• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत

ब्रिटेन संग FTA से पहले साल भारत को होगा 4,060 करोड़ रुपये का नुकसान: रिपोर्ट

July 28, 2025
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात

April 30, 2026
एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

April 30, 2026
पीयूष गोयल

पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल

April 30, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

April 30, 2026
भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

April 30, 2026
असरानी से प्रेरित होकर अन्नू कपूर ने जताई अपनी अंतिम इच्छा

फिल्म सेट पर असहज पल का दावा: अन्नू कपूर ने साझा किया गंभीर अनुभव

April 30, 2026
स्टूडियो में आँसू, अस्पताल में संघर्ष: सोनू निगम की अनसुनी कहानी

स्टूडियो में आँसू, अस्पताल में संघर्ष: सोनू निगम की अनसुनी कहानी

April 30, 2026
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

April 30, 2026
नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

April 30, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 30 अप्रैल 2026

April 30, 2026
एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

ब्रिटेन संग FTA से पहले साल भारत को होगा 4,060 करोड़ रुपये का नुकसान: रिपोर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 28, 2025
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत

डेस्क। ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के पहले साल में भारत को 4,060 करोड़ रुपये के सीमा शुल्क राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है, क्योंकि विभिन्न वस्तुओं पर शुल्क कम या समाप्त कर दिया गया है। आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव की सोमवार को जारी रिपोर्ट ब्रिटेन से वर्तमान आयात आंकड़ों पर आधारित है। इसमें कहा गया कि वित्त वर्ष 2024-25 के व्यापार की मात्रा के आधार पर वार्षिक घाटा बढ़कर 6,345 करोड़ रुपये या लगभग 57.4 करोड़ ब्रिटिश पाउंड तक पहुंचने का अनुमान है।

जीटीआरआई ने कहा कि 24 जुलाई को हस्ताक्षरित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते से दोनों देशों के सीमा शुल्क राजस्व में कमी आएगी, क्योंकि विभिन्न वस्तुओं पर शुल्क कम या समाप्त कर दिया गया है। भारत ने 2024-25 में ब्रिटेन से 8.6 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की वस्तुओं का आयात किया। इन आयात में औद्योगिक उत्पादों का बड़ा हिस्सा शामिल है और इन पर 9.2 प्रतिशत का भारित औसत शुल्क था। व्हिस्की व जिन जैसी वस्तुओं को छोड़कर अधिकतर कृषि उत्पादों जिनपर 64.3 प्रतिशत का औसत शुल्क लगता है उसे शुल्क कटौती से बाहर रखा गया है।

राजस्व के नुकसान पर क्या अनुमान

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने ब्रिटेन से आयातित वस्तुओं के मूल्य के 64 प्रतिशत पर शुल्क को लागू होते ही तुरंत समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है। कुल मिलाकर भारत 85 प्रतिशत शुल्क श्रेणियों पर शुल्क समाप्त कर देगा और 5 प्रतिशत शुल्क श्रेणियों या उत्पाद श्रेणियों पर इसे कम करेगा। जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, ‘इन कारकों के आधार पर समझौते के पहले वर्ष में भारत का अनुमानित राजस्व नुकसान 4,060 करोड़ रुपये है।’

14.5 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में ब्रिटेन ने भारत से 14.5 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की वस्तुओं का आयात किया, जिस पर भारित औसत आयात शुल्क 3.3 प्रतिशत था। व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते के तहत ब्रिटेन ने 99 प्रतिशत भारतीय उत्पादों पर शुल्क हटाने को लेकर सहमति व्यक्त की है। रिपोर्ट में कहा गया , ‘इससे ब्रिटेन को 37.5 करोड़ ब्रिटिश पाउंड (47.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर या 3,884 करोड़ रुपये) का अनुमानित वार्षिक राजस्व नुकसान होगा, जो वित्त वर्ष 2024-25 के व्यापार आंकड़ों पर आधारित है। जैसे-जैसे ब्रिटेन को भारतीय निर्यात बढ़ेगा, समय के साथ राजकोषीय प्रभाव बढ़ने का अनुमान है। इस समझौते को लागू होने में करीब एक वर्ष का समय लग सकता है क्योंकि इसके लिए ब्रिटेन की संसद से मंजूरी की आवश्यकता होगी।

Previous Post

चाय से जले दूध का स्वाद गायब कर देंगे ये 3 किचन टिप्स, आजमाकर देखिए

Next Post

ऑपरेशन महादेव क्या है? कैसे सेना ने पहलगाम के मास्टरमाइंड को ढूंढकर मार गिराया

Next Post
ऑपरेशन महादेव

ऑपरेशन महादेव क्या है? कैसे सेना ने पहलगाम के मास्टरमाइंड को ढूंढकर मार गिराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात
  • एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत
  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल
  • फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी
  • भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In