियों में वे 91 रन बना सके थे। 42 रन उनके बांग्लादेश सीरीज में आए थे। ऐसे में पिछली 15 पारियों में उनके टेस्ट रनों की संख्या महज 164 है और इसमें औसत उनका 11 से कम का है। इन आंकड़ों के साथ अगर कोई अन्य बल्लेबाज होता तो उसको टीम से बाहर कर दिया जाता। मार्क वॉ ने तो स्पष्ट तौर पर कहा है कि मैं सिलेक्टर होता तो कह देता कि रोहित आपकी सेवा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

वहीं, अगर क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर से इस सीरीज के बाद में बात हो सकती है। भले ही चीफ सिलेक्टर ऑस्ट्रेलिया में हैं और उनकी बात गंभीर और रोहित से हुई है, लेकिन सीरीज के बीच में वे किसी निर्णय पर नहीं पहुंचेंगे। अगर रोहित चाहते हैं तो वे सिडनी टेस्ट मैच से खुद को बाहर रख सकते हैं। हालांकि, इसकी गुंजाइश कम है। वह आखिरी टेस्ट मैच में टीम को लीड करने वाले हैं, जो 3 जनवरी से शुरू होना है। वे चौथे टेस्ट मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को कह चुके हैं कि वे अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहे।

गंभीर पर भी सवाल

इस बीच हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। उनके कार्यकाल की शुरुआत से ही भारत को हार पर हार मिल रही हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हो या न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप और अब बीजीटी में 2-1 से पिछड़ना ये बताता है कि ये जोड़ी अच्छा काम नहीं कर रही। यहां तक कि बीजीटी के बीच में एक प्रमुख स्पिनर, जो एक मैच विजेता रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका है। बीजीटी में टीम में भी कुछ हैरान करने वाले सिलेक्शन देखने को मिले हैं। एमसीजी टेस्ट की ही बात करें तो मैनेजमेंट ने शुभमन गिल को इलेवन से बाहर रखा और तीन ऑलराउंडरों को चुना। गंभीर की भूमिका अश्विन के रिटायरमेंट में भले ही ना हो, लेकिन फिर उनको सीरीज में लिए गए फैसलों के बारे में जवाब देना होगा।

Previous Post

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, नए साल की पहली सुबह राहतभरी खबर

Next Post

नए साल पर ठंड और कोहरे का कहर, बर्फबारी से शुरू होगा जनवरी

Next Post
ठंड सर्दी

नए साल पर ठंड और कोहरे का कहर, बर्फबारी से शुरू होगा जनवरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नियुक्तियों में असमानता पर सवाल: सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
  • भारत-यूएई साझेदारी को नई उड़ान, रणनीतिक सहयोग और गहरा होगा
  • युद्ध नहीं वार्ता चाहिए: लूला दा सिल्वा ने ट्रंप को दिखाया पुराना ईरान समझौता
  • समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर होंगे और बड़े हमले : ट्रंप
  • उत्तर प्रदेश: बातचीत के शक में युवक की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In