• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गिरफ्तार

कोलकाता: फर्जी IT रेड कर 28 लाख की लूट, 5 CISF जवान गिरफ्तार

March 27, 2025
तेज रफ्तार ऑडी ने मचाया कहर, एक की मौत, 16 घायल

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वाहन में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

April 30, 2026
एनकाउंटर

50 हजार का इनामी आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

April 30, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

April 30, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के 18 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

April 30, 2026
मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

April 30, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

अमेरिका-ईरान तनाव फिर गहराया, ट्रंप का विवादित बयान—ईरान पर जारी रहेगा होर्मुज मार्ग का दबाव

April 30, 2026
न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

April 30, 2026
ओएनजीसी प्रमुख का साफ संदेश: रूसी तेल की हर बूंद खरीदेंगे, जब तक फायदेमंद

भंडारण संकट में फंसा ईरान: तेल रखने की जगह खत्म, जर्जर टैंकों का सहारा

April 30, 2026
ट्रंप पुतिन

पुतिन-ट्रंप के बीच 90 मिनट की बातचीत, यूक्रेन युद्ध और ईरान संकट पर मंथन

April 30, 2026
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात

April 30, 2026
एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

April 30, 2026
पीयूष गोयल

पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

कोलकाता: फर्जी IT रेड कर 28 लाख की लूट, 5 CISF जवान गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2025
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
गिरफ्तार

प्रतिनिधि चित्र

डेस्क:कोलकाता पुलिस ने एक व्यापारी के घर पर फर्जी इनकम टैक्स (आईटी) छापा मारकर कैश और आभूषण लूटने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के जवान भी शामिल हैं। यह घटना 18 मार्च को तड़के करीब 2 बजे चिनार पार्क इलाके में हुई, जो बागुईहाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर विनीता सिंह के घर पहुंचे, जहां वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं। जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी अंदर घुस गए और सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद वे व्यापारी की मां के कमरे में पहुंचे और वहां से तीन लाख रुपये कैश और 25 लाख रुपये मूल्य के आभूषण जब्त कर लिए। इसके अलावा, घर में लगे CCTV कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी उठा ले गए, ताकि कोई सबूत न बचे।

फर्जी रेड के दौरान जब आरोपी व्यापारी की दूसरी पत्नी आरती सिंह के कमरे में गए तो उन्होंने वहां से कुछ भी नहीं लिया। यह बात विनीता सिंह को संदिग्ध लगी। जब उन्होंने इनकम टैक्स विभाग से संपर्क किया, तो पता चला कि विभाग की ओर से कोई छापा नहीं मारा गया था। इसके बाद उन्होंने बागुईहाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बिधाननगर पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की और घटना में इस्तेमाल वाहन का नंबर ट्रेस किया। इसके आधार पर सबसे पहले ड्राइवर दीपक राणा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया।

इसके बाद CISF इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह (फरक्का बैराज में तैनात), महिला कांस्टेबल लक्ष्मी कुमारी (RG कर अस्पताल में ड्यूटी पर), कांस्टेबल बिमल थापा, हेड कांस्टेबल रामु सरोज और कांस्टेबल जनार्दन शाह को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, व्यापारी की दूसरी पत्नी आरती सिंह, एक बिचौलिया और ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया।

जांच में पता चला कि यह पूरा फर्जी आईटी रेड विनीता सिंह और उनकी सौतेली मां आरती सिंह के बीच संपत्ति विवाद की वजह से किया गया था। विनीता सिंह के पिता की मृत्यु के बाद उसका अपनी सौतेली मां आरती सिंह के साथ संपत्ति विवाद था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरती सिंह ने अपने एक रिश्तेदार के जरिए CISF इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह से संपर्क किया और एक समझौता किया कि छापे में बरामद नकदी को 50-50 के अनुपात में बांटा जाएगा। इसी कारण यह फर्जी रेड प्लान किया गया।

डीसीपी (एयरपोर्ट ज़ोन) बिधाननगर, आईपीएस ऐश्वर्या सागर ने बताया, “आरोपी जाते समय परिवार से कह गए थे कि विभाग खुद उनसे संपर्क करेगा। लेकिन चार-पांच घंटे बीतने के बाद जब कोई सूचना नहीं मिली, तो विनीता सिंह को शक हुआ और उन्होंने इनकम टैक्स दफ्तर जाकर पता किया। वहां से साफ हो गया कि यह छापा फर्जी था। इसके बाद पुलिस जांच शुरू हुई।”

CCTV फुटेज से पता चला कि आरोपी दो वाहनों-पिकअप वैन और एक बाइक से पहुंचे थे। इसके बाद पिकअप वैन का नंबर ट्रेस कर ड्राइवर को दक्षिण पोर्ट इलाके से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे एक बिचौलिए ने यह काम सौंपा था। बिचौलिए को न्यू अलीपुर से गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में पता चला कि उसने CISF इंस्पेक्टर के कहने पर गाड़ी बुक करवाई थी। इसके बाद फरक्का से CISF इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया, फिर अन्य चार CISF कर्मियों को पकड़ा गया। पुलिस इस मामले में और भी जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सॉरी पापा…मैं अब बहुत थक गई हूं, दर्द भरी लाइनें लिख इंटर की छात्रा ने लगा ली फांसी

Next Post

दिल्ली विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी की तैयारी, 15 दिनों में रिपोर्ट

Next Post
दिल्ली विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी की तैयारी, 15 दिनों में रिपोर्ट

दिल्ली विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी की तैयारी, 15 दिनों में रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वाहन में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत
  • 50 हजार का इनामी आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर
  • सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
  • देश के 18 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
  • मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In