डेस्क:रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म लव एंड वॉर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है। एक लव ट्रायंगल है जिसकी कहानी शानदार होने वाली है। अब इस फिल्म को लेकर ताजा खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस भी होने वाला है जिसमें रणबीर और विक्की कौशल एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। ये फेस-ऑफ इस फिल्म का सबसे खास हिस्सा माना जा रहा है।
बॉलीवुड हंगामा ने अपने सूत्र के हवाले से बताया है, “लव एंड वॉर” में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के किरदारों के बीच एक जबरदस्त आमना-सामना होगा। इस सीन को इंडियन सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े सीक्वेंस में से एक बताया जा रहा है। इस सीक्वेंस की तैयारी शुरू हो गई है।” आगे बताया गया है कि इस सीन को एक ग्रैंड और अनजान जगह पर शूट किया जाएगा। इस सिनेमा के खूबसूरत अनुभव को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।” रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच ये फेस ऑफ ऑडियंस के लिए ट्रीट होगी।
कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की कहानी दो आर्मी ऑफिसर पर बेस्ड है जिन्हें एक ही लड़की से प्यार होता है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म राज कपूर, वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार की फिल्म संगम से इंस्पायर्ड बताई जा रही है।
बता दें, वॉर 2 की शूटिंग कुछ समय पहले शुरू हो चुकी है। एक्टर्स ने अपने-अपने शेड्यूल में शूटिंग शुरू कर दी थी। इन तीनों के साथ वाले शॉट आगे आने वाले समय में शूट किए जाने की खबर है एक एक शानदार, अनोखी लव स्टोरी होने वाली है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

