• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

ज्ञान और आचार का हो सम्यक् विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

March 25, 2025
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

“बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज

April 24, 2026
पंजाब की राजनीति में हलचल, मोगा रैली के बाद बड़ा फैसला संभव

‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट

April 24, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट

April 24, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

“पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार

April 24, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा

April 24, 2026
इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

April 24, 2026
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

April 24, 2026
विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

अजित पवार हादसे को लेकर फिर बवाल, जांच की मांग तेज

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

ज्ञान और आचार का हो सम्यक् विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

जन-जन को आध्यात्मिकता का लाभ देते हुए निरंतर गतिमान हैं ज्योतिचरण 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 25, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
ज्ञान और आचार का हो सम्यक् विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
आचार्यश्री
ज्ञान और आचार का हो सम्यक् विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
कूड़ा जामपर:जन-जन को आध्यात्मिकता का लाभ प्रदान करने के लिए जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी गुजरात में निरंतर गतिमान हैं। कच्छ जिले का सौभाग्य है कि वह अभी भी पूज्यचरणों का अनुगामी बना हुआ है। मंगलवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में आसमान में निकलते हुए सूर्य के समान धरा के महासूर्य भी अपनी श्वेत रश्मियों के साथ अगले गंतव्य की ओर प्रस्थित हुए। मार्ग में अनेक स्थानों पर एकत्रित जनता को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी लगभग तेरह किलोमीटर का विहार कर कूड़ा जामपर में स्थित कूड़ा जामपर प्राथमिकशाला में पधारे। विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित मंगल प्रवचन कार्यक्रम में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि ज्ञान और आचार- ये दो चीजें हैं। एक-दूसरे से संबंधित भी हैं और अलग भी हो सकती हैं। संबंधित इस प्रकार होती हैं कि पहले ज्ञान करने के बाद ही वह आचरणगत होता है। सेवा क्या, भक्ति क्या, निष्ठा क्या, श्रद्धा क्या- इन सभी चीजों का ज्ञान होता है तो फिर ये सभी चीजें आचार में आ जाती हैं। ज्ञान को इंजन मान लिया जाए तो आचार डिब्बों की भांति होता है। ज्ञान मानव जीवन को चलाने वाला होता है। आदमी को पहले जानना होता है, फिर कोई आचारण हो सकता है।
जिस प्रकार यदि रसोई बनानी है तो पहले रसोई बनाने का ज्ञान करना होता है, फिर रसोई बनाई जा सकती है। इस प्रकार ज्ञान हो गया तो सम्यक् आचार भी हो सकता है। ज्ञानपूर्वक आचार होता है तो आदमी का जीवन अच्छा बन सकता है। मानव जीवन में शिक्षा और चारित्र ये दोनों चीजें अलग होती हैं। जीवन में शिक्षा का अपना महत्त्व है तो चारित्र का अच्छा विकास होना भी आवश्यक होता है। चोरी से बचने, ईमानदारी रखने, अहिंसा का पालन, नशामुक्तता से बचाव आदि अच्छे चरित्र निर्माण में सहायक होते हैं। ज्ञान के बिना आचार और आचार के बिना ज्ञान अधूरेपन की बात हो सकती है। ज्ञान और आचार की एकता होती है तो जीवन में पूर्णता की बात हो सकती है।
इसी प्रकार मानव जीवन में परस्पर सहयोग की बात भी आती है। शास्त्र में कहा भी गया है कि परस्परोपग्रहो जीवानाम्। आदमी को जीवन में परस्पर एक दूसरे का सहयोगी बनने का प्रयास करना चाहिए। परिवार है, उसमें जो शरीर से सक्षम हैं, वे बाहर जाने, धन का अर्जन का कार्य देखते हैं, घर पर माता-पिता घर की सुरक्षा आदि पर ध्यान दे सकते हैं। शिक्षा देने, सार-संभाल करना भी कार्य हो सकता है। परस्पर सहयोग की भावना हो, जीवन में ईमानदारी हो, फालतू के लड़ाई-झगड़े से बचने का प्रयास हो। नशा से मुक्त जीवन हो तो आचरण की सम्पत्ति भी अच्छी हो सकती है।
एक विद्यार्थी में ज्ञान रूपी धन के साथ आचार और आचरण रूपी धन भी होता है, उस विद्यार्थी का सर्वांगीण हो सकता है। विद्यार्थी का शारीरिक विकास हो, बौद्धिक विकास हो, मानसिक और भावात्मक विकास भी हो तो जीवन कितना अच्छा हो सकता है। बच्चों का अच्छा आध्यात्मिक-धार्मिक और नैतिक विकास होता रहे।
मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने समुपस्थित विद्यार्थियों को सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति की प्रेरणा प्रदान करते हुए तीनों के संकल्प भी स्वीकार करवाए। विद्यार्थियों तीनों संकल्पों को सहर्ष स्वीकार किया। आचार्यश्री के स्वागत में शिक्षक श्री किरणभाई सोलंकी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी।
Previous Post

कंगना रनौत ने कुणाल कामरा को लगाई फटकार

Next Post

हुर्रियत के दो गुटों ने छोड़ा अलगाववाद, अमित शाह का स्वागत

Next Post
अमित शाह

हुर्रियत के दो गुटों ने छोड़ा अलगाववाद, अमित शाह का स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज
  • ‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट
  • ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट
  • “पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार
  • राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In