डेस्क:यश राज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा आज यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। मोहित सुरी के डायरेक्शन में बनी सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्मों के एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड को तोड़ा है। एडवांस बुकिंग को देख लोग कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है।
एडवांस बुकिंग में तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड
Sacnilk की मानें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए फाइनल एडवांस बुकिंग में 9.39 करोड़ की कमाई की है जिसमें 3.8 लाख टिकट प्री-सेल में ही बिक गए थे। मिड बजट न्यू कमर्स की फिल्म के लिए ये नंबर हैरान करने वाला है।
कई डेब्युटेंट फिल्मों के पहले दिन की कमाई से भी ज्यादा है सैयारा की एडवांस बुकिंग
इसे इस चीज से बेहतर समझा जा सकता है कि सैयारा का एडवांस बुकिंग कलेक्शन धड़क जिसमें जाह्नवी कपूर ने डेब्यू किया था उसकी पहले दिन की कमाई (8.67 करोड़) से ज्यादा है। आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की पहले दिन की कमाई (3.75 करोड़) से भी ज्यादा सैयारा की एडवांस बुकिंग हुई है।
इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
सैयारा की एडवांस बुकिंग ने इस साल रिलीज हुईं कई बड़ी फिल्मों की एडवांस बुकिंग को मात दी है। इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की स्काई फोर्स की एडवांस बुकिंग 3.78 करोड़ थी। केसरी चैप्टर 2 की एडवांस बुकिंग 1.84 करोड़ की कमाई की, अजय देवगन की रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में 6.52 करोड़ कमाए थे। आमिर खान की सितारे जमीन पर की एडवांस बुकिंग 3.32 करोड़ थी।एडवांस बुकिंग के नंबर देखकर माना जा रहा है कि मोहित सुरी के ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

