सूरत:आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कपड़ा बाजार में 10 अगस्त शाम 4 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 50 हजार तिरंगे के साथ इसका आयोजन साकेत ग्रुप और भगवा यात्रा समिति संयुक्त रूप से करेगी। यह की कपड़ा मार्केट में अब तक सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा होगी। इसमें कपड़ा बाजार से जुड़े कर्मचारियों और व्यापारियों समेत हजारों लाेग शामिल हाेंगे। करीब 4 किलोमीटर की इस यात्रा में राष्ट्रभक्ति, एकता और भाईचारा का संदेश देने वाली कई झांकियां भी होंगी।
इस दाैरान देशभक्ति की थीम पर रंग-बिरंगे पोशाकों में लोग नजर आएंगे। कई बाल कलाकार देशभक्ति के गीत गाकर लाेगाें का उत्साह बढ़ाएंगे। इस दाैरान तलवारबाजी समेत कई अन्य प्रकार के करतब भी देखने को मिलेंगे। इसमें टेक्सटाइल से जुड़े लाेगाें के अलावा रेलवे के कुली भी शामिल हाेंगे। कुली अपनी ड्रेस में उपस्थित रहेंगे। वहीं इस यात्रा में विभिन्न समाज अपने-अपने गणवेशाें में राष्ट्रभक्ति और भाईचारे का संदेश देंगे। इसमें छोटू सिंह रावणा लाइव रथ पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

