• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आतिशी

दिल्ली बजट 2025: आतिशी ने बताया ‘हवा-हवाई’, सरकार पर साधा निशाना

March 25, 2025
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

April 24, 2026
आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

April 24, 2026
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

“बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज

April 24, 2026
पंजाब की राजनीति में हलचल, मोगा रैली के बाद बड़ा फैसला संभव

‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट

April 24, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट

April 24, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

“पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार

April 24, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा

April 24, 2026
इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

April 24, 2026
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली बजट 2025: आतिशी ने बताया ‘हवा-हवाई’, सरकार पर साधा निशाना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 25, 2025
in एनसीआर, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आतिशी

File Photo

डेस्क:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा में सरकार का बजट पेश किया। हालांकि नेता प्रतिपक्ष आतिशी को यह बजट पसन्द नहीं आया और उन्होंने राज्य सरकार के इस बजट की आलोचना करते हुए इसे हवा-हवाई, आधारहीन और अवास्तविक बताया। उन्होंने इसे विपदा सरकार का बजट बताते हुए आरोप लगाया कि बिना किसी आधार के 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम गुप्ता को आर्थिक सर्वे के आंकड़े सार्वजनिक करने की चुनौती भी दी और कहा कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला बोलते हुए आतिशी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भाजपा की “विपदा” सरकार ने दिल्ली को हवा-हवाई बजट दिया है। 1 लाख करोड़ के बजट का कोई आर्थिक आधार नहीं है, वरना आर्थिक सर्वे छुपाने की जरूरत क्यों पड़ती? मैं रेखा गुप्ता जी को चैलेंज देती हूं- आर्थिक सर्वे के आंकड़े सार्वजनिक करें। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’

आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने से परहेज किया। उन्होंने कहा, ‘अगर सरकार के पास वास्तव में एक लाख करोड़ रुपए का राजस्व होता, तो वे विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने से परहेज नहीं करते। उन्होंने इसे इसलिए छिपाया क्योंकि आंकड़े इस खोखले बजट के पीछे की सच्चाई को उजागर कर देते।’

आतिशी ने कहा कि ‘आज से पहले देश के सभी सदन में बजट रखने से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता रहा है। जिसमें राज्य की GDP, प्रति व्यक्ति आय, टैक्स कलेक्शन सब रखा जाता है लेकिन इस बार दिल्ली का बजट रखने से पहले आर्थिक सर्वे पेश नहीं किया गया। पिछले 10 साल में हमने कभी नहीं देखा कि आर्थिक के बिना बजट आया हो। अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या बीजेपी की दिल्ली सरकार को बजट बनाना भी आता है? क्या सरकार चलानी भी आती है?

इसके अलावा आतिशी ने बजट की वजह से बीजेपी की नीयत भी सामने आने की बात कही, उन्होंने सरकार पर सरकारी स्कूलों को ठप करने,मुफ्त इलाज बंद करने और सफाई व्यवस्था को ठप करने का आरोप लगाया। आतिशी ने लिखा, ’10 साल में पहली बार हुआ है, जब शिक्षा का बजट 20% से भी कम कर दिया, ताकि सरकारी स्कूल बर्बाद हो जाए।’ आगे उन्होंने बताया, ’10 साल में पहली बार स्वास्थ्य का बजट घटकर 13% तक कर दिया गया है, ताकि गरीबों का फ्री इलाज बंद हो जाए।’ वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर आतिशी ने कहा कि ‘पहली बार हुआ है जब MCD का बजट घटा है। MCD का बजट जो साल 2024-25 में 8423 करोड़ रुपए था। उसे 1526 करोड़ रुपए घटाकर इस बार 6897 करोड़ रुपए कर दिया है।’

आतिशी ने सीएम गुप्ता पर बजट भाषण में केवल जुमलेबाजी करने और आम आदमी पार्टी व केजरीवाल को गालियां देने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, ‘आज रेखा गुप्ता जी ने अपने 2 घंटे के भाषण में डेढ़ घंटे सिर्फ AAP और अरविंद केजरीवाल जी को गालियां देने में बिता दिए। शायद उन्हें अब तक एहसास ही नहीं हुआ है कि चुनाव खत्म हो चुके हैं, उनकी सरकार बन चुकी है। अब गाली देने का नहीं, काम करने का समय है। लेकिन आज भी उन्होंने एक बार फिर अपना असली एजेंडा साफ कर दिया— काम कम, जुमले ज़्यादा, 5 साल सिर्फ गाली-गलौच का इरादा।’

Previous Post

हुर्रियत के दो गुटों ने छोड़ा अलगाववाद, अमित शाह का स्वागत

Next Post

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे पर आरोप, दोबारा जांच की मांग

Next Post
दिशा सालियान

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे पर आरोप, दोबारा जांच की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया
  • आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल
  • “बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज
  • ‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट
  • ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In