• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री महाश्रमण

विद्यार्थियों में विनय, विवेक और आनंद का हो संगम : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

January 5, 2025
साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 30, 2026
जबलपुर में बड़ा जल हादसा: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता

जबलपुर में बड़ा जल हादसा: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता

April 30, 2026
ममता बनर्जी

एग्जिट पोल पर ममता बनर्जी का प्रहार, बोलीं—टीएमसी 226 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार

April 30, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ दरों पर सरकार का अगला कदम आज, एयरलाइंस में बेचैनी

April 30, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

April 30, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

सियासत में हलचल: संदीप पाठक के जाने पर संजय सिंह का बड़ा बयान

April 30, 2026
वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

April 30, 2026
समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

April 30, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

इंदौर में दर्दनाक घटना: पॉकेट मनी को लेकर नाराज 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

April 30, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

खुद से भी प्रतिस्पर्धा करती हूं, हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ती हूं: प्रियंका चोपड़ा

April 30, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

अहमदाबाद में 34 साल पुराने मर्डर केस का खुलासा

April 30, 2026
अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

विद्यार्थियों में विनय, विवेक और आनंद का हो संगम : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

महातपस्वी महाश्रमण का महाश्रम, 16 कि.मी का किया प्रलम्ब विहार 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 5, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
विद्यार्थियों में विनय, विवेक और आनंद का हो संगम : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
विद्यार्थियों में विनय, विवेक और आनंद का हो संगम : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
आचार्यश्री महाश्रमण
राजकोट: जनमानस के मानस को आध्यात्मिकता से अभिसिंचित करने वाले, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, शांतिदूत, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने रविवार को सौराष्ट्र की धरा पर महाश्रम करते हुए एक दिन में दो विहार कर लगभग सोलह किलोमीटर की पदयात्रा की। रविवार को बोरियानस से आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मंगल विहार किया। विहार के दौरान आचार्यश्री सुरेन्द्रनगर जिले की सीमा को अतिक्रांत कर राजकोट जिले की सीमा में मंगल प्रवेश किया। राजकोट जिला मुख्यालय में आचार्यश्री का त्रिदिवसीय प्रवास भी निर्धारित है और इस दौरान राजकोट में वर्धमान महोत्सव भी समायोजित होना है। इस महनीय आयोजन से दो दिन पूर्व ही आचार्यश्री ने राजकोट जिले की सीमा में पावन प्रवेश किया तो राजकोट व आसपास के श्रद्धालुओं का हर्षोल्लास मानों अपने चरम पर पहुंच गया। विहार के प्रथम चरण में आचार्यश्री ने नौ किलोमीटर की यात्रा के उपरान्त गुड़ला गांव में स्थित एक चाय प्वाइंट पर अल्पकालिक प्रवास किया तदुपरान्त विहार का दूसरा चरण प्रारम्भ किया। इस चरण में आचार्यश्री ने लगभग सात किलोमीटर की पदयात्रा कर कुचियादर में स्थित स्वामी विवेकानंद इंस्टिट्यूट के परिसर में पधारे।
इंस्टिट्यूट परिसर में आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि आदमी कभी घमण्ड करता है, कभी क्रोध में आ जाता है तो कभी और कोई चित्त वृत्ति से प्रभावित हो जाता है। एक सूक्त में कहा गया है कि अभिमान मदिरापान के समान है। इसके माध्यम से यह प्रेरणा दी गई कि आदमी को बहुत ज्यादा घमण्ड नहीं करना चाहिए। घमण्ड अथवा अभिमान से बचने का प्रयास करना चाहिए। घमण्ड से अगर भीतर में और व्यवहार में उद्दण्डता आ जाए तो वह दुःख प्रदान करने वाला मार्ग हो जाता है। जो भी आत्मा अविनीत हो जाती है, वह दुःखी और सुविनीत आत्मा सुखी रहते हैं। पशु भी अविनीत हो सकते हैं। जैसे कोई घोड़ा है और वह चलता नहीं है तो उसे उसका मालिक मारता है, पीटता है और अगर यदि चलता है तो भला उसका मालिक उसे क्यों मारेगा। बैल भी यदि ढंग से खेत में काम करता है तो भला उसे मालिक क्यों मारेगा और बल्कि प्रसन्न होगा। कोई नौकर है, वह विनीत है, निष्ठा से काम करने वाला होता है तो मालिक भी उससे प्रसन्न रहता है, उसे कभी पारितोषिक भी दे सकता है और यदि वह अविनीत हो जाए, काम समय पर नहीं करे तो मालिक उसे काम से निकाल भी सकता और प्रताड़ना भी दे सकता है। इसलिए आदमी को अभिमानी, घमण्डी नहीं, बल्कि सुविनीत बनने का प्रयास करना चाहिए।
आदमी अपने जीवन में सुविनीत बनने का प्रयास करे। जो आदमी गुस्सैल होता है, वाचाल होता है, अनावश्यक बोलता है, उसे तो कोई भी अपने यहां से निकाल सकता है और जो सुविनीत, विनम्रता रखने वाला है, उसे आदर और सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। कुछ ज्ञान हो जाए तो आदमी उसका घमण्ड कर ले तो वह बुरी बात हो सकती है। सामान्य आदमी के जीवन में अज्ञान का अंधकार होता भी है।
आज स्वामी विवेकानंद से जुड़े विद्या संस्थान में आना हुआ है। विद्या संस्थान में विद्यार्थी पढ़ते हैं, ज्ञानी भी बनते हैं। विद्यार्थियों ने ज्ञान के साथ विनय भी आए तो अच्छी बात हो सकती है। विद्या विनय से शोभित होती है। विद्या और साथ विनय हो तो वह विद्या विभूषित हो सकती है। यदि विनय है तो जीवन में आनंद की प्राप्ति भी हो सकती है। विनय के साथ विवेक भी जाए तो और भी कितनी अच्छी बात हो सकती है। इन दोनों के होने पर मानों आनंद को आना ही होता है। इससे मानों विनय, विवेक और आनंद तीनों का संगम हो जाता है। विद्यार्थियों के जीवन में ये संस्कार भी पुष्ट हो जाएं, जीवन आनंदित हो सकता है। जीवन में ज्ञान का विकास होने पर मौन, शक्ति होने पर भी क्षमाशीलता हो और त्याग करने वाला होने पर भी नाम, ख्याति की इच्छा न हो। इसलिए आदमी को घमण्ड से बचने का प्रयास करना चाहिए।
स्वामी विवेकानंद इंस्टिट्यूट के चेयरमेन श्री मोहितजी और प्रिंसिपल श्री नमिराज जैन ने आचार्यश्री के स्वागत में अपनी भावाभिव्यक्ति दी।
Previous Post

विवादित बयान: प्रियंका गांधी पर टिप्पणी से घिरे रमेश बिधूड़ी

Next Post

पीएम मोदी: अगले 25 साल भारत और दिल्ली के लिए अहम

Next Post
पीएम मोदी

पीएम मोदी: अगले 25 साल भारत और दिल्ली के लिए अहम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • जबलपुर में बड़ा जल हादसा: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
  • एग्जिट पोल पर ममता बनर्जी का प्रहार, बोलीं—टीएमसी 226 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार
  • एटीएफ दरों पर सरकार का अगला कदम आज, एयरलाइंस में बेचैनी
  • पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In