• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
छगन भुजबल और शरद पवार

छगन भुजबल और शरद पवार का पुणे में साथ मंच साझा, महाराष्ट्र राजनीति में हलचल

January 4, 2025
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

May 3, 2026
सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

May 3, 2026
नेपाल में बालेन युग: बालेंद्र शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार

May 3, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना

May 3, 2026
बुलेट ट्रेन

तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप

May 3, 2026
डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

May 3, 2026
हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

May 3, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

अमेरिकी नौसेना ‘समुद्री लुटेरों’ जैसी? ट्रंप के बयान से मचा बवाल

May 3, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

अमेरिका–ईरान तनाव फिर चरम पर, ट्रंप ने ठुकराया शांति प्रस्ताव

May 3, 2026
दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

May 3, 2026
एनकाउंटर

सिवान में बड़ा एनकाउंटर: हत्या कांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया

May 3, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

हीटवेव पर सियासी गर्मी: कांग्रेस का केंद्र पर तीखा तंज

May 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

छगन भुजबल और शरद पवार का पुणे में साथ मंच साझा, महाराष्ट्र राजनीति में हलचल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2025
in महाराष्ट्र, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
छगन भुजबल और शरद पवार

डेस्क: महाराष्ट्र की नई कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे अजीत पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता छगन भुजबल ने आज (शुक्रवार, 03 जनवरी को) पुणे में एक कार्यक्रम में एनसीपी संस्थापक और वरिष्ठ नेता शरद पवार के साथ मंच साझा किया। दरअसल, महान शिक्षाविद और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर पुणे के चाकन बाजार समिति में महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर शरद पवार और पूर्व मंत्री छगन भुजबल दोनों खास मेहमान थे।

शाम 5:45 बजे शरद पवार और छगन भुजबल दोनों मंच पर पहुंचे और प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले शरद पवार को वहां करीब डेढ़ घंटे तक छगन भुजबल का इंतजार करना पड़ा। जब भुजबल निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे तो वह शरद पवार की तरफ नहीं देख पा रहे थे। इसी दौरान शरद पवार ने छगन भुजबल को कागज की एक पर्ची पर एक लिखित संदेश दिया, जिसके बाद उनके बीच कुछ सेकेंड तक बातचीत हुई फिर दोनों नेता एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराने लगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने की। अनावरण के बाद दोनों नेता मंच पर अगल बगल बैठे थे। इस दौरान दोनों के बीच रह-रहकर बातचीत भी हुई। फिर पवार ने भुजबल के हाथ से ट्रैक्ट छीन लिया और अपने हाथ से ट्रैक्ट थमा दिया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने लगी। इस नजारे पर महाराष्ट्र की सियासत में खुसर-फुसर शुरु हो गई है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा का दौर जारी है।

इस मौके पर छगन भुजबल ने कहा, ”पवार साहेब से मेरी चर्चा हुई है। कई लोग कहते हैं कि फूले को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। मैंने साहेब से पूछा, महात्मा बड़े हैं या भारत रत्न बड़े हैं? मूलतः कितने महात्मा और भारत रत्न हैं? अरे महात्मा गांधी ने कहा था कि ज्योतिबा फुले असली महात्मा हैं। जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, उनके महात्मा कहने से सब कुछ आ गया।”

उधर, एक अन्य कार्यक्रम में छगन भुजबल मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ सतारा में भी थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 19वीं सदी के समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले द्वारा दिखाए गए समानता के मार्ग पर चलेगी। ज्योतिराव फुले ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी, समानता की वकालत की और वंचित समुदायों के सशक्तीकरण के लिए काम किया। उन्हें और सावित्रीबाई फुले को भारत में महिला शिक्षा का अग्रदूत माना जाता है।

आधुनिक भारत की पहली शिक्षिका मानी जाने वाली सावित्रीबाई फुले की जयंती पर पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में उनके जन्मस्थान नायगांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ छगन भुजबल और राज्य मंत्री अतुल सावे भी मौजूद थे।

Previous Post

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के प्रमोशन में बदलाव, प्रदर्शन आधारित मेरिट प्रणाली लागू

Next Post

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, अब 8 घंटे में तय हो जाएगी दूरी

Next Post
मुंबई-नागपुर

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, अब 8 घंटे में तय हो जाएगी दूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना
  • सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका
  • काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार
  • होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना
  • तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In