कई बार किचन में काम करते समय लापरवाही बरतने से पतीले में रखा किलो 2 किलो दूध बर्तन के तले से लगकर जल जाता है। अब जले हुए दूध से ना तो टेस्टी पनीर बनकर तैयार होगा और ना ही घी। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं के पास जले हुए दूध को फेंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। अगर अब तक आप भी ऐसा करती रही हैं तो अगली बार ऐसा ना करें। जी हां, आप इस दूध को चाय बनाने के लिए यूज कर सकती हैं। आप सोच रहे होंगे कि जले दूध से बनाई गई चाय में क्या बदबू नहीं आएगी। तो आपको बता दें, आप कुछ किचन टिप्स फॉलो करके जले दूध की बदबू को चाय से गायब किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
चाय बनाते समय जले दूध की बदबू को दूर करने के 3 उपाय
चाय पत्ती और अदरक की मात्रा बढ़ा दें
जले हुए दूध की चाय बना रहे हैं तो चाय के पानी में चाय पत्ती और अदरक की मात्रा बढ़ाकर उसे कुछ देर और उबालें। चाय पत्ती का तेज स्वाद जले हुए दूध के स्वाद को दबा देगा। जबकि अदरक का तीखा और सुगंधित स्वाद भी जले दूध की बदबू को दूर करने में मदद करता है। आप चाहे तो जले दूध की बदबू को दूर करने के लिए इलायची का भी यूज कर सकते हैं।
चुटकी भर नमक
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि एक चुटकी नमक किसी भी कड़वे या जले हुए स्वाद को बेअसर करने का दम रखता है। चाय से जले हुए दूध की बदबू को दूर करने के लिए भी आप नमक का यह उपाय आजमा सकते हैं। इस टिप को फॉलो करने के लिए थोड़ा सा एक चुटकी नमक चाय में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। नमक चाय के स्वाद को बैलेंस करके जले हुए दूध की कड़वाहट को कम करने में मदद कर सकता है।
तुलसी पत्ता
तुलसी की पत्तियां चाय में नेचुरल स्वाद भरने के साथ उसमें मौजूद गंध को भी सोखने में मदद कर सकती हैं। ऐसे में आप जब कभी जले हुए दूध की चाय बनाने जाएं तो चाय में कुछ पत्तियां तुलसी की भी तोड़कर डाल दें।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

