सूरत:गुजरात एटीएस और एनआईए ने रविवार सुबह 5 बजे सूरत के भागातलाव के पास मोहम्मदी पैलेस में रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया। 17 घंटे बाद रात लगभग 10 बजे उसे छोड़ दिया। स्थानीय पुलिस एजेंसी के साथ गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण, भरूच, सूरत और नवसारी जैसे कई जगहों पर देश विरोधी गतिविधियां चलने की बात सामने आई थी। जिसके बाद एनआईए की टीम ने गुजरात के अलग-अलग शहरों में ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को सर्विलांस पर डाल दिया था।
जलील समेत 3 लोगों के नाम सामने आए थे
जिसके आधार पर एटीएस और एनआईए तथा सूरत की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा रविवार सुबह लालगेट के कासकीवाड से जलील नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ कर छोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ करने पर जलील समेत 3 लोगों के नाम सामने आए थे। आईएसआईएस मॉड्यूल के मामले में कर्नाटक में लोगों को पकड़ा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए ने वर्ष 2021 के कर्नाटक कनेक्शन के बारे में जलील को पूछताछ कर रही है। जलील के पास से तीन से चार मोबाइल तथा लैपटॉप और कुछ साहित्य भी बरामद हुए हैं। जलील के देश विरोधी गतिविधि में लिप्त होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस बारे में एनआईए के एसपी खुद जांच कर रहे हैं।
10वीं तक पढ़ा है जलील, मदरसे में पढ़ाता है
जलील 1 साल पहले उत्तर प्रदेश में जमात में गया हुआ था और तब कई लोगों से संपर्क में आया होगा। वह सूरत का ही रहने वाला है। ऐसा बताया जा रहा है और पिछले काफी साल से मदरसा में बच्चों को पढ़ाता है। वह खुद कक्षा दसवीं तक पढ़ा है। ऐसी ही बातें सामने आ रही हैं कि जलील पहले ऑटो चलाता था और कपड़े की दलाली भी करता था। जलील के आईएसआईएस कनेक्शन होने की भी आशंका जताई जा रही थी। इतना ही नहीं ऐसा भी संदेह है कि जलील पुलिस से बचने के लिए कई बार अपने ऊपरी आकाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से बात कर चुका था।
21 वर्षीय उमर को भी पकड़ा, 2 घंटे बाद छोड़ दिया
जलील के रांदेर में रहने वाले 21 वर्षीय दोस्त उमर को भी एनआईए की टीम पूछताछ के लिए एसओजी के ऑफिस में लेकर आई थी। वहां उससे 2 घंटे तक पूछताछ की गई। उसके बाद उसे छोड़ दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक उमर को यह पूछने के लिए एसओजी के ऑफिस लाया गया था कि जलील बीते 1 साल में किस तरह की गतिविधियों से जुड़ा हुआ था, क्योंकि उमर उसका बहुत ही अच्छा दोस्त है और जमात में भी उसके साथ गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि एनआईए की कार्रवाई भी जारी रहेगी। पूछताछ के लिए सूरत के युवकों को फिर से बुलाया जा सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
