• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सलमान खान पर कस सकता है कानूनी शिकंजा? कोर्ट ने बताया- पड़ोसी के पास हैं सबूत

सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस, कार को भी किया बुलेटप्रूफ

August 1, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस, कार को भी किया बुलेटप्रूफ

जान से मारने की मिली थी धमकी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 1, 2022
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
सलमान खान पर कस सकता है कानूनी शिकंजा? कोर्ट ने बताया- पड़ोसी के पास हैं सबूत

File Photo

मुंबई:अभिनेता सलमान खान को गन लाइसेंस मिल गया है, जिसके लिए उन्होंने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। सलमान खान को कुछ वक्त पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सलमान को सतर्क रहने के लिए कहा गया था। एक ओर जहां सलमान को गन लाइसेंस मिला है तो दूसरी ओर कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी गाड़ी को भी अपग्रेड किया है।

सलमान को मिला गन लाइसेंस
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 22 जुलाई को मुंबई पुलिस कमिश्रर से मुलाकात की थी। तब बताया गया था कि सलमान ने हथियार लाइसेंस के आवेदन के लिए पुलिस कमिश्रर से मुलाकात की थी और आवेदन दिया था। ऐसे में अब रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को गन लाइसेंस मिल चुका है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है। इस आवेदन के बाद आधिकारिक तौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच हुई, और मामले की गंभीरता को देखते हुए गन लाइसेंस जारी कर दिया गया।

सलमान ने कार को किया बुलेटप्रूफ
एक ओर जहां सलमान खान को हथियार का लाइसेंस मिल गया है तो दूसरी ओर ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान ने उनकी गाड़ी को भी अपग्रेड किया है। सलमान ने अपनी गाड़ी टोयोटा लैंड क्रूजर में कुछ आर्मर्स के साथ ही कार को बुलेटप्रूफ करवाया है। यानी सलमान की गाड़ी अब बुलेटप्रूफ हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सिद्धू के बाद सलमान को धमकी
गौरतलब है कि पंजाब के मानसा में इस साल 29 मई को पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला को दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था। सिद्धू की मौत के कुछ वक्त बाद सलमान खान को भी धमकी दी गई थी, जिस में लिखा गया था- तुम्हारा भी मूसेवाला कर दूंगा। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, वहीं सुरक्षा खत्म होने के बाद सलमान को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया था।

सलमान के लिए धमकी भरा पत्र
याद दिला दें कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था तथा यह गैंगस्टर विक्रम बराड़ की साजिश का हिस्सा था, जिसका मकसद पिता-पुत्र को भयभीत कर धन उगाही करना था। पुलिस अधिकारियों ने यह दावा किया। उन्होंने बताया कि गिरोह के एक कथित सदस्य महाकाल उर्फ सिद्धेश काम्बले को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसी ने पूछताछ में उक्त जानकारी दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा कि धमकी भरा पत्र गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का पब्लिसिटी स्टंट था। अधिकारियों के अनुसार, बिश्नोई के एक सहयोगी विक्रम बराड के कहने पर धमकी दी गई थी, जो वर्तमान में कनाडा में स्थित है।

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वहीं बात सलमान खान की करें तो उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी काफी तगड़ा है। 300 करोड़ के क्लब में 4 फिल्में सिर्फ सलमान खान की हैं, हालांकि उनके हालिया रिलीज अंतिम और उसके पहले राधे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं बात सलमान खान की करें तो ‘दबंग’ खान की अपकमिंग फिल्मों के खाते में किक 2, पवन पुत्र भाईजान, कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री का सीक्वल शामिल है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की पठान में भी सलमान खान का कैमियो होगा। याद दिला दें कि टाइगर 3 से सभी को काफी उम्मीदें हैं और कहा जा रहा है कि ये फिल्म नए रिकॉर्ड बनाएगी।

Previous Post

सूरत में ISIS से कनेक्शन के संदेह में NIA ने युवक को पकड़ा, बाद में छोड़ दिया

Next Post

संजय राउत पर एकनाथ शिंदे का तंज, रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया

Next Post
पुणे पोर्श कांड पर पहली बार बोले एकनाथ शिंदे

संजय राउत पर एकनाथ शिंदे का तंज, रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In