• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राणा सांगा ने बाबर को बुलाया, माफी का सवाल नहीं” – सपा सांसद रामजी लाल सुमन

राणा सांगा ने बाबर को बुलाया, माफी का सवाल नहीं” – सपा सांसद रामजी लाल सुमन

March 27, 2025
एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

May 2, 2026
धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

May 2, 2026
मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

May 2, 2026
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

बंगाल के फाल्टा में डर का माहौल: टीएमसी पर घर जलाने की धमकी का आरोप

May 2, 2026
प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन

May 2, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को कप्तानी

May 2, 2026
सम्यक् ज्ञान, दर्शन व चारित्र की आराधना में सहयोगी बनती है भाषा : महातपस्वी महाश्रमण

सम्यक् ज्ञान, दर्शन व चारित्र की आराधना में सहयोगी बनती है भाषा : महातपस्वी महाश्रमण

May 2, 2026
निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच

निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच

May 2, 2026
मतदाता सूची विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा— प्रक्रिया में देरी बर्दाश्त नहीं

चुनाव आयोग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना सर्कुलर पर नहीं लगाया रोक

May 2, 2026
दल बदल के बाद पंजाब में सियासी घमासान, संदीप पाठक पर दो एफआईआर

दल बदल के बाद पंजाब में सियासी घमासान, संदीप पाठक पर दो एफआईआर

May 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम: शहरों में जारी हुए नए रेट, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमतों में अलग रुख: शेल ने बढ़ाए दाम, सरकारी कंपनियां स्थिर

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

राणा सांगा ने बाबर को बुलाया, माफी का सवाल नहीं” – सपा सांसद रामजी लाल सुमन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2025
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
राणा सांगा ने बाबर को बुलाया, माफी का सवाल नहीं” – सपा सांसद रामजी लाल सुमन

डेस्क:अपने घर पर हमले के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने गुरुवार को एक बार फिर दोहराया कि मैंने राणा सांगा को लेकर कोई गलत बयान नहीं दिया था। सुमन ने कहा कि राणा सांगा ने ही बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए हिंदुस्तान बुलाया था। सुमन ने यह भी कहा कि बयान देने का मतलब किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। कहा कि मैं सामाजिक सदभावना का व्यक्ति हूं। इसी आधार पर राजनीति की है और आगे भी करूंगा। सुमन ने यह भी कहा कि मेरा बयान ऐतिहासिक संदर्भों को लेकर है। बयान पर माफी मांगने का तो सवाल ही नहीं है। सुमन ने अपने घर पर हमले को लेकर राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखा है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।

गौरतलब है कि सपा सांसद के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर करणी सेना ने आक्रोश जताते हुए आगरा में बुधवार को उनके घर पर हमला बोल दिया था। उनके घर पर जमकर तोड़फोड़ की गई थी। इस हमले के लिए भी सांसद ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में सुमन ने कहा जो कुछ हुआ वह पूर्व सुनियोजित था। 22 मार्च से ही लगातार वह लोग हमारे घर पर जाने का ऐलान कर रहे थे। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि प्रशासन को सब कुछ जानकारी थी। वह लोग बुलडोजर लेकर छह थाना क्षेत्रों को पार कर गए। इसको रोकने का प्रयास प्रशासन को करना चाहिए था।

प्रशासन चाहता तो इसे रोक सकता था। इन लोगों ने मेरे आवास पर जाकर तोड़फोड़ की। कुर्सियां, शीशें तोड़ दिए गए। न सिर्फ हमारी गाड़ी बल्कि वहां खड़ी अन्य गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया। हमारे परिवार पर कातिलाना हमला किया गया। जो भी हुआ उससे साफ है कि प्रशासन की तरफ से लचर व्यवस्था थी। सांसद सुमन ने कहा कि इनके खिलाफ जो भी कार्रवाई होनी चाहिए थी नहीं हुई है। मेरी टेलीफोन से आगरा प्रशासन से बातचीत हुई है। हमला करने वालों पर जवाबी कार्रवाई होगी। जनतंत्र में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है किया जाएगा।

अपने बयान को लेकर सुमन ने कहा कि मेरा सिर्फ इतना कहना है कि राणा सांगा ने बाबर को हिंदुस्तान में आमंत्रित किया था। इसके अलावा मेरा कोई मकसद नहीं था। किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का मकसद भी नहीं था। मेरी तरफ से कोई गलत बयान नहीं दिया गया है। राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को बुलाया था। बाद में दोनों में नाइंतकाफी हो गई और खानवा के मैदान में राणा सांगा और बाबर की जंग भी हुई। इस जंग में राणा सांगा हार गए थे।

दलित होने के कारण उनके घर पर हमले की बात पर सुमन ने कहा कि यह हमला एक मानसिकता है। हम लोग पीडीए के कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। हमारे पीडीए पर यह हमला है। देश की जो स्थिति हैं वह कमजोर वर्गों, पिछड़ों, दलितों के खिलाफ एक तरह की मानसिकता है। इसी मानसिकता को लेकर यह हमला किया गया है।

Previous Post

रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर आएंगे, पीएम मोदी के निमंत्रण को स्वीकारा

Next Post

17 साल के इंतजार को खत्म करने उतरेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Next Post
17 साल के इंतजार को खत्म करने उतरेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

17 साल के इंतजार को खत्म करने उतरेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा
  • धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
  • मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं
  • बंगाल के फाल्टा में डर का माहौल: टीएमसी पर घर जलाने की धमकी का आरोप
  • प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In