• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पीएम किसान

कैबिनेट के तीन बड़े फैसले: किसानों और ग्रीन एनर्जी को राहत

July 17, 2025
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

बंगाल हिंसा पर राहुल गांधी आक्रामक, तृणमूल पर लगाए गंभीर आरोप

April 26, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

व्हाइट हाउस गोलीकांड पर मोदी का संदेश, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

April 26, 2026
थरूर

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा अटल, पाकिस्तान से नहीं पड़ेगा असर

April 26, 2026
भाजपा रैली के शोर से नाराज़ ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी सभा

भाजपा रैली के शोर से नाराज़ ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी सभा

April 26, 2026
अहमदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

अहमदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

April 26, 2026
हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस, पंजाब की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज

हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस, पंजाब की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज

April 26, 2026
ममता बनर्जी

बंगाल चुनाव में ममता का भाजपा पर सीधा वार

April 26, 2026
पीएम मोदी ने साझा की 2016 की यादें और युवा-प्रधान भारत का संदेश

वैश्विक तनाव के बीच बुद्ध का मार्ग अपनाए दुनिया: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी

April 26, 2026
व्हाइट हाउस की दावत में दहशत की दस्तक

व्हाइट हाउस की दावत में दहशत की दस्तक

April 26, 2026
मुंबई में झमाझम, अलर्ट जारी

12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

April 26, 2026
चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

April 26, 2026
ट्रंप का दावा—संदिग्ध के पास थे कई हथियार, समय रहते टली बड़ी अनहोनी

ट्रंप का दावा—संदिग्ध के पास थे कई हथियार, समय रहते टली बड़ी अनहोनी

April 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

कैबिनेट के तीन बड़े फैसले: किसानों और ग्रीन एनर्जी को राहत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 17, 2025
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
पीएम किसान

डेस्क:मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में आज बुधवार को तीन अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें से एक किसानों के हित में लिया गया फैसला है। कैबिनेट मीटिंग में ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ को आज मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24,000 करोड़ रुपये के सालाना के खर्च के साथ पीएम धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी, इसमें 36 योजनाओं को शामिल किया जाएगा। बता दें कि बजट 2025 के दौरान इस योजना की घोषणा की गई थी।सरकार की इस योजना के तहत 1.7 करोड़ किसानों की फसल प्रोडक्टिविटी को मदद मिलेगी। यह योजना खेती को आधुनिक बनाएगी और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करेगी। इस योजना के तहत उन किसानों को फायदा होगा, जिनके राज्यों में फसल की पैदावार कम होती है।

प्रधानमंत्री धन-धान्‍य कृषि योजना 100 कम फसल प्रोडक्टिविटी वाले जिलों में शुरू की जाएगी। इस योजना का उद्देश्‍य खेती में नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना है और फसल डायवर्सिफिकेशन लाना है। इसके अलावा, पंचायत और प्रखंड स्‍तर पर उपज भंडारण बढ़ाना, सिंचाई की सुविधाओं में सुधार करना और लंबी अवधि और छोटी अवधि लोन की उपलब्‍धतता सुगम बनाना है। इस कार्यक्रम से 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलने की संभावना है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना फसल कटाई के बाद भंडारण क्षमता बढ़ाएगी, सिंचाई सुविधाओं में सुधार करेगी और कृषि उत्पादकता को बढ़ाएगी। इस योजना के लिए सालाना 24,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। छह साल तक चलने वाली इस योजना के दायरे में देश के 100 जिले शामिल किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की मंजूरी के अलावा, कैबिनेट ने सोलर, विंड और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने के लिए एनटीपीसी की सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 20,000 करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश को मंजूरी दे दी है। अब तक, एनटीपीसी ने एनजीईएल में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो में वर्तमान में 6 गीगावाट की परिचालन क्षमता और 26 गीगावाट निर्माणाधीन क्षमता शामिल है। 2032 तक इसे 60 गीगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वैष्णव ने यह भी स्पष्ट किया कि कैबिनेट ने एनटीपीसी और एनएलसी को ये धनराशि जुटाने की मंजूरी दे दी है। सरकार ने अपने क्लीन एनर्जी सेक्टर का विस्तार करने के लिए 7,000 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। यह निवेश नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) की पूर्ण स्वामित्व वाली शाखा, एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआईआरएल) को सहायता प्रदान करेगा। इस योजना के तहत, एनएलसी से 6,263 करोड़ रुपये मूल्य की रिन्यूएबल एनर्जी परिसंपत्तियां एनआईआरएल को हस्तांतरित की जाएंगी। चल रही क्लीन एनर्जी परियोजनाओं में अतिरिक्त 700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

Previous Post

सैवी इंफ्रा आईपीओ: 21 जुलाई से निवेश का अवसर

Next Post

इंदिरा आईवीएफ ने दूसरी बार गोपनीय रूप से भरा आईपीओ प्रस्ताव

Next Post
आईपीओ

इंदिरा आईवीएफ ने दूसरी बार गोपनीय रूप से भरा आईपीओ प्रस्ताव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल हिंसा पर राहुल गांधी आक्रामक, तृणमूल पर लगाए गंभीर आरोप
  • व्हाइट हाउस गोलीकांड पर मोदी का संदेश, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य
  • भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा अटल, पाकिस्तान से नहीं पड़ेगा असर
  • भाजपा रैली के शोर से नाराज़ ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी सभा
  • अहमदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In