• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय सेना

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के प्रमोशन में बदलाव, प्रदर्शन आधारित मेरिट प्रणाली लागू

January 4, 2025
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

May 3, 2026
सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

May 3, 2026
नेपाल में बालेन युग: बालेंद्र शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार

May 3, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना

May 3, 2026
बुलेट ट्रेन

तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप

May 3, 2026
डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

May 3, 2026
हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

May 3, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

अमेरिकी नौसेना ‘समुद्री लुटेरों’ जैसी? ट्रंप के बयान से मचा बवाल

May 3, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

अमेरिका–ईरान तनाव फिर चरम पर, ट्रंप ने ठुकराया शांति प्रस्ताव

May 3, 2026
दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

May 3, 2026
एनकाउंटर

सिवान में बड़ा एनकाउंटर: हत्या कांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया

May 3, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

हीटवेव पर सियासी गर्मी: कांग्रेस का केंद्र पर तीखा तंज

May 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के प्रमोशन में बदलाव, प्रदर्शन आधारित मेरिट प्रणाली लागू

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय सेना

डेस्क:भारतीय सेना ने अपने अधिकारियों के लिए प्रमोशन की व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं। अब सभी लेफ्टिनेंट जनरलों की उनके प्रदर्शन के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यह नई प्रणाली 31 मार्च से लागू होगी और इसका उद्देश्य मेरिट के आधार पर चयन को बढ़ावा देना है। यह नई व्यवस्था भारतीय सेना को एकीकृत थिएटर कमांड्स में सेवा देने वाले लेफ्टिनेंट जनरलों के चयन में मदद करेगा।

यह नई नीति लेफ्टिनेंट जनरलों के लिए संशोधित वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) फॉर्म के तहत लागू की जाएगी। यह नई नीति सेना के 6 ऑपरेशनल कमांड्स और एक ट्रेनिंग कमांड के वाइस चीफ और कमांडर इन चीफ पर लागू नहीं होगी। आपको बता दें ऐसे आठ अधिकारी हैं जो लेफ्टिनेंट जनरल हैं, लेकिन वे अन्य थ्री-स्टार जनरलों से एक पायदान ऊपर हैं। भारतीय सेना में लगभग 11 लाख सैनिक हैं। सेना में 90 से अधिक लेफ्टिनेंट जनरल, 300 मेजर जनरल और 1,200 ब्रिगेडियर हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों ने के हवाले से बताया कि नई नीति भारतीय सेना को भारतीय वायुसेना (IAF) और भारतीय नौसेना से मेल खाने के लिए तैयार करेगी। सूत्र का कहना है, “अब तक लेफ्टिनेंट जनरलों के लिए कोई ACR प्रणाली नहीं थी। अब उन्हें विभिन्न गुणों के आधार पर 1 से 9 तक के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी। उनका प्रमोशन सिर्फ वरिष्ठता पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि प्रदर्शन के आधार पर होगी। थिएटर कमांड्स के निर्माण के कारण सेना के शीर्ष पदों पर सभी तीनों सेवाओं के लिए एक समान मूल्यांकन प्रणाली की आवश्यकता थी।”

सेना मुख्यालय के पत्र में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह नीति वाइस चीफ और सेना के सात कमांडर-इन-चीफ के चयन पर भी लागू होगी या नहीं। मौजूदा सेना नीति के अनुसार, कमांडर-इन-चीफ के पद पर प्रमोशन पूरी तरह से वरिष्ठता पर निर्भर करती है। इसमें जन्म तिथि और उपलब्ध पदों का भी ध्यान रखा जाता है। एक लेफ्टिनेंट जनरल जिसने सेना के 14 कोर में से एक का नेतृत्व किया हो, उसकी सेवा कम से कम 18 महीने बची हो, ताकि उसे कमांडर-इन-चीफ के रूप में प्रमोट किया जा सके।

नई नीति को लेकर कुछ अधिकारियों द्वारा विरोध भी व्यक्त किया जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बहुत कम अधिकारी सेना की कड़ी संरचना में प्रत्येक चरण में मेरिट के आधार पर तय होते हैं और थ्री स्टार जनरल बनते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल के पद के बाद कमांडर-इन-चीफ पद पर प्रमोशन वरिष्ठता पर निर्भर थी। इस स्तर पर मेरिट को शामिल करने से हस्तक्षेप की संभावना बढ़ सकती है, चाहे वह राजनीतिक हो या कुछ और।”

आपको बताते चलें कि यह नीति ऐसे समय में लागू की जा रही है जब भारत ने चीन, पाकिस्तान और भारतीय महासागर क्षेत्र के लिए तीन थिएटर कमांड्स के लिए ब्लूप्रिंट को अंतिम रूप दिया है।

Previous Post

रोहित शर्मा ने तोड़ी रिटायरमेंट पर चुप्पी

Next Post

छगन भुजबल और शरद पवार का पुणे में साथ मंच साझा, महाराष्ट्र राजनीति में हलचल

Next Post
छगन भुजबल और शरद पवार

छगन भुजबल और शरद पवार का पुणे में साथ मंच साझा, महाराष्ट्र राजनीति में हलचल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना
  • सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका
  • काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार
  • होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना
  • तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In