• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

सॉरी पापा…मैं अब बहुत थक गई हूं, दर्द भरी लाइनें लिख इंटर की छात्रा ने लगा ली फांसी

March 27, 2025
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात

April 30, 2026
एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

April 30, 2026
पीयूष गोयल

पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल

April 30, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

April 30, 2026
भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

April 30, 2026
असरानी से प्रेरित होकर अन्नू कपूर ने जताई अपनी अंतिम इच्छा

फिल्म सेट पर असहज पल का दावा: अन्नू कपूर ने साझा किया गंभीर अनुभव

April 30, 2026
स्टूडियो में आँसू, अस्पताल में संघर्ष: सोनू निगम की अनसुनी कहानी

स्टूडियो में आँसू, अस्पताल में संघर्ष: सोनू निगम की अनसुनी कहानी

April 30, 2026
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

April 30, 2026
नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

April 30, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 30 अप्रैल 2026

April 30, 2026
एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

सॉरी पापा…मैं अब बहुत थक गई हूं, दर्द भरी लाइनें लिख इंटर की छात्रा ने लगा ली फांसी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2025
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

Image Courtesy: Google Symbolic Image

डेस्क:सॉरी पापा, मुझे माफ कर देना, मैं अब बहुत थक गई हूं। प्लीज किसी के ऊपर इसका दोष न दिया जाए, आई मिस यू मम्मी-पापा। दर्द भरी यह लाइनें सुसाइड नोट में लिखकर इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक इंटर का पेपर खराब होने से बेटी ने फेल होने के डर में यह कदम उठाया। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

कानपुर के बर्रा-2 निवासी विनोद पाल प्राइवेट कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी रत्ना, बेटा अनिकेत के अलावा 17 वर्षीय बेटी आंचल पाल इंटर की छात्रा थीं। परिजनों ने बताया कि बेटी आंचल की 12वीं की परीक्षा चल रही है। पिछले दिनों उसका अकांउट का पेपर था। परीक्षा देकर घर लौटी बेटी तनाव में थी। पूछने पर बताया कि पेपर में बाहर से प्रश्न पूछे गए हैं। इसलिए पेपर खराब हुआ है। ऐसे में उसे फेल होने का डर लग रहा था। बुधवार को उसकी शारीरिक शिक्षा की परीक्षा थी। इसको लेकर भी वह तनाव में थी। मां के साथ वह मंगलवार को कोचिंग गई थी। लौटने के बाद थोड़ी देर भाई के साथ बातें कीं, फिर अपने कमरे में चली गई। मां के मुताबिक बुधवार के पेपर को लेकर बेटी देर रात तक कमरे में बैठकर पढ़ती रही। फिर जब कमरे में जाकर देखा तो दुपट्टे के सहारे बेटी फंदे से झूल रही थी।

वहीं कानपुर में ही एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने भी सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी, मम्मी-पापा और दीदी-जीजा। मैं जिंदगी से इस कदर ऊब गया हूं कि अब जान देने जा रहा हूं। यह अंतिम लाइन लिखकर उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। मौसेरा भाई जब घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। फतेहपुर निवासी 24 वर्षीय शुभम दुबे उर्फ सिद्धांत पेट्रोल पंप में नौकरी करता था। वह बर्रा के संघर्ष नगर में मौसा सुनील दुबे के यहां रहकर नौकरी करता था। हाल ही में सिद्धांत की मां सड़क हादसे में घायल हो गई थी। जिन्हें देखने के लिए मौसी-मौसा फतेहपुर गए थे। घर पर सिद्धांत और उसका मौसेरा भाई थे। मौसेरे भाई ने बताया कि शाम को सिद्धांत कोचिंग आए और घर की चाबी लेकर चला गया। कोचिंग पढ़ने के बाद वह घर पहुंचा तो दरवाजा उड़का हुआ था।

जिन बच्चों को माता-पिता लाड और दुलार से पालते हैं, उनकी खुशियों के लिए अपने चैन सुकून की परवाह नहीं करते, वह बच्चे जिंदगी की जंग यूं हार रहे हैं मानो उनके लिए जीवन के कोई मायने नहीं। बुधवार को ही कानपुर में आत्महत्या के 5 मामले सामने आए। मार्च महीने की बात करें तो अब तक 26 दिनों में 51 लोग जिंदगी से जंग हारकर मौत को गले लगा चुके हैं। जान देने वालों में छात्र-छात्राओं की संख्या कहीं अधिक है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि आखिर लोग इतनी आसानी से मौत को गले कैसे लगा लेते हैं। मनोचिकित्सकों का मानना है कि वर्तमान दौर में लोगों के बीच बातचीत का अभाव हो गया है। अकेलापन इस कदर हावी है कि जिंदगी की छोटी सी परेशानी पहाड़ सी लगने लगती है।

कानपुर के रावतपुर में 10वीं के छात्र 16 वर्षीय कृष्णा तिवारी, काकादेव में ब्लैकमेलिंग से बीपीएड की छात्रा ने जान दी। बाबूपुरवा में 35 वर्षीय आटो चालक सुजीत कठेरिया, पनकी में 26 वर्षीय शिवकुमार, चकेरी के सनिगवां निवासी 48 वर्षीय काली प्रसाद, मूलगंज निवासी शुभम गुप्ता, सचेंडी में किशोरी, कल्याणपुर निवासी यश, अर्मापुर में आर्डिनेस कर्मी के बेटे आकाश सिंह, फीलखाना में दसवीं के छात्र अनुज मिश्रा, बिधनू के कठारा गांव में बाइक मैकेनिक अमित समेत मार्च के 51 ने अपनी जान दे दी।

अपने व्हाट्सएप पर ब्रह्मांड को आत्मसमर्पण करने की बात लिखकर ज्योतिषी के बेटे प्रशांत शुक्ला उर्फ प्रिंस ने आत्महत्या कर ली थी। उसने जान देने का भी अलग रास्ता चुना और कोयला जलाकर दरवाजा बंद कर सो गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

आईटीबीपी की 32वीं वाहिनी में तैनात कांस्टेबल कोरी काना रवि कुमार का शव कैंपस के जंगल में नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला था। 27 फरवरी को हुई इस घटना की जांच पुलिस ने की तो सामने आया कि वह निजी समस्याओं से जूझ रहा था।

 

Previous Post

4.50 करोड़ लंबित केस, क्या न्याय प्रणाली सफल हो रही है?

Next Post

कोलकाता: फर्जी IT रेड कर 28 लाख की लूट, 5 CISF जवान गिरफ्तार

Next Post
गिरफ्तार

कोलकाता: फर्जी IT रेड कर 28 लाख की लूट, 5 CISF जवान गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात
  • एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत
  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल
  • फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी
  • भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In