• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विधानसभा में भाजपा-राकांपा विधायकों की झड़प

विधानसभा में भाजपा-राकांपा विधायकों की झड़प

July 17, 2025
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

“बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज

April 24, 2026
पंजाब की राजनीति में हलचल, मोगा रैली के बाद बड़ा फैसला संभव

‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट

April 24, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट

April 24, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

“पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार

April 24, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा

April 24, 2026
इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

April 24, 2026
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

April 24, 2026
विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

अजित पवार हादसे को लेकर फिर बवाल, जांच की मांग तेज

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

विधानसभा में भाजपा-राकांपा विधायकों की झड़प

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 17, 2025
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
विधानसभा में भाजपा-राकांपा विधायकों की झड़प

File Photo

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा परिसर आज उस वक्त अखाड़ा बन गया, जब सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी NCP (शरद पवार गुट) के विधायक आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से विधायकों के बीच धक्कामुक्की, छीनझपटी और लात-घूंसे चले। ये सारा नजारा वहां मीडिया के कैमरे में कैद हो गया। दरअसल भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और एनसीपी (शरद पवार गुट) विधायक जितेंद्र आव्हाड के बीच कुछ समय से तनातनी चल रही थी। जो आज हिंसक रूप में तब्दील हो गई।

इससे पहले कल गोपीचंद पडलकर और जितेंद्र आव्हाड के बीच तीखी बहस हुई थी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को विधानसभा परिसर गेट के पास गालियाँ भी दीं। अभी यह मामला गरम ही थी कि आज पडलकर और आव्हाड समर्थकों के बीच तीखी बहस हो गई है और देखते ही देखते दोनों नेताओं के समर्थक विधान भवन की लॉबी में आपस में भिड़ गए और मारपीट कर बैठे।

जितेंद्र आव्हाड के गंभीर आरोप

इस बीच, एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “गुंडे मुझे मारने के लिए विधान भवन आए थे, लेकिन मुझे मारने के बजाय, मेरे कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। विधान भवन में क्या चल रहा है?” गाली-गलौच से शुरु हुआ यह विवाद धक्कामुक्की और मारपीट तक पहुंच गया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि राज्य में राजनीतिक पारा और चढ़ने वाला है।

स्पीकर बोले, तुरंत होगी जांच

बता दें कि बुधवार को विधानसभा परिसर में रेड कार्पेट पर चलते हुए जितेंद्र आव्हाड ने एक महिला के ‘मंगलसूत्र’ को लेकर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को व्यापक रूप से पडलकर पर तंज के रूप में देखा गया था। हालांकि, आव्हाड ने किसी का नाम नहीं लिया था। इस,के बाद दोनों नेताओं के बीच विवाद गाली गलौच तक पहुंच गया था। आज की घटना पर भाजपा के विधायक संजय उपाध्याय ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से कार्रवाई की मांग की है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि तुरंत मामले की जांच कराई जाएगी। घटना पर दुख और रोष जताते हुए उद्धव ठाकरे ने पूछा कि ऐसे गुंडों को विधानसभा परिसर में घुसने का इजाजत किसने दी। उन्होंने भी इस पर कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

मानवता शर्मसार: बुजुर्ग को बांधकर गए ताजमहल घूमने

Next Post

18 जुलाई 2025 का राशिफल

Next Post
राशिफल

18 जुलाई 2025 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज
  • ‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट
  • ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट
  • “पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार
  • राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In