नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। हालांकि, अभी तक दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कांग्रेस और भाजपा ने भी यहां पूरी ताकत झोंक दी है। ‘आप’ ने जहां दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने 48 और भाजपा ने महज 29 उम्मीदवारों के नाम का ही ऐलान किया है। दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए अब कभी भी तारीखों की घोषणा हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके के जापानी पार्क में एक बड़ी परिवर्तन रैली को भी संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस रैली में अहम घोषणाएं की जाएंगी, जिससे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार को बल मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली को ऐसे विकास की जरूरत है, जो दुनिया के लिए अर्बन विकास का मॉडल बना सके। ऐसा तभी हो सकता है जब केंद्र और दिल्ली में दोनों में भाजपा सरकार हो। दिल्ली में जो बड़े-बड़े प्रोजेक्ट, संस्थान है, उनका जिमा केंद्र सरकार के पास है। केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लिए बहुत काम किया है। नमो रेल प्रोजेक्ट, रिठाला मेट्रो कॉरिडोर, दिल्ली की ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए केंद्र ने 55 हजार करोड़ रुपयों का प्रोजेक्ट बनाया जैसे काम केंद्र सरकार कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा कि हम 2025 के वर्ष में हैं। 21वीं सदी के 25 वर्ष बीत चुके हैं। यानी एक चौथाई सदी बीत चुकी है। इस दौरान दिल्ली में युवाओं की शायद 2-3 पीढ़ियां बड़ी हो चुकी हैं। अब आने वाले 25 वर्ष भारत के भविष्य के लिए, दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये 25 वर्ष भारत को एक विकसित राष्ट्र बनते हुए देखेंगे। हम विकसित भारत की इस यात्रा को अपनी आंखों के सामने देख पाएंगे। हम भारत को आधुनिकता के एक नए दौर से गुजरते हुए देखेंगे। विकसित भारत की इस यात्रा में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर जल्द ही आने वाला है। जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारी दिल्ली, देश की राजधानी, इस गौरवशाली यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चले। हमें दिल्ली को विकसित भारत की राजधानी के रूप में विकसित करना है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा पर दिल्ली का विश्वास है और वह इसलिए है क्योंकि भाजपा सुशासन, सेवा भाव , सपना पूरा करने वाली पार्टी है। देश भी भाजपा पर इतना विश्वास कर रहा है और बार-बार लोग अवसर दे रहे हैं। मैं भाजपा के कार्यकर्ता से कहूंगा कि वह पूरी निष्ठा के साथ हर दिल्ली के मतदाता से मिलिए, भाजपा के दिल्ली के लिए संकल्प के लेकर मतदाता से बात करें। जुट जाएं, दिल्ली को दुनिया के शहरों में शीर्ष पर पहुंचाना हमारा संकल्प है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से एक विशेष आग्रह करने आया हूं। भाजपा को अवसर देने का आग्रह करने आया हूं। ये भाजपा ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती है, बीते 10 साल में लोगों ने राज्य सरकार देखी है, वह किसी ‘आपदा’ से कम नहीं है। दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है , आपदा नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे।
दिल्ली के जापानी पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम को सुनने के लिए हजारों की तादाद में कार्यकर्ता और लोग उमड़े हैं। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में रोहिणी के जापानी पार्क में हो रही BJP की परिवर्तन रैली में पहुंच गए। मोदी आज एक बार फिर दिल्ली को कई बड़ी सौगात देंगे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

