राजकोट: सहित सौराष्ट्र में लंपी वायरस के कारण हड़कंप मचा हुआ है, जबकि प्रशासन भी सब सुरक्षित के दावे कर रहा है। वहीं दूसरी ओर जिलेभर में अभी तक 1678 पशुओं में संक्रमण होने की जानकारी मिली है। लोधीका, जसदण, गोंडल सहित 276 गावों में लंपी वायरस का संक्रमण फैल चुका है।
राजकोट जिले में वर्तमान स्थिति में लंपी से 12 गायों की मौत हुई है। राजकोट जिले में पडधरी, लोधीका, जसदण, गोंडल सहित राजकोट तालुका विस्तार में इसके मामले में अधिक देखने को मिल रहे है।
इन इलाकों में 49 टीमों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अभी तक 85,228 पशुओं का टीकाकरण का कार्य पूरा हो चुका है। राजकोट शहर में भी पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस संदर्भ में मेयर डव ने बताया कि राजकोट में इस सप्ताह के दौरान सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पशुपालकों हमारे नंबर 9925423975 संपर्क कर सकते है। मनपा द्वारा टीकाकरण के लिए 20 टीमें बनाई गई है। हमारा लक्ष्य है कि एक सप्ताह में हम संपूर्ण राजकोट में 100 फीसदी पशुओं का टीकाकरण पूरा करेंगे।
बनासकांठा जिले में लंपी वायरस का कहर बढ़ने लगा है। जिले के 9 तालुका लंपी वायरस की चपेट में आ गए हैं। बढ़ते वायरस के कहर के बीच शुक्रवार को 324 पशुओं में इस बीमारी का असर देखने को मिला है। जिसमें 8 पशुओं की मौत हो गई है। बनासकांठा जिले में कुल 165 गांवों के पशु इस वायरस की चपेट में आ गए हैं जबकि अभी तक इस बीमारी के चलते कुल 33 पशुओं की मौत हो चुकी है। बढ़ते वायरस के असर के कारण प्रशासन ने अलर्ट होकर टीमों को सर्वे का काम सौंपा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

