• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान; विराट कोहली, केएल राहुल की हुई वापसी

August 8, 2022
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान; विराट कोहली, केएल राहुल की हुई वापसी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 8, 2022
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

नई दिल्ली:एशिया कप 2022 के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पूर्व कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। स्टार ओपनर केएल राहुल भी फरवरी के बाद पहली बार टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। आगामी टी20 टूर्नामेंट के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है।  वह फिटनेस की समस्या के कारण टीम से बाहर थे। एशिया कप के मैच दुबई और शारजाह में खेले जाने हैं।

बीसीसीआई ने ट्वीट करके ये भी बताया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण आगामी टूर्नामेंट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इस टूर्नामेंट के लिए तीन खिलाड़ियों को बैक-अप के रूप में रखा गया है। ये खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल हैं। एशिया कप 2022 में भारत को अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।

जसप्रीत बुमराह का एशिया कप से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है। बुमराह के न होने से भारतीय गेंदबाजी यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आने वाली है। मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह नहीं मिली है। दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप और स्पिनर रवि बिश्नोई भी 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। अर्शदीप और रवि सफेद गेंद वाले क्रिकेट में चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में सफल हुए हैं।

27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत सहित 6 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया कप 2022 का हिस्सा होंगी, वहीं बची एक टीम क्वालीफिकेशन राउंड के जरिए जगह बनाएगी। गत चैंपियन भारत टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया ने सात बार ट्रॉफी जीती है। टूर्नामेंट का पिछला संस्करण वनडे प्रारूप में आयोजित किया गया था, लेकिन आगामी टी20 वर्ल्ड को देखते हुए आगामी संस्करण टी20 प्रारूप में होगा।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

एशिया कप के लिए बैकअप खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर

एशिया कप 2022 शेड्यूल 
27 अगस्त, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, ग्रुप बी, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

28 अगस्त, भारत बनाम पाकिस्तान, ग्रुप ए, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

30 अगस्त, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, ग्रुप बी, शाम 7:30 बजे से, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

31 अगस्त, भारत बनाम TBC, ग्रुप ए, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

1 सितंबर, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, ग्रुप बी, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

2 सितंबर, पाकिस्तान बनाम TBC, ग्रुप ए, शाम 7:30 बजे से, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

3 सितंबर, TBC बनाम TBC (B1 vs B2), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

4 सितंबर, TBC बनाम TBC (A1 vs A2), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

6 सितंबर, TBC बनाम TBC (A1 vs B1), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

7 सितंबर, TBC बनाम TBC (A2 vs B2), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

8 सितंबर, TBC बनाम TBC (A1 vs B2), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

9 सितंबर, TBC बनाम TBC (B1 vs A2), सुपर फोर, शाम 7:30 बजे से, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

11 सितंबर, TBC बनाम TBC, फाइनल, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Previous Post

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 पदक जीतकर भारत चौथे स्थान पर रहा

Next Post

तिरंगा यात्रा:50 हजार तिरंगों के साथ कपड़ा मार्केट में निकलेगी अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा

Next Post
तिरंगा यात्रा:50 हजार तिरंगों के साथ कपड़ा मार्केट में निकलेगी अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा:50 हजार तिरंगों के साथ कपड़ा मार्केट में निकलेगी अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार
  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक
  • नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें
  • खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In