• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
फडणवीस

मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन

April 28, 2026
रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

April 28, 2026
सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

April 28, 2026
सिर्फ उत्पीड़न नहीं? टीसीएस नासिक मामले में फंडिंग एंगल की जांच तेज

नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप

April 28, 2026
S-400

भारत की सुरक्षा ढाल मजबूत, रूस ने सौंपा चौथा S-400

April 28, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

April 28, 2026
राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

April 28, 2026
बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

April 28, 2026
केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को शराब घोटाला मामले में राहत

केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से किया इनकार

April 28, 2026
सलीम डोला भारत लाया गया, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच तेज

सलीम डोला भारत लाया गया, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच तेज

April 28, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी कीमतों में स्थिरता, कमर्शियल सप्लाई बढ़ाने का सरकार का दावा

April 28, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सरकार का स्पष्टीकरण, देश में आपूर्ति सामान्य

April 28, 2026
गंगटोक में पीएम मोदी ने युवाओं संग खेला फुटबॉल

गंगटोक में पीएम मोदी ने युवाओं संग खेला फुटबॉल

April 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2026
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
फडणवीस

File Photo

डेस्क : महाराष्ट्र के मीरा रोड इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आरोप है कि हमलावर ने पहले दोनों गार्डों से कलमा पढ़ने को कहा और इंकार करने पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे ‘सेल्फ-रेडिकलाइजेशन’ का मामला बताया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित होने के संकेत मिले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी हाल ही में अमेरिका से लौटा था और शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने जिहाद के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाने की मंशा से इस वारदात को अंजाम दिया।

NIA और ATS कर रही जांच

मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं। फिलहाल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड इस प्रकरण की जांच में जुटी हैं। राज्य सरकार सभी एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि जांच केवल आरोपी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह भी पता लगाया जाएगा कि उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था या नहीं।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे मीरा रोड ईस्ट के एक निर्माणाधीन भवन में हुई। यहां सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि आरोपी जुबैर अंसारी वहां पहुंचा और दोनों से नाम व धर्म पूछा। इसके बाद उसने उनसे कलमा पढ़ने को कहा। जब दोनों ने इंकार किया तो उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 31 वर्षीय आरोपी जैब जुबैर अंसारी को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि वह इंटरनेट पर ISIS से जुड़े प्रचार वीडियो देखता था। पुलिस के मुताबिक वह 2019 तक अमेरिका में पढ़ाई कर चुका था और हाल ही में भारत लौटा था। वह मीरा रोड में किराए के फ्लैट में अकेला रह रहा था।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मकान मालिक ने उससे 5 मई तक फ्लैट खाली करने को कहा था। आरोपी के कब्जे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। मामले की जांच जारी है।

Previous Post

नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप

Next Post

सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

Next Post
सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी "तरुण"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला
  • सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”
  • मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन
  • नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप
  • भारत की सुरक्षा ढाल मजबूत, रूस ने सौंपा चौथा S-400
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In