• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी

राहुल गांधी का आरोप: लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा

March 26, 2025
सम्यक दृष्टि प्रदान करना सबसे बड़ा दृष्टि दान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सम्यक दृष्टि प्रदान करना सबसे बड़ा दृष्टि दान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 28, 2026
यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल

यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल

April 28, 2026
ममता बनर्जी

बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

April 28, 2026
रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

April 28, 2026
सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

April 28, 2026
फडणवीस

मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन

April 28, 2026
सिर्फ उत्पीड़न नहीं? टीसीएस नासिक मामले में फंडिंग एंगल की जांच तेज

नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप

April 28, 2026
S-400

भारत की सुरक्षा ढाल मजबूत, रूस ने सौंपा चौथा S-400

April 28, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

April 28, 2026
राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

April 28, 2026
बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

April 28, 2026
केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को शराब घोटाला मामले में राहत

केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से किया इनकार

April 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

राहुल गांधी का आरोप: लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी

File Photo

डेस्क:लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। राहुल गांधी पर स्पीकर ओम बिरला ने टिप्पणी की थी और कहा कि किसी भी सदस्य का व्यवहार सदन की गरिमा के अनुसार होना चाहिए। स्पीकर ने कहा था कि मेरे संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं, जिनमें सदस्यों का व्यवहार सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं रहा। इस सदन में पिता और बेटी, मां और बेटी और पति एवं पत्नी भी मेंबर के तौर पर बैठते हैं। इसलिए नेता विपक्ष से अपेक्षा की जाती है कि वह अपना व्यवहार सदन के रूल 349 के अनुसार ही रखें।

उनकी इस टिप्पणी पर राहुल गांधी ने सख्त ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है और सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने बुधवार को शून्यकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करें तथा उनसे ऐसी अपेक्षा भी की जाती है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस के सांसदों ने बिरला से मुलाकात की और नेता प्रतिपक्ष को ‘बोलने का मौका नहीं देने’ को लेकर विरोध दर्ज कराया। राहुल गांधी ने संसद परिसर में ही मीडिया से बातचीत में कहा, ‘लोकसभा अध्यक्ष ने मेरे बारे में कुछ बोला। जब मैं खड़ा हुआ तो वह उठकर चले गए और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।’

उन्होंने दावा किया, ‘जब भी मैं सदन में बोलने के लिए खड़ा होता हूं तो बोलने नहीं दिया जाता, जबकि यह परंपरा रही है कि नेता प्रतिपक्ष खड़ा हो तो उसे बोलने दिया जाए। पता नहीं किस प्रकार से सदन से चल रहा है।’ राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने कुछ नहीं किया है। मैं शांति से बैठा था। पिछले सात-आठ दिन में मैंने कुछ नहीं बोला। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों की जगह होती है, लेकिन यहां लोकतंत्र की जगह नहीं है। पता नहीं कि लोकसभा अध्यक्ष की क्या सोच है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है।

सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कोई सांसद या मंत्री सिर्फ खड़े हो जाते हैं तो उन्हें बोलने की खूली छूट मिल जाती है। गोगोई का कहना था, ‘जब सुषमा स्वराज जी नेता प्रतिपक्ष थीं तो लोकसभा में उन्हें क्या सम्मान मिलता था, हम सबने देखा है।’ उन्होंने कहा, ‘हम लोकसभा अध्यक्ष से मिले और अपनी आपत्ति दर्ज कराई और नेता प्रतिपक्ष की गरिमा की जो अवहेलना हो रही है, उसके बारे में बताया है।’ उनका कहना था कि लोकसभा अध्यक्ष से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। गोगोई ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सदन चले, लेकिन यह एक साजिश है ताकि सदन में माहौल खराब हो।’

Previous Post

करणी सेना का सपा सांसद के घर पर हमला, पुलिस पर भी हमला

Next Post

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

Next Post
हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सम्यक दृष्टि प्रदान करना सबसे बड़ा दृष्टि दान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल
  • बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
  • रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला
  • सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In