• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

 ईमानदारी के प्रति बड़े भक्ति की भावना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 7, 2025
शहजाद भट्टी कनेक्शन पर एटीएस का शिकंजा, पुणे के 66 लोगों से पूछताछ शुरू

शहजाद भट्टी कनेक्शन पर एटीएस का शिकंजा, पुणे के 66 लोगों से पूछताछ शुरू

July 14, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

हॉर्मुज जलडमरूमध्य हमले पर भारत सख्त, ईरान-अमेरिका से तनाव कम करने की अपील

July 14, 2026
‘केतन सिर्फ केस फाइल न बने’, मां ने पीएम मोदी से मांगा न्याय

‘केतन सिर्फ केस फाइल न बने’, मां ने पीएम मोदी से मांगा न्याय

July 14, 2026
‘स्टिल अलाइव’ से पहले का अंधेरा: समाय रैना की संघर्ष भरी दास्तान

‘कोर्ट को हल्के में लिया’, समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट नाराज; लगाया 3 लाख का दंड

July 14, 2026
पिकैक्स माउंटेन: ईरान-अमेरिका संघर्ष का नया मोर्चा?

पिकैक्स माउंटेन: ईरान-अमेरिका संघर्ष का नया मोर्चा?

July 14, 2026
राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा, ट्रस्ट ने स्वीकार की अनियमितता

राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा, ट्रस्ट ने स्वीकार की अनियमितता

July 14, 2026
भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का संतुलनकारी आदेश: बसंत पंचमी पर पूजा भी, नमाज भी

भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, नमाज के लिए बाहर व्यवस्था करने को कहा

July 14, 2026
अनुपम खेर का दो टूक जवाब, ट्रोलिंग और नसीरुद्दीन विवाद पर रखी बात

अनुपम खेर का दो टूक जवाब, ट्रोलिंग और नसीरुद्दीन विवाद पर रखी बात

July 14, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

सीट बंटवारे पर बढ़ी तकरार, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अग्निपरीक्षा

July 14, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

नागरिकता मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के 28 आदेश रद्द

July 14, 2026
गोविंदा का वायरल डांस वीडियो: अफवाहों का करारा जवाब

गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी, ‘रूपा’ से करेंगे नई पारी की शुरुआत

July 14, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

सोनम वांगचुक का पीएम मोदी को संदेश- “जनता की आवाज सुनना सरकार के हित में”

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

 ईमानदारी के प्रति बड़े भक्ति की भावना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

प्रेक्षा विश्व भारती से शांतिदूत ने प्रवाहित की ज्ञानगंगा की अमृतधारा 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्यश्री
 ईमानदारी के प्रति बड़े भक्ति की भावना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
 ईमानदारी के प्रति बड़े भक्ति की भावना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
 ईमानदारी के प्रति बड़े भक्ति की भावना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp
कोबा, गांधीनगर: वर्ष 2002 में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के दसमाधिशास्ता, प्रेक्षा प्रणेता की चतुर्मास स्थली प्रेक्षा विश्व भारती वर्ष 2025 में उनके सुशिष्य तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की चतुर्मास स्थली बन गई है। गत कल युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने वर्ष 2025 के चतुर्मास के लिए इस प्रेक्षा विश्व भारती में भव्य, आध्यात्मिक व महामंगल प्रवेश किया तो अहमदाबादवासी हर्षविभोर हो उठे। गुजरात राज्य में लगातार दूसरा चतुर्मास करने वाले मानवता के मसीहा के अभिनंदन को गुजरात राज्य के राज्यपाल आचार्यश्री देवव्रतजी भी उपस्थित हुए। इस प्रकार यह प्रेक्षा विश्व भारती एक बार पुनः चार महीनों तक आध्यात्मिकता से ओतप्रोत रहेगी। इस परिसर में बने भव्य एवं विशाल वीर भिक्षु समवसरण से वर्षावास भर महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी भक्तों को अपनी अमृतवाणी की वर्षा से आध्यात्मिक सिंचन प्रदान कर उसके मानस को आध्यात्म की फसलों से हरा-भरा बनाएंगे।
सोमवार को वीर भिक्षु समवसरण से वीर भिक्षु के प्रतिनिधि, तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित जनमेदिनी को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि साधु के पांच महाव्रत होते हैं और गृहस्थ श्रावक के बारह व्रतों में पांच अणुव्रत होते हैं। महाव्रतों और अणुव्रतों में चीजें तो वे ही हैं, सीमा अथवा मात्रा का अंतर है। साधु के पांच महाव्रतों में दूसरा है सर्व मृर्षावाद विरमण और अणुव्रत में स्थूल मृषावाद विरमण की बात आती है। शास्त्र में कहा गया है कि मृषा अविश्वास का कारण है, इसलिए मृषा का वर्जन करना चाहिए। अठारह पापों में भी दूसरा पाप मृषावाद पाप होता होता है। साधु के लिए तो तीन करण-तीन योग जीवन भर के लिए मृषावाद का प्रत्याख्यान होता है।
इसी प्रकार गृहस्थ जीवन में भी मृषावाद का विरमण होना ही चाहिए। आदमी अपने जीवन में मृषावाद का परित्याग रखता है तो यह माना जा सकता है कि जीवन में काफी ईमानदारी आ गई है। ईमानदारी के तीन आयाम मानें तो माया वर्जन, मृषा वर्जन और चौर्य वर्जन। इसकार त्रिआयामी ईमानदारी हो जाती है। गृहस्थ जीवन में ईमानदारी को जितना स्वीकार किया जा सके, करने का प्रयास होना चाहिए। इससे गृहस्थ अपने जीवन में बहुत ऊंचा उठ सकता है। मनोबल हो, लोभ न हो, कषाय प्रायः शांत हो तो मृषावाद विरमण की आराधना भी की जा सकती है। पैसे के संदर्भ में आदमी बेईमानी कर सकता है। ज्यादा पैसा पाने के चक्कर में बेईमानी कर सकता है। ईमानदारी के प्रति भक्ति हो जाए तो आदमी थोड़ी कठिनाई का मुकाबला करने को तैयार भी हो सकता है। आदमी को जीवन में ईमानदारी रखने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वी शकुन्तलाश्रीजी ने अपनी भावाभिव्यक्ति देते हुए सहवर्ती साध्वियों के साथ गीत का संगान किया। साध्वी लब्धिश्रीजी ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। अभातेयुप के पूर्व महामंत्री श्री हनुमान लुंकड़ व श्री जसराज बुरड़ ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम-अहमदाबाद के सदस्यों ने गीत का संगान किया। अहमदाबाद चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति ने स्वागत गीत का संगान किया।
Previous Post

नीतीश पर तंज, लालू को समर्थन: अखिलेश

Next Post

राज ठाकरे को दुबे की खुली चुनौती: बाहर निकलो, पटक-पटक कर मारेंगे

Next Post
निशिकांत दुबे

राज ठाकरे को दुबे की खुली चुनौती: बाहर निकलो, पटक-पटक कर मारेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शहजाद भट्टी कनेक्शन पर एटीएस का शिकंजा, पुणे के 66 लोगों से पूछताछ शुरू
  • हॉर्मुज जलडमरूमध्य हमले पर भारत सख्त, ईरान-अमेरिका से तनाव कम करने की अपील
  • ‘केतन सिर्फ केस फाइल न बने’, मां ने पीएम मोदी से मांगा न्याय
  • ‘कोर्ट को हल्के में लिया’, समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट नाराज; लगाया 3 लाख का दंड
  • पिकैक्स माउंटेन: ईरान-अमेरिका संघर्ष का नया मोर्चा?
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In